Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

KaalAshtamiVrat : डर, तनाव और शत्रु से बचाता है कालाष्टमी व्रत

April 13, 2026

NewLabourCode : अब सिर्फ एक साल की नौकरी पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी

April 13, 2026

GwaliorExamBribes : ‘साली से शादी करा दूंगा , बस…एक बार

April 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » SupremeCourt : हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश
उत्तराखंड

SupremeCourt : हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश

The court said that first of all those families should be identified.
Narad PostBy Narad PostFebruary 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
SupremeCourt
SupremeCourt : हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

SupremeCourt :  हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश :-  उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में रेलवे की जमीन पर बने कथित अवैध कब्जों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. अदालत ने साफ कहा है कि संबंधित जमीन रेलवे की है और उसका उपयोग कैसे करना है, यह फैसला रेलवे ही करेगा. वहां रह रहे लोग यह मांग नहीं कर सकते कि उन्हें उसी जगह पर हमेशा के लिए बसाए रखा जाए।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

कोर्ट ने कहा कि सबसे पहले उन परिवारों की पहचान की जाए, जो इस कार्रवाई से प्रभावित होंगे. अगर उन्हें वहां से हटाया जाता है, तो रेलवे और राज्य सरकार मिलकर पात्र परिवारों को छह महीने तक हर महीने दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता देंगे।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि नैनीताल जिला प्रशासन, राजस्व विभाग और रेलवे मिलकर विशेष कैंप लगाएं. इन कैंपों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लोग प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आवेदन कर सकेंगे।

ईद (19 मार्च) के बाद एक हफ्ते का विशेष कैंप लगाया जाएगा. साथ ही बनभूलपुरा में पुनर्वास केंद्र बनाने और हर परिवार के मुखिया को वहां पंजीकरण कराने को कहा गया है.कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई अप्रैल में होगी और तब तक रेलवे जमीन से अतिक्रमण हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. हालांकि यह राहत उत्तराखंड के अन्य अवैध कब्जों पर लागू नहीं होगी।

सरकार का पक्ष

केंद्र सरकार ने अदालत में कहा कि हल्द्वानी उत्तराखंड में रेलवे लाइन का अंतिम बड़ा स्टेशन है. इसके आगे पहाड़ी इलाका और नदी होने के कारण विस्तार मुश्किल है, इसलिए यह जमीन रेलवे विस्तार के लिए बेहद जरूरी है. सरकार ने बताया कि 13 भूखंड फ्रीहोल्ड हैं, जिन पर मुआवजा दिया जाएगा. एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि पात्र लोगों को छह महीने तक भत्ता दिया जाएगा।

याचिकाकर्ताओं की दलील

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि करीब 50 हजार लोग कई दशकों से वहां रह रहे हैं और रेलवे ने अब तक स्पष्ट विस्तार योजना पेश नहीं की है. उनका तर्क था कि इतने बड़े पैमाने पर लोगों का पुनर्वास करना आसान नहीं है।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह सरकारी जमीन है और कब्जा करने वाले यह तय नहीं कर सकते कि रेलवे किस जमीन का उपयोग करे. हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा कि झुग्गियों में रहने वाले लोगों के साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए और उन्हें सम्मानजनक जीवन का अधिकार है।

#Rehabilitation Aishwarya Bhati Banbhoopura Eid Camp EWS financial aid haldwani Illegal Encroachment khojinarad Land Expansion naradpost naradpostbreakingnews PMAY Prashant Bhushan Railway Land supreme court uttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleLandMafiaBuilders : डीएम ने पकड़ा लैंड फ्राड – बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज
Next Article ShahRukhKhan :‘बादशाह’ शाह रुख खान संग विशाल भारद्वाज करेंगे धमाका
Narad Post

Related Posts

KaalAshtamiVrat : डर, तनाव और शत्रु से बचाता है कालाष्टमी व्रत

April 13, 2026

NewLabourCode : अब सिर्फ एक साल की नौकरी पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी

April 13, 2026

GwaliorExamBribes : ‘साली से शादी करा दूंगा , बस…एक बार

April 13, 2026

RBIKillSwitch : ₹10,000 से ऊपर के पेमेंट पर टाइम गैप

April 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
यूथ

KaalAshtamiVrat : डर, तनाव और शत्रु से बचाता है कालाष्टमी व्रत

By Narad PostApril 13, 20260

KaalAshtamiVrat : डर, तनाव और शत्रु से बचाता है कालाष्टमी व्रत :-  अगर आपको बिना…

NewLabourCode : अब सिर्फ एक साल की नौकरी पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी

April 13, 2026

GwaliorExamBribes : ‘साली से शादी करा दूंगा , बस…एक बार

April 13, 2026

DelhiDehradunExpressway : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भरना होगा भारी जुर्माना !

April 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?