Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

February 16, 2026

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

February 16, 2026

DevbhoomiCulturalFestival : जून में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज

February 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » उत्तरकाशी मस्जिद विवाद में बढ़ा तनाव
क्राइम

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद में बढ़ा तनाव

The controversy over the validity of the mosque in Uttarkashi, the border district of Uttarakhand, took a new turn on Thursday.
Narad PostBy Narad PostOctober 25, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
मस्जिद विवाद में बढ़ा तनाव
मस्जिद विवाद में बढ़ा तनाव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

मस्जिद विवाद में बढ़ा तनाव : उत्तराखंड के सीमांत जिला उत्तरकाशी में मस्जिद की वैधता को लेकर विवाद ने गुरुवार को नया मोड़ ले लिया। हिंदू संगठनों के विरोध-प्रदर्शन पर लाठीचार्ज होने के बाद, माहौल गर्मा गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने भारतीय दंड संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर दी है। साथ ही पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, रैली, जनसभा, हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उत्तरकाशी में हालिया विवाद की जड़ें एक मस्जिद की कानूनी वैधता से जुड़ी हैं, जिस पर “संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल” ने आवाज उठाई।

इस मुद्दे पर आयोजित महा-रैली में स्थानीय व्यापारियों ने दुकानों को बंद कर समर्थन दिया था। रैली के दौरान, जब प्रदर्शनकारियों ने भटवाड़ी रोड की ओर बढ़ने का प्रयास किया, पुलिस के बैरिकेड्स पर झड़प हो गई। तनावपूर्ण स्थिति में कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव और बढ़ गया।

गुरुवार के घटनाक्रम के विरोध में “यमुना घाटी जिला उद्योग व्यापार मंडल” ने शुक्रवार को यमुना घाटी बंद का आह्वान किया है। व्यापार मंडल के नेता सुरेंद्र रावत ने कहा कि हिंदू संगठन इस मुद्दे पर एकजुट हैं, और लाठीचार्ज के खिलाफ इस बंद को व्यापारियों का व्यापक समर्थन मिला है। वहीं, जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि हर हाल में क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखी जाएगी। इस बीच, “देवभूमि रक्षा अभियान” के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने शुक्रवार की जुमे की नमाज को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर शुक्रवार को मस्जिद में नमाज होने दी गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। भारती ने बंद कराने की भी धमकी दी है प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर भी कड़ी निगरानी रखते हुए प्रतिबंध लगाया है।

DGP Uttarakhand naradpostnews narendra modi Pushkar Singh Dhami uttarakashi uttarakhand viralnews मस्जिद विवाद में बढ़ा तनाव
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleउत्तराखंड आंदोलन के महानायक की कहानी
Next Article धनतेरस पर इन राशियों को मिलेगा धन लाभ
Narad Post

Related Posts

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

February 16, 2026

DevbhoomiCulturalFestival : जून में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज

February 16, 2026

UttarakhandNews : सीएम धामी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल

February 16, 2026

CBSE : 1,00,44,295 डिजिटल स्क्रीन में चेक होंगी कापियां

February 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

By Narad PostFebruary 16, 20260

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज :- उत्तराखंड में जनगणना 2027 के…

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

February 16, 2026

DevbhoomiCulturalFestival : जून में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज

February 16, 2026

UttarakhandNews : सीएम धामी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल

February 16, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?