MadhubalaVenus : हिंदी सिनेमा की ‘वीनस’ मधुबाला की बायोपिक पर लगी मुहर :- लंबे इंतजार के बाद कानूनी पेचीदगियों और कई उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार हिंदी सिनेमा की ‘वीनस’ कही जाने वाली मधुबाला की बायोपिक पर मुहर लग गई है. फिल्म जगत के गलियारों से खबर आ रही है कि इस महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए मेकर्स ने चेहरा फाइनल कर लिया है।
‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली सारा अर्जुन अब पर्दे पर मधुबाला का जादू बिखेरती नजर आएंगी।
संजय लीला भंसाली और जसमीत के रीन की जुगलबंदी
इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि अब इसकी कमान दिग्गज फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने संभाली है. भंसाली के जुड़ने से साफ है कि फिल्म का कैनवस भव्य होने वाला है. निर्देशन की जिम्मेदारी ‘डार्लिंग्स’ फेम जसमीत के रीन को सौंपी गई है।
पहले चर्चा थी कि कियारा आडवाणी यह रोल कर सकती हैं, लेकिन बात नहीं बन पाई और आखिरकार यह मौका सारा अर्जुन के हाथ लगा. सारा के लिए यह हिंदी सिनेमा में एक बड़ा ब्रेक साबित होगा, क्योंकि इससे पहले उन्होंने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी फिल्मों से ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है।
पर्दे के पीछे की मधुबाला
यह फिल्म केवल मधुबाला की खूबसूरती या उनकी फिल्मों तक सीमित नहीं रहेगी. मेकर्स का इरादा उनकी जिंदगी के उन अनकहे पहलुओं को छूना है, जिनसे दुनिया आज भी अनजान है।
फिल्म में उनके और दिलीप कुमार के अधूरे प्यार से लेकर किशोर कुमार के साथ उनकी शादी तक के सफर को बारीकी से दिखाया जाएगा. फिलहाल दिलीप कुमार और किशोर कुमार के किरदारों के लिए कास्टिंग जारी है।
