Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PMModiVisit : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

April 9, 2026

PFBR : भारत में बिजली की बढ़ती खपत

April 9, 2026

AIChatbotAddiction : AI की गुलाम बनी बहन भाई ने सुनाई दर्द भरी कहानी

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » MenakaGuruswamy : देश को पहली ओपन एलजीबीटीक्यू सांसद मिली
देश

MenakaGuruswamy : देश को पहली ओपन एलजीबीटीक्यू सांसद मिली

Who is Menaka's partner?
Narad PostBy Narad PostApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
MenakaGuruswamy
MenakaGuruswamy : देश को पहली ओपन एलजीबीटीक्यू सांसद मिली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

MenakaGuruswamy : देश को पहली ओपन एलजीबीटीक्यू सांसद मिली :-  भारत की राजनीति में इतिहास रचा गया है। देश को पहला ओपन एलजीबीटीक्यू सांसद मिला है। भारत की पहली ओपन एलजीबीटीक्यू सांसद मेनका गुरुस्‍वामी बन गईं हैं। सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट को TMC ने राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था।

डॉ. मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की एक जानी-मानी वरिष्ठ वकील हैं, जो LGBTQ+ अधिकारों को कानूनी मान्यता दिलाने और संवैधानिक कानून को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका के लिए मशहूर हैं। यह कदम भारत में LGBTQ+ समुदाय के प्रतिनिधित्व के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

LGBTQ समुदाय से आने वाली पहली सांसद

गुरुस्वामी एक जानी-मानी संवैधानिक वकील हैं, जिन्होंने 2018 के सुप्रीम कोर्ट केस में अहम भूमिका निभाई थी। इस केस में धारा 377 के कुछ हिस्सों को रद्द कर दिया गया था, जिससे भारत में समलैंगिकता को प्रभावी रूप से अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया।

मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट हैं और कई संवैधानिक मामलों में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 1997 में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई के साथ काम करते हुए कानून की बारीकियां सीखीं। मेनका उन्हें अपना मेंटर मानती हैं। किरण मनराल की किताब राइजिंग: 30 वीमेन हू चेंज्ड इंडिया में भी मेनका गुरुस्वामी को शामिल किया गया है।

मेनका का जन्म 1974 में हैदराबाद में हुआ था। नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, ऑक्सफोर्ड (रोड्स स्कॉलर, BCL और D.Phil) और हार्वर्ड लॉ स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने एक विशिष्ट करियर बनाया।

उन्होंने येल लॉ स्कूल, NYU स्कूल ऑफ लॉ और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो फैकल्टी ऑफ लॉ में विजिटिंग फैकल्टी के तौर पर पढ़ाया है, साथ ही कोलंबिया लॉ स्कूल में बीआर अंबेडकर रिसर्च स्कॉलर और लेक्चरर के रूप में काम किया है, जहां उनका मुख्य जोर संघर्ष के बाद उभरे लोकतंत्रों में संवैधानिक संरचना पर रहा है।

कौन हैं मेनका की पार्टनर?

मेनका गुरुस्वामी की पार्टनर अरुंधति काटजू हैं, जो खुद भी एक वकील हैं. इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 377 के खिलाफ केस लड़ने वालों में मेनका गुरुस्वामी और उनकी पार्टनर अरुंधति काटजू हैं. मेनका और अरुंधति को 2018 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद दुनियाभर में तारीफ मिली. सितंबर 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 को निरस्त कर दिया. इसके बाद दोनों का नाम TIME मैग्जीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया था.

ArundhatiKatju ConstitutionalLawyer FirstLGBTQMP HarvardLaw IndiaPoliticsHistory khojinarad LGBTQRightsIndia MenakaGuruswamy naradpost naradpostbreakingnews NavtejSinghJohar OpenlyGayMP OxfordAlum PartnerLawyer RhodesScholar Section377Case SupremeCourtAdvocate TMCParliamentarian
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleChhotuCylinderConnection : कैसे मिलता है ‘छोटू’ सिलेंडर का कनेक्शन ?
Next Article Astrology :  इन राशि वालों की किस्मत बुलंदी पर !
Narad Post

Related Posts

PMModiVisit : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

April 9, 2026

PFBR : भारत में बिजली की बढ़ती खपत

April 9, 2026

AIChatbotAddiction : AI की गुलाम बनी बहन भाई ने सुनाई दर्द भरी कहानी

April 9, 2026

Negativeenergy : कैसे जानें घर में नेगेटिव एनर्जी है कि नहीं ?

April 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

PMModiVisit : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

By Narad PostApril 9, 20260

PMModiVisit : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर :- प्रधानमंत्री के…

PFBR : भारत में बिजली की बढ़ती खपत

April 9, 2026

AIChatbotAddiction : AI की गुलाम बनी बहन भाई ने सुनाई दर्द भरी कहानी

April 9, 2026

Negativeenergy : कैसे जानें घर में नेगेटिव एनर्जी है कि नहीं ?

April 9, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?