ChhotuCylinderConnection : कैसे मिलता है ‘छोटू’ सिलेंडर का कनेक्शन ? :- हाल के दिनों में, खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति में कई बदलाव देखने को मिले हैं. इस बीच सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है, जो अपनी पढ़ाई, नौकरी या काम के कारण अपने घर से बाहर रह रहे हैं. कई शहरों में एलपीजी गैस की इतनी किल्लत हो गई है कि लोगों को गैस मिल ही नहीं रही है. खासकर दिल्ली-एनसीआर में इस स्थिति ने और भी गंभीर रूप ले लिया है. गैस की कमी के कारण, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में मजदूर, छात्र और कामकाजी लोग अपने-अपने घरों की ओर लौटते हुए नजर आए।
इसी परेशानी को देखते हुए, केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. सरकार ने 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर (FTL) की सप्लाई को दोगुना कर दिया है. अब राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पहले से ज्यादा सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों तक गैस आसानी से पहुंच सके. इस काम में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भी मदद करेंगी.5 किलो का LPG सिलेंडर खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो अस्थायी रूप से कहीं और रह रहे हैं. इसके कुछ खास फायदे हैं:
कोई एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं: इसके कनेक्शन के लिए आपको स्थायी पता यानी एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होती है. हल्का और आसानी से ले जाने योग्य: यह सिलेंडर हल्का होता है और आप इसे कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं.
कम कीमत: इस सिलेंडर की कीमत बड़े सिलेंडर से कम होती है, जो इसे किफायती बनाता है.
छोटे परिवारों और किराएदारों के लिए बेहतर: यह छोटे परिवार, छात्र, और किराएदारों के लिए एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह उनकी जरूरत के हिसाब से उपयुक्त है।
5 किलो LPG सिलेंडर का कनेक्शन कैसे लें ?
नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाएं.
कोई भी वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, ऑफिस ID या कॉलेज ID) दिखाएं.
इसके बाद आपको एक छोटा सा डिपॉजिट जमा करना होगा.
इतना करते ही, आप तुरंत सिलेंडर लेकर घर जा सकते हैं.
इस फैसले से अब प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों के लिए गैस की सप्लाई और भी आसान हो जाएगी, और उन्हें किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
