Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

LumpySkinDisease : लंपी स्किन बीमारी पर एक्टिव हुआ अल्मोड़ा प्रशासन

September 3, 2026

PushkarSinghDhami : किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को टारगेट करना उद्देश्य नहीं – धामी

September 3, 2026

UttarakhandNews : शहरों को सुंदर बनाएंगे प्राधिकरण – सीएम ने दी डेडलाइन

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandNikahnama : अब निकाहनामे का नियम बदलेगी धामी सरकार
देहरादून

UttarakhandNikahnama : अब निकाहनामे का नियम बदलेगी धामी सरकार

The government plans to strengthen the system for the *Nikah-nama* (marriage contract) and *Nikah* registration.
Narad PostBy Narad PostSeptember 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandNikahnama
UttarakhandNikahnama : अब निकाहनामे का नियम बदलेगी धामी सरकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandNikahnama : अब निकाहनामे का नियम बदलेगी धामी सरकार :-  उत्तराखंड सरकार राज्य में निकाहनामा व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है और सरकार कानूनी, प्रशासनिक तथा धार्मिक हितधारकों से राय ले रही है. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने बताया कि निकाहनामे का प्रारूप अगले 2 से 3 महीने में तैयार हो जाएगा।

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत निकाहनामा को विवाह से जुड़े आधिकारिक रिकॉर्ड के तौर पर विकसित करने की तैयारी है. इसमें वर-वधू की पहचान, धर्म और मत, विवाह की तारीख, मौलवी का पंजीकरण नंबर और गवाहों से जुड़ी जानकारी दर्ज किए जाने का प्रस्ताव है।

सरकार की योजना निकाहनामा और निकाह पंजीकरण की व्यवस्था को मजबूत करने की है. प्रस्ताव के मुताबिक, पंजीकृत या लाइसेंस प्राप्त मौलवियों के जरिए होने वाले निकाह का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और संबंधित जानकारी स्थानीय प्रशासन के साथ यूसीसी पोर्टल पर अपलोड करने की व्यवस्था विकसित की जा रही है।

प्रस्ताव में बिना पंजीकृत निकाहनामे वाली शादियों को स्वीकार नहीं किए जाने की व्यवस्था की बात कही गई है. इसका उद्देश्य विवाह से जुड़े दस्तावेजों और दोनों पक्षों की जानकारी का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करना बताया गया है.प्रस्तावित व्यवस्था में निकाह के लिए पंजीकरण और दस्तावेजी प्रक्रिया को महत्वपूर्ण बनाया जा रहा है. इससे अंतरधार्मिक विवाहों के पंजीकरण और वैधता से जुड़ी प्रक्रिया में भी बदलाव आने की संभावना जताई गई है।

सरकार के स्तर पर दूल्हा-दुल्हन की सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और विवाह का पूरा रिकॉर्ड रखने पर जोर दिया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, निवास प्रमाण, पहचान और विवाह संबंधी दस्तावेजों में होने वाली गड़बड़ियों से कई बार सामाजिक या कानूनी विवाद पैदा होते हैं.विवाह का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार होने से पारिवारिक विवाद, संपत्ति के दावे और बच्चों की वैधानिकता से जुड़े मामलों को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की बात प्रस्ताव में कही गई है।

निकाहनामा व्यवस्था को अंतिम रूप देने से पहले कानूनी, प्रशासनिक और धार्मिक पक्षों से विचार-विमर्श किया जा रहा है. यूसीसी का मसौदा तैयार करने वाली विशेषज्ञ समिति को ही निकाहनामे का प्रारूप तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है और इसके लिए समिति गठित की गई है.समिति निकाहनामे के प्रारूप, पंजीकरण प्रक्रिया और मौलवियों के पंजीकरण की व्यवस्था को लेकर लगातार विचार-विमर्श कर रही है।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करना एक अच्छी पहल रही है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां यूसीसी लागू किया गया और संसद में भी सराहना हुई है.उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों में भी यूसीसी लागू करने की प्रक्रिया चल रही है।

निकाहनामा व्यवस्था को लेकर चर्चा जारी है और पूर्ण सहमति बनने के बाद इसकी जानकारी साझा की जाएगी.मंत्री के अनुसार, निकाहनामे का प्रारूप तैयार करने के लिए समिति गठित की गई है और अगले 2 से 3 महीने में इसका प्रारूप तैयार होने की उम्मीद है।

#DehradunNews #DhamiGovtDecision #LegalReforms #MaulviRegistration #NikahnamaRegistration #NikahnamaRules #UniformCivilCode #UttarakhandNikahnama BreakingNewsUttarakhand DhamiGovt KhajanDas khojinarad naradpost naradpostbreakingnews UCCUttarakhand UttarakhandNews UttarakhandPolitics UttarakhandUpdates
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSalmanKhan : सलमान खान, को बिग बॉस सीजन 20 में मिलेंगे कितने करोड़ ?
Next Article UdhamSinghNagar : ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील
Narad Post

Related Posts

LumpySkinDisease : लंपी स्किन बीमारी पर एक्टिव हुआ अल्मोड़ा प्रशासन

September 3, 2026

PushkarSinghDhami : किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को टारगेट करना उद्देश्य नहीं – धामी

September 3, 2026

UttarakhandNews : शहरों को सुंदर बनाएंगे प्राधिकरण – सीएम ने दी डेडलाइन

September 3, 2026

HaridwarDM : नल की टोटी से खाने की क्वालिटी पर डीएम का रियलिटी चेक

September 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Blog

LumpySkinDisease : लंपी स्किन बीमारी पर एक्टिव हुआ अल्मोड़ा प्रशासन

By Narad PostSeptember 3, 20260

LumpySkinDisease : लंपी स्किन बीमारी पर एक्टिव हुआ अल्मोड़ा प्रशासन :-  लंपी स्किन बीमारी की…

PushkarSinghDhami : किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को टारगेट करना उद्देश्य नहीं – धामी

September 3, 2026

UttarakhandNews : शहरों को सुंदर बनाएंगे प्राधिकरण – सीएम ने दी डेडलाइन

September 3, 2026

HaridwarDM : नल की टोटी से खाने की क्वालिटी पर डीएम का रियलिटी चेक

September 3, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?