Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत!

July 18, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध

July 18, 2026

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » खूबसूरत बीवी की खौफनाक हत्या का रहस्य 
Blog

खूबसूरत बीवी की खौफनाक हत्या का रहस्य 

The mystery of the horrific murder of a beautiful wife
Sponsored By: Ananya SahgalMay 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
खूबसूरत बीवी की खौफनाक हत्या का रहस्य 
खूबसूरत बीवी की खौफनाक हत्या का रहस्य 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

खूबसूरत बीवी की खौफनाक हत्या का रहस्य: एक लड़की जिसके हाथों में कभी मेहंदी रची थी, कुछ ही महीनों में वही रिश्ता उसकी मौत की वजह बन जाए तो समाज किसको दोष देगा ? ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली की एक होनहार शिक्षिका के साथ, जिसकी लंदन में हुई रहस्यमयी हत्या ने भारत और ब्रिटेन की पुलिस के बीच एक गंभीर आपराधिक सहयोग की नींव रख दी है. दिल्ली पुलिस ने हर्षिता की हत्या के मामले में यूनाइटेड किंगडम (UK) पुलिस को एक लेटर रोगेटरी (Letter Rogatory – LR) जारी किया है, जिसमें लंदन में हुई इस हत्या से जुड़े अहम दस्तावेजों और जानकारी की मांग की गई है. बता दें, यह कानूनी प्रक्रिया तब अपनाई जाती है जब एक देश की अदालत दूसरे देश से आपराधिक जांच में मदद चाहती है.

कौन है हर्षिता ब्रेला

हर्षिता ब्रेला, खूबसूरत दुल्हन और टीचर, जिसकी शादी 2024 में पंकज लांबा से हुई. अप्रैल में हर्षिता पति के साथ यूके चली गई. वहां पहुंचने के कुछ महीनों बाद ही उनके रिश्ते में दरारें आने लगीं. अगस्त में घरेलू हिंसा की शिकायत के बाद नॉर्थहैम्पटनशायर पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार किया कर लिया. हालांकि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया और कोर्ट ने अक्टूबर तक के लिए डोमेस्टिक वॉयलेंस प्रोटेक्शन ऑर्डर जारी किया. इस दौरान हर्षिता को महिलाओं के लिए बनाए गए सुरक्षित ठिकाने में रखा गया. पर पुलिस का मानना है कि लांबा ने जमानत का दुरुपयोग करते हुए हर्षिता की हत्या की और देश छोड़कर फरार हो गया.

हत्या की चौंकाने वाली कहानी

हर्षिता बरेला की लाश 14 नवंबर 2024 को लंदन के इल्फोर्ड इलाके की ब्रिस्बेन रोड पर एक कार के डिक्की में मिली थी. जांच में सामने आया कि हत्या 10 नवंबर को हुई थी. मुख्य आरोपी, हर्षिता का पति पंकज लांबा, हत्या के बाद 12 नवंबर को दिल्ली पहुंच गया. पुलिस को शक है कि वह फिलहाल भारत में ही छिपा हुआ है.

हर्षिता की मौत के बाद उसके परिवार ने दिल्ली के पालम गांव थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आईपीसी की धारा 498A (क्रूरता) और 406 (विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया और लांबा के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पति को अपराधी घोषित कर दिया गया है और पुलिस देशभर में उसकी तलाश कर रही है. फरवरी में हर्षिता की बहन, सोनिया डाबस, ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें आरोप लगाया गया कि विदेश मंत्रालय इस गंभीर मामले में यूके पुलिस से समुचित समन्वय नहीं कर रहा है. अदालत ने मंत्रालय को एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया, जो पीड़ित परिवार और यूके में जांच एजेंसियों के बीच बात करेगा.

Crime Against Women Cross Border Investigation delhi police Domestic Abuse Awareness Domestic Violence Female Victim Global Justice System Harshita Barela Honor Harshita Ilford Murder Case Indian Bride Tragedy Indian Judiciary Indian Teacher International Crime Justice Delayed Justice for Harshita Letter Rogatory London Crime News London Murder Mystery Marital Abuse Missing Husband NRI Crime NRI Marriage Issues Pankaj Lamba UK Police women safety
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleपरमार्थ निकेतन में निकली तिरंगा रैली
Next Article ग्लोबल हुआ चार धाम 
Narad Post

Related Posts

OddPricingStrategy : मार्केटिंग स्ट्रेटजी है – ऑड प्राइसिंग

July 17, 2026

DiljeetDosanjh : नहीं थम रहा दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ का विवाद

July 15, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026

MataLakshmi : माता लक्ष्मी को चंचला क्यों कहा जाता है ?

June 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत!

By Narad PostJuly 18, 20260

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत! :- …

KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध

July 18, 2026

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

July 18, 2026

PhyunlaNarayanTemple : 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खुले प्रसिद्ध फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट

July 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?