Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

August 15, 2026

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarayaniKauthig2026 : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आगाज़
उत्तराखंड

UttarayaniKauthig2026 : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आगाज़

The program was formally inaugurated by the Governor.
Narad PostBy Narad PostFebruary 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarayaniKauthig2026
UttarayaniKauthig2026 : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आगाज़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarayaniKauthig2026 : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आगाज़ :- महोत्सव के पहले दिन प्रारंभिक कार्यक्रमों के पश्चात महोत्सव उत्साह और भव्यता के साथ आगे बढ़ा। इस क्रम में राज्यपाल Lt Gen गुरमीत सिंह (से नि) का मुख्य अतिथि एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं इंडियन मिलिट्री एकेडमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह एवीएसएम, वाईएसएम, एसएम को विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी गुरमीत कौर की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
राज्यपाल द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत राज्यपाल ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हस्तशिल्पकारों, स्थानीय उत्पादों से जुड़े काश्तकारों, एवं स्वरोजगार से जुड़े प्रतिभागियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के काश्तकारों, शिल्पकारों और पारंपरिक शिल्पियों को एक सशक्त एवं व्यापक मंच प्राप्त हो रहा है, जिससे न केवल उनकी कला और उत्पादों को पहचान मिलती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिलती है।

राज्यपाल द्वारा नैनीताल जनपद के श्री प्रेम प्रकाश बेलवाल को सामाजिक सेवा एवं जन-स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में, अल्मोड़ा जनपद की सुश्री कामिनी कश्यप को दिव्यांग शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में, अल्मोड़ा जनपद की सुश्री मनोरमा जोशी को कृषि नवाचार एवं कीवी उत्पादन के क्षेत्र में, बागेश्वर जनपद के भवान सिंह कोरंगा को पारम्परिक ताम्र शिल्पकला संरक्षण के क्षेत्र में, उत्तरकाशी जनपद की श्रीमती कृष्णा को पारम्परिक हथकरघा एवं ऊनी वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में, पौड़ी जनपद के श्याम चन्द्र टम्टा को बागवानी, जल-संचय एवं टपक सिंचाई के क्षेत्र में, बागेश्वर जनपद की सुश्री प्रेमा रावत को खेल (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट) के क्षेत्र में, देहरादून जनपद के कल सिंह राणा को सेब उत्पादन एवं कृषि नवाचार के क्षेत्र में, टिहरी जनपद के कुन्दन सिंह पंवार को कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में तथा देहरादून जनपद के ब्रिगेडियर दिनेश कुमार बड़ोला को रक्षा एवं सैन्य सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

उन्होंने आयोजन की भव्यता, अनुशासन और उद्देश्यपूर्ण स्वरूप की सराहना करते हुए सेवा संकल्प फाउंडेशन से जुड़े सभी सदस्यों को इस सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी। उनके प्रेरक उद्बोधन से महोत्सव को नई ऊर्जा, मार्गदर्शन और गरिमा प्राप्त हुई, जिससे आयोजन का यह चरण भी अत्यंत प्रभावशाली एवं स्मरणीय बन गया।

इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल , बीना भट्ट, गीता खन्ना, लेफ्टिनेंट जनरल नागेन्द्र सिंह , डॉ. आरके जैन , पुनीत मित्तल , गीता रावत , कुसुम कंडवाल , विनोद उनियाल , विश्वास डाबर , श्याम अग्रवाल , शादाब शम्स , डॉ. देवेंद्र भसीन, सुरेखा डंगवाल , एडवोकेट ललित जोशी , मुकेश कुमार , बलवीर उनियाल , गीताराम गौड़ समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

#AlmoraKashyap #BhabanSinghKoranga #BrigadierDineshBadola #GovernorGurmeetSingh #IMACommandant #KalSinghRanaApple #KrishnaHandloom #LtGenGurmeetSingh #ManoramaJoshiKiwi #NagendraSinghAVSM #NainitalBelwal #PremaRawatCricket #ShyamTamtaDrip #SubodhUniyal #UttarakhandMahaotsav khojinarad naradpost naradpostbreakingnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUPSCTopper : IAS – IPS की कमाई का देखिये हिसाब किताब
Next Article LivingRoomCrystal : घर के लिविंग रूम में लगाएं क्रिस्टल बॉल होगा लाभ
Narad Post

Related Posts

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

August 15, 2026

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026

BollywoodRealNames : नाम बदलते ही बदल गई बॉलीवुड सेलेब्स की किस्मत

August 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

By Narad PostAugust 15, 20260

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित…

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026

BollywoodRealNames : नाम बदलते ही बदल गई बॉलीवुड सेलेब्स की किस्मत

August 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?