Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

February 10, 2026

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » ArdhaKumbhHaridwar : अर्धकुंभ से पहले संवर जायेगा हरिद्वार गंगा घाटों का नजारा
उत्तराखंड

ArdhaKumbhHaridwar : अर्धकुंभ से पहले संवर जायेगा हरिद्वार गंगा घाटों का नजारा

Har Ki Pauri, situated on the banks of the Ganga, is a major centre of faith for millions of devotees coming from India and abroad.
Narad PostBy Narad PostJanuary 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
ArdhaKumbhHaridwar
ArdhaKumbhHaridwar : अर्धकुंभ से पहले संवर जायेगा हरिद्वार गंगा घाटों का नजारा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

ArdhaKumbhHaridwar : अर्धकुंभ से पहले संवर जायेगा हरिद्वार गंगा घाटों का नजारा :-  आगामी अर्धकुंभ मेले की तैयारियों के तहत हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी का व्यापक स्तर पर नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए करीब 108 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। यह परियोजना दो हिस्सों में विभाजित है, जिसमें मुख्य क्षेत्र में 55.72 करोड़ रुपये और उत्तरी क्षेत्र में 52.54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी कार्य उत्तराखंड प्रोजेक्ट डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (UPDCC) के माध्यम से कराए जाएंगे।

गंगा तट पर स्थित हरकी पैड़ी देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

अर्धकुंभ मेले के मद्देनजर इस पवित्र स्थल को आधुनिक सुविधाओं के साथ नया स्वरूप देने की योजना बनाई गई है। परियोजना के अंतर्गत घाटों की मरम्मत, पुलों की मजबूती, आवागमन मार्गों का निर्माण, भीड़ प्रबंधन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े अनेक कार्य शामिल हैं। साथ ही, सभी निर्माण कार्यों में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
हरकी पैड़ी के नवीनीकरण का कार्य ब्रह्मकुंड से शुरू होगा। यहां पुराना फर्श हटाकर लाल पत्थर और मकराना मार्बल का नया फर्श बिछाया जाएगा। टूटे हुए हिस्सों की मरम्मत की जाएगी और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे।

सुभाष घाट पर फर्श की मरम्मत के साथ स्टील रेलिंग और चेन लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। मालवीय द्वीप पर भी लाल पत्थर का नया फर्श बिछेगा, साथ ही चेंजिंग रूम और नई रेलिंग स्थापित की जाएंगी।

कांगड़ा घाट पर कंक्रीट संरचना की मरम्मत, मार्बल फर्श और श्रद्धालुओं का सामान रखने के लिए लॉकर बनाए जाएंगे। शिव पुल से धनुष पुल तक नया घाट विकसित किया जाएगा।

हाथी पुल, शिव पुल, भागीरथी पुल, तिरछा पुल, धनुष पुल, नया संजय पुल, कांगड़ा नोज पुल, संजय पुल और पुराना कांगड़ा पुल में कंक्रीट की मजबूती, स्टील रेलिंग, सुरक्षा बैरियर और पेंटिंग का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा पुराना आइरिस पुल, अमरापुर घाट पुल, विष्णु घाट पुल, डाम कोठी पुल और ललतारौ पुल की मरम्मत और रंगाई भी की जाएगी।

अलखनंदा घाट (वीआईपी घाट) और ऊंचे फुटपाथ पर फर्श को दुरुस्त किया जाएगा। यहां रेलिंग और चेंजिंग रूम को भी आधुनिक रूप दिया जाएगा। रोड़ीबेलवाला घाट और शिव घाट पर नया फर्श बिछाया जाएगा तथा नई चेन और रेलिंग लगाई जाएंगी।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे

अन्नक्षेत्र क्षेत्र में कंक्रीट निर्माण और ग्रेनाइट फर्श तैयार किया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी। दीवारों पर धार्मिक चित्र उकेरे जाएंगे और सुरक्षा की दृष्टि से प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांच स्थानों पर पानी के कियोस्क लगाए जाएंगे, जिनमें शुद्ध पेयजल की मशीनें होंगी। पूरे क्षेत्र में सजावटी खंभे, एलईडी लाइटें और स्पीकर लगाए जाएंगे। साउंड सिस्टम और डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं दी जाएंगी।

जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नए पाइप और वाल्व लगाए जाएंगे, जबकि गंदे पानी की निकासी के लिए पंप और चैंबर बनाए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के तहत पेड़ों के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाई जाएगी और कचरा प्रबंधन के लिए स्मार्ट डस्टबिन स्थापित किए जाएंगे। पुलों, मंदिरों और धार्मिक चित्रों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा।

परियोजना के उत्तरी हिस्से में पुराने घाट का पुनर्निर्माण किया जाएगा। यहां पुराना फर्श हटाकर लाल पत्थर का नया फर्श बिछाया जाएगा, स्टील रेलिंग और चेन लगाई जाएंगी।

इसके साथ ही पक्की सड़क और फुटपाथ का निर्माण होगा। दो सुविधा भवनों में शौचालय और स्नानघर बनाए जाएंगे, जिससे अर्धकुंभ के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर, सुरक्षित और स्वच्छ सुविधाएं मिल सकेंगी।

108CrHaridwar ArdhaKumbhHaridwar ArdhaKumbhReady BridgeStrengthening GangaGhatMakeover GhatRenovationBoom HarKiPauriRevamp khojinarad LEDLightsGhats ModernChangingRooms naradpost naradpostbreakingnews RedSandstoneGhat ShraddhaluFacilities SmartDustbinsGanga UPDCCProject VIPGhatUpgrade WaterKiosksHaridwar
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDehradunTrafficAwareness : एसएसपी अजय सिंह ने ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वायज को किया जागरूक
Next Article UttarakhandVocationalEducation : उत्तराखंड के 544 विद्यालयों में पढ़ाये जायेंगे व्यावसायिक कोर्स
Narad Post

Related Posts

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

February 10, 2026

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026

UttarakhandDisaster : यू-प्रिपेयर प्रोजेक्ट्स की सुस्त रफ्तार से मुख्य सचिव नाराज

February 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

By Narad PostFebruary 10, 20260

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी :-  उत्तराखंड विधानसभा में नेता…

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026

UttarakhandDisaster : यू-प्रिपेयर प्रोजेक्ट्स की सुस्त रफ्तार से मुख्य सचिव नाराज

February 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?