Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PakistanRawalpindi : 22 साल की हसीना से बुजुर्ग हकीम ने रचाई शादी

March 3, 2026

WorldEnvironmentDay : देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार का संदेश

March 3, 2026

UttarakhandElectionReview : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में आयी तेजी 

March 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » KisanAatmhatya : किसान आत्महत्या मामले की हो न्यायिक जांचः- यशपाल आर्य
देहरादून

KisanAatmhatya : किसान आत्महत्या मामले की हो न्यायिक जांचः- यशपाल आर्य

Narad PostBy Narad PostJanuary 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
KisanAatmhatya
KisanAatmhatya किसान आत्महत्या मामले की हो न्यायिक जांचः- यशपाल आर्य
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

KisanAatmhatya : किसान आत्महत्या मामले की हो न्यायिक जांच :-  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उधमसिंह नगर के ग्राम पैगा पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक एवं सांत्वना व्यक्त की तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के निवर्तमान प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व मे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधि मण्डल ने मृतक किसान के परिजनों से मुलाक़ात की।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
इस अवसर पर कांग्रेस के नेताओं ने काशीपुर में किसान के आत्महत्या करने के मामले की सरकार से न्यायिक जांच की मांग भी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि किसान की आत्महत्या के पीछे के कारण इंसानियत को झकझोर देने वाले हैं।

राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है तथा काशीपुर में किसान की आत्महत्या का मामला इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक किसान की आत्महत्या का मामला है, अपितु उत्तराखंड सरकार और राज्य पुलिस के माथे पर कलंक है।

इस प्रकार के कृत्यों में पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता जनता को सोचने के लिए मजबूर करती है कि पुलिसकर्मी अपने परिवार के सुखचैन के लिए किसी के जीवन को खरीद रहे हैं तो यह राज्यवासियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

किसान द्वारा की गई धोखाधडी की शिकायत पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की बजाय उल्टे आरोपियों से पैसे लेकर शिकायत कर्ता किसाना को ही प्रताडित करना और धमकाना शुरू किया जिसके लिए उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की जानी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाय। साथ ही मृतक किसान के परिजनों को उचित मुआबजा दिया जाय और आरोपी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाय ताकि वे जांच को प्रभावित न कर सकें।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस मामले में पुलिस कर्मियों को निलंबित करना काफी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की प्रताड़ना और सत्ता के अहंकार के आगे एक किसान आत्महत्या करने को मजबूर हुआ। इस घटना से एक पूरा परिवार उजड़ गया। यह सिर्फ एक किसान की मौत नहीं है बल्कि सरकार की अमानवीय नीतियों का परिणाम है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए।

इसके अलावा दोषी पुलिस अधिकारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया जाए। मृतक किसान के परिवार को तत्काल 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की सरकार घोषणा करे। मृतक किसान उत्पीड़न में संलिप्त अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसान सुरक्षित नहीं है। पीड़ित लोगों को न्याय मिले, इसकी कोई गारंटी नहीं है। कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनोज यादव, विधायक तिलकराज बेहड़, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक जसपुर आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, इंदु मान, संदीप सहगल, मनोज जोशी आदि कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

#BJPGovernmentFail #YashpalArya 50LakhCompensation AryaDemand FarmerSuicideCase GaneshGodiyal JudicialProbe KashipurKisan khojinarad KisanAatmhatya KisanUtpidhan naradpost naradpostbreakingnews PoliceAtrocities PoliceSuspension SukhvantSingh Udhamsinghnagar UttarakhandCongress
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandFilmPolicy : फ़िल्मकार फिल्म पॉलिसी से खुश , सरकार को दी बधाई 
Next Article  DehradunDM : पीड़ित मां की शिकायत पर आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को DM ने किया जिला बदर
Narad Post

Related Posts

PakistanRawalpindi : 22 साल की हसीना से बुजुर्ग हकीम ने रचाई शादी

March 3, 2026

WorldEnvironmentDay : देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार का संदेश

March 3, 2026

UttarakhandElectionReview : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में आयी तेजी 

March 3, 2026

CharDhamYatra : देवभूमि में तेज हुई चारधाम यात्रा की तैयारियां

March 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Editor Pick

PakistanRawalpindi : 22 साल की हसीना से बुजुर्ग हकीम ने रचाई शादी

By ckitadminMarch 3, 20260

PakistanRawalpindi : 22 साल की हसीना से बुजुर्ग हकीम ने रचाई शादी :-  Pakistan के…

WorldEnvironmentDay : देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार का संदेश

March 3, 2026

UttarakhandElectionReview : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में आयी तेजी 

March 3, 2026

CharDhamYatra : देवभूमि में तेज हुई चारधाम यात्रा की तैयारियां

March 3, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?