Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

February 14, 2026

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » परमार्थ निकेतन में निकली तिरंगा रैली
dharmik

परमार्थ निकेतन में निकली तिरंगा रैली

Narad PostBy Narad PostMay 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

परमार्थ निकेतन में निकली तिरंगा रैली: परमार्थ निकेतन के दिव्य गंगा तट पर चल रही मासिक श्रीराम कथा के दूसरे दिन की कथा भक्ति और ज्ञान के साथ राष्ट्र समर्पण की अमर कथा बन गई। स्वामी चिदानन्द सरस्वती के नेतृत्व परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। ऋषिकुमारों ने आश्रम परिसर और गंगा तट पर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और ‘जय श्रीराम के जयघोष के साथ तिरंगा रैली निकाली।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि राष्ट्र है तो हम है, हमारी पहचान है और हमारा अस्तित्व है। भारतवर्ष एक ऐसा राष्ट्र है जिसकी मिट्टी में बलिदान की सुगंध और हवा में देशभक्ति की गूंज बसी हुई है। जब-जब वतन पर संकट आया है, तब-तब हमारी सेना ने अपने अदम्य साहस, अनुशासन और समर्पण से देश की अस्मिता की रक्षा की है।
देश में चाहे कोई राजनीतिक संकट हो, सामाजिक उथल-पुथल हो या सरहदों पर दुश्मन की नापाक नजर हो हर बार सबसे पहले जो आगे आते हैं, वे हैं हमारे सैनिक। वो सैनिक जो न तो किसी विशेष दल के हैं, न किसी मजहब या जाति के। उनका एक ही धर्म होता है वतन की सेवा। उनका एक ही मिशन होता है भारत माता की रक्षा। उनका जीवन अनुशासन, त्याग और आत्मबलिदान की मिसाल है।

स्वामी जी ने कहा कि सरहद पर खड़ा जवान, उनकी आँखें हमेशा जागती रहती है ताकि ये देश और देशवासी चैन की नींद सो सके। आज जब हम अपने घरों में सुरक्षित हैं, लोकतंत्र का आनंद ले रहे हैं, तो यह नहीं भूलना चहिये कि कोई सियाचिन की बर्फीली हवाओं में, कोई राजस्थान की तपती रेत पर, कोई उत्तर-पूर्व के जंगलों में, और कोई कश्मीर की घाटियों में देश की हिफाजत कर रहा है।
आइए, हम अपने वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें, जो अपने जीवन को समर्पित कर राष्ट्र की रक्षा में सदैव तत्पर रहते हैं। उनकी निःस्वार्थ सेवा ही हमारी स्वतंत्रता, अखंडता और गौरव का आधार है। प्रभु श्रीराम का भी यही संदेश है-राष्ट्र प्रथम। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र व प्रजा पर न्यौछावर कर दिया।

संत श्री मुरलीधर जी ने कथा में कहा कि भगवान श्रीराम जी का जीवन सम्पूर्ण भारतवर्ष की आत्मा हैं। उनका वन गमन, रावण वध और रामराज्य की स्थापना सब कुछ राष्ट्र कल्याण के लिए था। उन्होंने कहा, “श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि जब राष्ट्र संकट में हो, तब हर व्यक्ति को अपना आराम, अधिकार और अहंकार त्यागकर राष्ट्र धर्म निभाना चाहिए। रामकथा हमें बताती है कि व्यक्तिगत जीवन से ऊपर है राष्ट्रधर्म।
उन्होंने कहा कि जैसे श्रीरामजी ने अपनी सुख-सुविधा छोड़कर 14 वर्षों का वनवास स्वीकार किया, वैसे ही आज हमारे वीर सैनिक अपनी जान की परवाह किए बिना सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। उनका बलिदान केवल सीमा पर नहीं, हमारी साँसों में भी बसा है। श्रीराम कथा का यह दिन उन सभी वीर सपूतों को समर्पित है जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

स्वामी जी ने तिरंगा यात्रा के साथ मासिक मानस कथा में सहभाग किया तथा आज की कथा का विराम भी तिंरगा यात्रा से ही हुआ।

Bharat Mata Border Security cultural heritage Discipline Divine Ganga Freedom and Integrity Honoring Soldiers 4o Indian Army Indian culture Indian Soldiers Jai Shri Ram Nation First National Devotion National Pride Paramarth Gurukul Paramarth Niketan Patriotism Ram Rajya Rishikumars Sacrifice Selfless Service Shri Ram Katha Spiritual Leadership Swami Chidanand Saraswati Tricolor Rally Unity in Diversity
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleधामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला
Next Article खूबसूरत बीवी की खौफनाक हत्या का रहस्य 
Narad Post

Related Posts

Shri Ram Statue : श्रीराम की भव्य कांस्य प्रतिमा, 77 फीट ऊंचाई, जानिए क्या है खास

November 28, 2025

Vibrant Heat of Himalayas : हिमालय की जीवंत ऊष्मा’ पुस्तक का राज्यपाल गुरमीत ने किया विमोचन, संबोधन में बोले

November 28, 2025

Uttarakhand News : स्टॉल्स पर शुल्क माफ, सीएम धामी ने की घोषणा

November 24, 2025

Kashi : त्रिशूल पर टिकी काशी, जहां आज भी हैं शिव

November 22, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

By Narad PostFebruary 14, 20260

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत :- …

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026

CBSE : 1,00,44,295 डिजिटल स्क्रीन में चेक होंगी कापियां

February 14, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?