Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

November 20, 2026

PUCRules2026 : PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, जानिए क्या है नया रूल ?

November 20, 2026

DubaiGoldWalkway : दुबई में बनेगी शुद्ध सोने की सड़क

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू
देहरादून

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

During the event: Sankalp Group, Kumaon Sanskritik Utthan Samiti, Khurpatal, and Nai Dishayein
Narad PostBy Narad PostNovember 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
MTBChallenge2026
MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर मुक्तेश्वर (नैनीताल) स्थित सुकमा रिजॉर्ट में आयोजित भव्य गाला डिनर कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी साइकिलिस्टों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 जैसी प्रतियोगिताएं राज्य के विभिन्न जनपदों, घाटियों और नगरों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही हैं। यह रोमांचक साइकिलिंग प्रतियोगिता प्रदेश के 10 जनपदों से होकर कुल 658 किलोमीटर की दूरी तय करेगी तथा 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से देश-दुनिया के लोगों को उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक खानपान, रीति-रिवाजों और स्थानीय परंपराओं से परिचित होने का अवसर मिलता है। साथ ही, ये आयोजन ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को प्रोत्साहित करने और स्थानीय उत्पादों एवं पर्यटन स्थलों की पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों में प्रतिभाग करने वाले देश-विदेश के साइकिलिस्टों एवं आगंतुकों को उत्तराखण्ड की समृद्ध कला एवं संस्कृति के साथ ही यहां की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, हिमालयी घाटियों, जैव विविधता और पर्यटन की अपार संभावनाओं को करीब से जानने का अवसर मिलता है। इससे प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 जैसे आयोजन प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को व्यापक पहचान दिलाने के साथ ही उत्तराखण्ड को एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 80 साइकिलिस्टों, अतिथियों एवं आयोजन से जुड़े लोगों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संकल्प ग्रुप, कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति, खुरपाताल तथा नई दिशाएं, नैनीताल के सांस्कृतिक दलों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पारंपरिक लोकनृत्यों, लोकगीतों और लोकधुनों के माध्यम से उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक प्रेमगाथा राजुला-मालूशाही पर आधारित मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने नृत्य एवं संगीत के माध्यम से राजुला और मालूशाही के अमर प्रेम, समर्पण, संघर्ष और विरह की भावनाओं को बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत कर इस लोकगाथा को जीवंत कर दिया।

#AdventureTourism #CyclingRace #HimalayanMTBChallenge #MTBChallenge2026 #Mukteshwar #UttarakhandTourism khojinarad mussoorie nainital naradpost pushkarsinghdhami uttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticlePUCRules2026 : PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, जानिए क्या है नया रूल ?
Narad Post

Related Posts

PUCRules2026 : PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, जानिए क्या है नया रूल ?

November 20, 2026

DubaiGoldWalkway : दुबई में बनेगी शुद्ध सोने की सड़क

November 20, 2026

UttarakhandReverseMigration : पैतृक गांवों के विकास में योगदान दे रहे प्रवासी – मुख्यमंत्री

November 19, 2026

PantnagarAirport : पंतनगर एयरपोर्ट का होगा विस्तार, रनवे 3,000 मीटर बढ़ेगा

November 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

By Narad PostNovember 20, 20260

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड…

PUCRules2026 : PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, जानिए क्या है नया रूल ?

November 20, 2026

DubaiGoldWalkway : दुबई में बनेगी शुद्ध सोने की सड़क

November 20, 2026

UttarakhandReverseMigration : पैतृक गांवों के विकास में योगदान दे रहे प्रवासी – मुख्यमंत्री

November 19, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?