Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Uttarakhand land law : वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से क्रय- विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे: मुख्य सचिव

November 12, 2025

Narcissistic Partner : कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं है नार्सिसिस्ट?

November 12, 2025

Darbar Sahib : दरबार साहिब में स्पीकर खण्डूरी ने झुकाए शीश

November 12, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » केंद्रीय गृह मंत्री ने  तीन नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा की
उत्तराखंड

केंद्रीय गृह मंत्री ने  तीन नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा की

Successful training of more than 23,000 police personnel and prosecutors has been done under training and manpower development for successful implementation of laws.
Narad PostBy Narad PostDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
नए आपराधिक कानूनों
नए आपराधिक कानूनों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

केंद्रीय गृह मंत्री ने  तीन नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा की :  केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने तीन नए आपराधिक कानूनों – भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के उत्तराखंड राज्य में क्रियान्वयन में की गई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों और त्वरित क्रियान्वयन की प्रशंसा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में आयोजित बैठक में तीन नए आपराधिक कानूनों के उत्तराखंड में क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में बताया कि उत्तराखंड राज्य में तकनीकी एकीकरण जैसे कि ई-साक्ष्य, ई-कोर्ट और ई-समन का सफल एकीकरण किया गया है। इन प्रौद्योगिकियों के प्रभावी उपयोग ने न्याय प्रणाली को तेज, पारदर्शी, और प्रभावी बनाया है।
मेडलीप्र (MedLEaPR) के माध्यम से चिकित्सा और कानूनी प्रक्रियाओं के बीच तालमेल बनाया गया है। मुकदमों के निस्तारण में प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि अदालतों द्वारा मामलों के शीघ्र निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। 41% मामलों का निपटान और दोषसिद्धि दर प्रभावी न्याय प्रणाली का प्रमाण है।
कानूनों के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण और जनशक्ति विकास के अंतर्गत 23,000 से अधिक पुलिस कर्मियों और अभियोजकों का सफल प्रशिक्षण  किया गया है। उत्तराखंड हिंदी भाषा में एआई (Artificial Intelligence) आधारित कोर्स तैयार करने वाला पहला राज्य है। नए तीन कानूनों के संबंध में जन जागरूकता अभियान संचालित किए गए है। सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक, चौपाल, और सेमिनार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य सरकार को ऑनलाइन तंत्र के क्रियान्वयन से हुई लागत में बचत का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) सुविधाओं की संख्या बढ़ाने का भी सुझाव दिया, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में न्याय प्रक्रिया को और सुलभ बनाया जा सके।बैठक के दौरान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन नए कानूनों के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास में भारत सरकार से समर्थन का अनुरोध किया। गृह मंत्री ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए राज्य को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
समीक्षा बैठक में भारत सरकार के गृह सचिव के साथ ही उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (कानून), सचिव (गृह), पुलिस महानिदेशक, उपमहानिरीक्षक उपस्थित थे। बैठक में महानिदेशक  बीपीआरएनडी (Bureau of Police Research and Development), गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के अधिकारी भी मौजूद थे।
amit shah Dehradun DGP Uttarakhand jp nddda narad post narad post breaking news narendra modi Pushkar Singh Dhami SSP Dehradun uttarakhand अपराध के कानून आपराधिक कानून 2024 तीन नए आपराधिक कानून तीन नए कानून नए आपराधिक कानून 2024 नए कानून 2024 प्रियंका गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता भारतीय साक्ष्य अधिनियम भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 राजनाथसिंह राजनीति राज्यसभा राहुल गांधी
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article23 फरवरी को दुबई में होगा भारत पाक मुक़ाबला
Next Article भीमताल में दर्दनाक हादसा , तीन लोगों की मौत
Narad Post

Related Posts

Uttarakhand land law : वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से क्रय- विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे: मुख्य सचिव

November 12, 2025

Narcissistic Partner : कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं है नार्सिसिस्ट?

November 12, 2025

Darbar Sahib : दरबार साहिब में स्पीकर खण्डूरी ने झुकाए शीश

November 12, 2025

Dharmendra Health : धर्मेंद्र के निधन की खबरों का हेमा मालिनी ने किया खंडन, जताई नाराजगी

November 11, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Uttarakhand land law : वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से क्रय- विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे: मुख्य सचिव

By Narad PostNovember 12, 20250

Uttarakhand land law :  वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से क्रय- विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे :-  मुख्य…

Narcissistic Partner : कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं है नार्सिसिस्ट?

November 12, 2025

Darbar Sahib : दरबार साहिब में स्पीकर खण्डूरी ने झुकाए शीश

November 12, 2025

Dharmendra Health : धर्मेंद्र के निधन की खबरों का हेमा मालिनी ने किया खंडन, जताई नाराजगी

November 11, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?