Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत!

July 18, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध

July 18, 2026

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » उर्वशी रौतेला ने बद्रीनाथ उर्वशी मंदिर को बताया अपना 
उत्तराखंड

उर्वशी रौतेला ने बद्रीनाथ उर्वशी मंदिर को बताया अपना 

Urvashi Rautela told Badrinath Urvashi temple is her own
Sponsored By: Ananya SahgalApril 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
उर्वशी रौतेला ने बद्रीनाथ उर्वशी मंदिर को बताया अपना 
उर्वशी रौतेला ने बद्रीनाथ उर्वशी मंदिर को बताया अपना 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

उर्वशी रौतेला ने बद्रीनाथ उर्वशी मंदिर को बताया अपना:अब देवी देवताओं के मंदिर पर कोई भी दावा कर दे तो विवाद तो होगा ही….. वक़्फ़ बोर्ड भी ऐसे ही दावों की वजह से तनाज़े का शिकार हुआ और अब ताज़ा मामला अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के एक अजीबोग़रीब बयान से जुड़ गया है… एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने अजब गज़ब स्टाइल, पिक्चर्स और स्टेटमेंट के लिए चर्चा में रहती हैं… लेकिन इस बार तो उन्‍होंने ऐसा दावा कर दिया, जिसे सुन सभी चौंके हुए हैं. उर्वशी ने दावा किया है कि चार धाम में बद्रीनाथ मंदिर के पास उनका मंदिर है. बद्रीनाथ के पास मौजूद उर्वशी मंदिर को उन्‍होंने अपना मंदिर बताया. यह भी कहा कि यहां लोग उनकी पूजा तक करने आते हैं. और अब उनकी इच्‍छा है दक्षिण भारत में भी उनका एक मंदिर बने. इस दावे पर बद्रीनाथ से जुड़े तीर्थ पुरोहित तक भड़क गए हैं.और एक बयान ने मुद्दे की शक्ल ओढ़ ली…..

 

आपको बता दें की उर्वशी ने, यूट्यूबर-ब्रॉडकास्‍टर सिद्दार्थ कन्नन के साथ एक पॉडकास्ट में ये दावा करते हुए कहा कि “बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने जाओगे तो उसके बाजू में एक टेंपल है, उर्वशी”. जब प्रेजेंटर ने पूछा कि मंदिर आपके नाम पर है, आपके लिए डेडीकेटेड है? तो जवाब में उर्वशी बोलीं “हां वहां उर्वशी मंदिर है”.

आइये जानते हैं मां उर्वशी मंदिर के बारे में

अब आपको यहाँ ये भी बता दे की मा उर्वशी मंदिर उत्तराखंड के चमोली जिले के बामणी गांव में स्थित है. बामणी गांव, बद्रीनाथ धाम से करीब एक किलोमीटर की दूरी है. बद्रीनाथ धाम आने वाले अधिकतर यात्री इस मंदिर के भी दर्शन करते हैं. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, मंदिर से जुड़ी दो कहानियां प्रचलित हैं. एक मान्यता के अनुसार, माता सती को मुक्ति दिलाने के लिए भगवान शिव ने पृथ्वीलोक का भ्रमण किया और सुदर्शन चक्र से सती के कई टुकड़े किए. एक टुकड़ा बामणी गांव में भी गिरा, जहां उर्वशी मंदिर बना.

मां उर्वशी मंदिर उत्तराखंड के चमोली के बामणी गांव में है.
एक अन्य मान्यता के मुताबिक, जब भगवान विष्णु बद्रीनाथ में तपस्या कर रहे थे, तब उनकी गहन साधना के फलस्वरूप जांघ से एक अत्यंत सुंदर अप्सरा का जन्म हुआ, जिनका नाम उर्वशी था. उर्वशी को स्वर्ग की सबसे सुंदर अप्सराओं में से एक माना जाता है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, उर्वशी ने बामणी गांव के निकट क्षेत्र में कुछ समय बिताया, इसलिए वहां उनकी पूजा मां उर्वशी देवी के रूप में की जाती है.

उर्वशी के दावे को लेकर बद्रीनाथ से जुड़े तीर्थ-पुरोहित भड़क गए हैं. बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन नौटियाल ने मीडिया को बताया कि मां उर्वशी मंदिर में स्थानीय भक्तों का आना-जाना बना रहता है. मंदिर में विशेष रूप से नवरात्रों के मौके पर धार्मिक आयोजन होता है. मां उर्वशी मंदिर को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है. पूर्व धर्माधिकारी ने कहा कि देवी के मंदिर को अपने नाम से जोड़ना ठीक नहीं है.

 

वहीं मंदिर को लेकर उर्वशी रौतेला के दावे पर ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष अमित सती ने कहा कि एक्टर उर्वशी के बयान ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. अमित सती ने एक मीडिया से बात करते हुए कहा की “उर्वशी अपने बयान पर माफी मांगे, वरना परिणाम के लिए वो तैयार रहें”.गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार शहर से आती हैं. उर्वशी के पिता की कोटद्वार में एक दुकान है. उत्तराखंड कनेक्शन के चलते उर्वशी का पहाड़ से जुड़ाव रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleवात्सल्य योजना से बाहर हुए उत्तराखंड में एक हजार बच्चे
Next Article 2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर जीएसटी नहीं : केंद्र सरकार
Narad Post

Related Posts

DraftVoterList : उत्तराखंड में 71,33,785 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल

July 16, 2026

HarelaFestival : CM धामी ने हरित उत्तराखंड का दिया संदेश 

July 15, 2026

UCOSTUttarakhand : अनुसंधान का अग्रणी केंद्र बनेगा देहरादून साइंस सिटी – मुख्यमंत्री

July 14, 2026

DehradunToSomnath : देवभूमि से सोमनाथ दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत!

By Narad PostJuly 18, 20260

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत! :- …

KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध

July 18, 2026

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

July 18, 2026

PhyunlaNarayanTemple : 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खुले प्रसिद्ध फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट

July 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?