Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

 UttarakhandBudget2026 : उत्तराखंड का जेंडर बजट 19,692 करोड़

March 11, 2026

DhamiSmileSecret : आपके चेहरे की मुस्कान का क्या राज है मुख्यमंत्री धामी जी ?

March 11, 2026

PhoneStolenFirstStep : फोन चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम

March 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » चारधाम से पहले 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल करेगा उत्तराखंड
उत्तराखंड

चारधाम से पहले 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल करेगा उत्तराखंड

Uttarakhand State Disaster Management Authority has started its preparations for the Chardham Yatra in Devbhoomi.
Sponsored By: KABIR SINGHApril 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
चारधाम से पहले 24 अप्रैल
चारधाम से पहले 24 अप्रैल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

चारधाम से पहले 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल करेगा उत्तराखंड : देवभूमि में चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी संभावित आपदा का प्रभावी तरीके से सामना करने तथा चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 24 अप्रैल को चार धाम यात्रा से जुड़े जनपदों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

सचिव आपदा प्रबंधन ने ली विभागीय बैठक, जरूरी दिशा-निर्देश दिए

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को आईटी पार्क स्थित यूएसडीएमए बिल्डिंग में मॉक ड्रिल को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि वे एक सुरक्षित वातावरण में अपनी चारधाम यात्रा पूरी करें।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग सभी तैयारियों को पुख्ता कर रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। माननीय मुख्यमंत्री जी लगातार चारधाम यात्रा को लेकर सभी रेखीय विभागों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं और उसी के अनुरूप विभागों द्वारा अपनी तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों को आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से चार धाम यात्रा का डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान तथा एसओपी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से पिछले वर्ष भी चारधाम यात्रा के सफल व सुचारू संचालन हेतु मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। एनडीएमए द्वारा कई अहम सुझाव दिए गए थे, जिन्हें गत वर्ष की चार धाम यात्रा में शामिल करते हुए यात्रा का सफल संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि यह मॉक ड्रिल सात जनपदों में की जाएगी। मॉक ड्रिल में विभिन्न जनपदों की चार धाम यात्रा संचालन को लेकर तैयारियां को धरातल पर परखा जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनपदों में अलग-अलग आपदाओं को लेकर सिनेरियो जनरेट किए जाएंगे और यह देखा जाएगा की राहत और बचाव दलों द्वारा कितनी तवरित गति से कार्य किया गया तथा कहां कमियां रहीं।

एनडीएमए परखेगा जनपदों की तैयारियां

16 अप्रैल को ओरियंटेशन एंड कोआर्डिनेशन कांफेंस, 22 अप्रैल को टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल होगी। यह मॉक ड्रिल एनडीएमए के अधिकारियों की देखरेख में संपन्न होगी। इस दौरान भूस्खलन, अतिवृष्टि, भीड़ प्रबंधन आदि के दौरान जनपदों की तैयारियां कैसी हैं, इन्हें परखा जाएगा। चारधाम यात्रा को लेकर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग मुख्य जनपद हैं, जबकि टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून ट्रांजिट जिलों की श्रेणी में आते हैं।

#india #uttarakhandpolice #UttarakhandTourism 24AprilMockDrill CharDham2025 ChardhamAlert ChardhamReady ChardhamSafety ChardhamYatra DisasterManagement EmergencyPreparedness HillStateNews IndiaTravelNews MockDrill2025 narad post NARAD POST BREAKING narad post breaking news Narad Post News NEWS DEHRADUN PilgrimageAlert SafetyFirst SecureYatra TravelAlertIndia uttarakhand UttarakhandNews UttarakhandUpdate YatraSecurity
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleऔरतों की अदालत में मर्दों पर फैसला
Next Article कलियुगी बहु की करतूत देख कलेजा फट जायेगा
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 264.50 करोड़ की विशेष सहायता स्वीकृत

March 11, 2026

WomensDay2026 : ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में 38 वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान, सीएम धामी बोले— पहाड़ की असली ताकत मातृशक्ति

March 9, 2026

SmartPolicingModel : नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड अव्वल

March 7, 2026

MDDA : नियोजित और व्यवस्थित विकास MDDA की प्राथमिक – बंशीधर तिवारी

March 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

 UttarakhandBudget2026 : उत्तराखंड का जेंडर बजट 19,692 करोड़

By Narad PostMarch 11, 20260

  UttarakhandBudget2026 : उत्तराखंड का जेंडर बजट 19,692 करोड़ :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

DhamiSmileSecret : आपके चेहरे की मुस्कान का क्या राज है मुख्यमंत्री धामी जी ?

March 11, 2026

PhoneStolenFirstStep : फोन चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम

March 11, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 264.50 करोड़ की विशेष सहायता स्वीकृत

March 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?