Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Uttarakhand land law : वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से क्रय- विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे: मुख्य सचिव

November 12, 2025

Narcissistic Partner : कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं है नार्सिसिस्ट?

November 12, 2025

Darbar Sahib : दरबार साहिब में स्पीकर खण्डूरी ने झुकाए शीश

November 12, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » औरतों की अदालत में मर्दों पर फैसला
NARAD POST BREAKING NEWS

औरतों की अदालत में मर्दों पर फैसला

Today Narada Post is telling you about a court.
Sponsored By: KABIR SINGHApril 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
औरतों की अदालत
औरतों की अदालत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

औरतों की अदालत में मर्दों पर फैसला : आज नारद पोस्ट आपको एक क़िसी अदालत के बारे में बता रहा है जहाँ सिर्फ महिलाओं को न्याय करने का अधिकार है… आप सोच रहे होंगे तो फरियादी कौन होता है तो ज़नाब यहाँ सिर्फ मर्दों पर मुकदमा चलता है और वकील, जज और स्टाफ केवल औरते ही होती है… आइये बताते हैँ कहाँ है ये अनोखी अदालत

झारखंड के कोडरमा जिले में एक ऐसी अदालत लगती है, जहां महिलाएं ही फरियादी होती हैं। वही वकील बनकर जिरह करती हैं और जज बनकर फैसला भी सुनाती हैं। उनके फैसलों पर पूरी तरह अमल किया जाता है। कोडरमा जिले के चंदवारा में पिपराडीह पंचायत में हर महीने की 16 और 28 तारीख को यह अदालत 17 साल से लग रही है। इसके अलावा भी जरूरत पड़ने पर आपातकालीन अदालत कभी भी लगाई जा सकती है। इसकी शुरुआत ग्रामीण महिलाओं ने 16 मार्च 2008 को की थी। यहां महिला उत्पीड़न, घरेलू और सामाजिक हिंसा की शिकायतों पर सुनवाई होती है। 2016 में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (वर्तमान राष्ट्रपति) ने नारी अदालत का निरीक्षण किया था। उन्होंने नारी अदालत की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया था।

घरेलू हिंसा, बेटी के जन्म पर अत्याचार के खिलाफ

नारी अदालत की अध्यक्ष तुलकेसरी देवी कहती हैं- हम घरेलू हिंसा, पति से प्रताड़ना, बेटी के जन्म पर अत्याचार, जायदाद से बेदखल करना, सेक्सुअल वायलेंस जैसे मामलों पर सुनवाई करते हैं। पीड़ित की फरियाद सुनने के बाद हम दूसरे पक्ष से बात करते हैं। उनका पक्ष समझने के बाद हम दोनों पक्षों को समझाते हैं। अंत में सामाजिक दबाव बनाकर मामले सुलझाए जाते हैं।

अपने लिए खड़ी हो सकें महिलाएं, इसलिए अदालत

दामोदर महिला मंडल की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह कहती हैं- नारी अदालत का लक्ष्य महिलाओं को अपने खिलाफ होने वाले अन्याय के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति न्याय व्यवस्था को बेहतर बनाना, गांव में महिला अधिकार और कानून व्यवस्था के लिए स्थानीय स्तर पर वैकल्पिक समाधान दिलाने का काम किया जाता है।

अब तक 1000 से ज्यादा मामले सुलझाए

इस नारी अदालत में पहले सिर्फ पिपराडीह पंचायत के मामले आते थे। निष्पक्ष और प्रभावी फैसलों का असर यह हुआ कि अब यहां कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह के अलावा बिहार के रजौली से महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी मामले आने लगे हैं। अब तक 1000 से ज्यादा शिकायतों को सुलझाया गया है। जो मामले यहां सुलझ नहीं पाते, उसे महिला थाना या कोर्ट में भेजा जाता है।

साथी महिला को घरेलू हिंसा से बचाने से हुई शुरुआत

महिलाओं के स्वयं सहायता समूह दामोदर महिला मंडल की सदस्य पिपराडीह की निमिया देवी घरेलू हिंसा से परेशान थीं। उन्होंने अपना दर्द दूसरे सदस्यों को बताया। सबने मिलकर उन्हें घरेलू हिंसा से निजात दिलाई। यहीं से नारी अदालत शुरू करने का विचार आया और 16 मार्च 2008 को पिपराडीह पंचायत से इसकी शुरुआत हुई। इसकी सदस्यता शुल्क 250 रुपए है। यह राशि गरीब महिलाओं के सहयोग में खर्च की जाती है।

#india BoldWomenVoices BreakingIndia DesiCourtroom DesiDrama FemaleJudgement GenderJustice HindiNewsTrend IndianSocialChange JusticeByWomen MenInTheDock MenVsWomen narad post NARAD POST BREAKING narad post breaking news Narad Post News news PanchayatJustice SocialJustice TrendingStoryIndia VoiceOfWomen WomenEmpowerment WomensCourt WomensRights
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleयात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की सेहत से समझौता नहीं – सौरभ बहुगुणा
Next Article चारधाम से पहले 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल करेगा उत्तराखंड
Narad Post

Related Posts

Narcissistic Partner : कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं है नार्सिसिस्ट?

November 12, 2025

Darbar Sahib : दरबार साहिब में स्पीकर खण्डूरी ने झुकाए शीश

November 12, 2025

Dharmendra Health : धर्मेंद्र के निधन की खबरों का हेमा मालिनी ने किया खंडन, जताई नाराजगी

November 11, 2025

Uttarakhand Politics : मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं

November 11, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Uttarakhand land law : वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से क्रय- विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे: मुख्य सचिव

By Narad PostNovember 12, 20250

Uttarakhand land law :  वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से क्रय- विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे :-  मुख्य…

Narcissistic Partner : कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं है नार्सिसिस्ट?

November 12, 2025

Darbar Sahib : दरबार साहिब में स्पीकर खण्डूरी ने झुकाए शीश

November 12, 2025

Dharmendra Health : धर्मेंद्र के निधन की खबरों का हेमा मालिनी ने किया खंडन, जताई नाराजगी

November 11, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?