Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

 UttarakhandBudget2026 : उत्तराखंड का जेंडर बजट 19,692 करोड़

March 11, 2026

DhamiSmileSecret : आपके चेहरे की मुस्कान का क्या राज है मुख्यमंत्री धामी जी ?

March 11, 2026

PhoneStolenFirstStep : फोन चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम

March 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » उत्तराखंड को मिलेगा नया कंट्रोल हब, धामी सरकार बनाएगी ‘कमांड एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर’
उत्तराखंड

उत्तराखंड को मिलेगा नया कंट्रोल हब, धामी सरकार बनाएगी ‘कमांड एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर’

The Chief Minister directed to constitute a committee under the chairmanship of Home Secretary Uttarakhand.
Sponsored By: KABIR SINGHJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

उत्तराखंड को मिलेगा नया कंट्रोल हब, धामी सरकार बनाएगी ‘कमांड एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर’ : चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, हेली उड़ानों के लिए “कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर” की होगी स्थापना, चार धाम में लगे सभी हेली ऑपरेटरों एवं पायलटों के उच्च हिमालय क्षेत्रों में उड़ान अनुभवों की जांच होगी एवं सभी हेली ऑपरेटरों के साथ बैठक के बाद ही पुनः हेली सेवा को सुचारु किया जाएगा। राज्य में अब हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय और सुरक्षित संचालन के लिए देहरादून में एक कॉमन “कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर” की स्थापना की जाएगी, जिसमें डीजीसीए, आपदा विभाग, सिविल एविएशन, यूकाडा, हेली आपरेटर कम्पनी के अधिकारियों की तैनाती होगी। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक के दौरान दिए।

मुख्यमंत्री ने सचिव गृह उत्तराखंड की अध्यक्षता में एक समिति गठित किए जाने के निर्देश दिए। जिसमें डीजीसीए, यूकाडा, नागरिक उड्डयन विभाग भारत सरकार, ATC के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में रहेंगे। यह समिति जन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मानक प्रचालन नियमावली का प्रारूप बनाएगी। समिति अपनी रिपोर्ट सितंबर माह से पूर्व प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री ने आगामी समय के लिए प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एडमिनिस्ट्रेटिव एंड टेक्निकल एसओपी (administrative and technical Standard Operating Procedure) तैयार किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के संबध में उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा आम जन के जीवन की रक्षा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी कीमत में जिंदगियों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हीं पायलटों को अनुमति दी जाएगी जिनका उच्च हिमालय क्षेत्रों में हेली उड़ाने का दीर्घकालीन अनुभव होगा। उन्होंने कहा डीजीसीए द्वारा निर्धारित गाइडलाइन को और सख्त बनाया जाए, जिसका अनुपालन शत प्रतिशत किया जाए। मुख्यमंत्री ने हिमालय क्षेत्रों में अधिक संख्या में मौसम पूर्वानुमान के अत्याधुनिक उपकरण लगाने के भी निर्देश दिए, जिससे मौसम की और सटीक जानकारी प्राप्त की जा सके। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग को दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से संपर्क कर उनके पार्थिव शरीर को संबंधित राज्यों में भेजने की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

#CMNews #CrisisResponse #DisasterAlert #DisasterControl #india #RescueOperations AlertSystem BreakingNews CMofUttarakhand CommandCenter CommandControl CommandUnit CoordinationCenter CoordinationMission Dehradun DhamiAnnouncement DisasterManagement DisasterPreparedness EmergencyCenter EmergencyControl EmergencyPreparedness GovernmentInitiative GovernmentNews HighTechCenter narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news NewsUpdate PolicyUpdate pushkarsinghdhami TodayNews uttarakhand UttarakhandCM UttarakhandGovernment UttarakhandUpdate
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleपरिक्रमा: भगवान को प्रसन्न करने की दिव्य कुंजी, जानें इसका धार्मिक रहस्य
Next Article धारी देवी मंदिर में हादसे के शिकार यात्रियों को दी गई श्रद्धांजलि
Narad Post

Related Posts

DhamiSmileSecret : आपके चेहरे की मुस्कान का क्या राज है मुख्यमंत्री धामी जी ?

March 11, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 264.50 करोड़ की विशेष सहायता स्वीकृत

March 11, 2026

WomensDay2026 : ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में 38 वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान, सीएम धामी बोले— पहाड़ की असली ताकत मातृशक्ति

March 9, 2026

InternationalWomensDay : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की वजह और महत्व

March 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

 UttarakhandBudget2026 : उत्तराखंड का जेंडर बजट 19,692 करोड़

By Narad PostMarch 11, 20260

  UttarakhandBudget2026 : उत्तराखंड का जेंडर बजट 19,692 करोड़ :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

DhamiSmileSecret : आपके चेहरे की मुस्कान का क्या राज है मुख्यमंत्री धामी जी ?

March 11, 2026

PhoneStolenFirstStep : फोन चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम

March 11, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 264.50 करोड़ की विशेष सहायता स्वीकृत

March 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?