Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandIndustrialDevelopment : प्रदेश को आर्थिक उड़ान देगा IMC खुरपिया – CM Dhami 

August 18, 2026

BanshidharTiwari : आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार : VC बंशीधर तिवारी

August 18, 2026

USDMA : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के आपदा मॉडल की सराहना

August 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » USDMA : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के आपदा मॉडल की सराहना
National News

USDMA : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के आपदा मॉडल की सराहना

Meteorologist Dr. Pooja Rana [discussed] the measures being adopted for monitoring and early warning of weather-related risks in Uttarakhand...
Narad PostBy Narad PostAugust 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
USDMA
USDMA : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के आपदा मॉडल की सराहना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

USDMA : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के आपदा मॉडल की सराहना :-  नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (NCGG) के द्वारा आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल सेवा अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) पहुंचकर राज्य में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड में मानव वन्य जीव संघर्षों को कम करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। USDMA के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) प्रकाश चंद्र ने कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन को केवल घटना के बाद की प्रतिक्रिया के रूप में नहीं, बल्कि जोखिम की पहचान, न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी, प्रशिक्षण, तकनीकी क्षमता और विभागीय समन्वय को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ाया जा रहा है।

USDMA के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) DIG राजकुमार नेगी ने राज्य एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों की भूमिका, घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (IRS), बहु-स्रोत चेतावनी तंत्र तथा तकनीक आधारित सूचना एवं निर्णय सहायता प्रणालियों के बारे में प्रतिनिधिमंडल को विस्तार से अवगत कराया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. पूजा राणा ने उत्तराखण्ड में मौसम संबंधी जोखिमों की निगरानी और पूर्व चेतावनी के लिए अपनाई जा रही वैज्ञानिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उत्तराखण्ड भू-स्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (ULMMC) के जियोलाॅजिस्ट डॉ. रघुवीर नेगी ने राज्य में भूस्खलन के जोखिम को कम करने के लिए अपनाए जा रहे वैज्ञानिक उपायों पर प्रकाश डाला।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उत्तराखण्ड की आपदा प्रबंधन प्रणाली से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के साथ संवाद किया और राज्य में अपनाए जा रहे तकनीकी एवं संस्थागत उपायों में विशेष रुचि दिखाई।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दिनेश कुमार पुनेठा, एनसीजीजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ए.पी. सिंह, डॉ. एमके भण्डारी सहित अन्य अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में निरंतर सीखने, अनुभव साझा करने और नई कार्यप्रणालियों को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के अधिकारियों के साथ संवाद एवं अनुभवों का आदान-प्रदान आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारियों को व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है।

#DehradunNews #DisasterMitigation #GoodGovernance #LandslideManagement #NCGG DisasterManagement DisasterPreparedness EmergencyResponse HumanWildlifeConflict khojinarad naradpost naradpostbreakingnews pushkarsinghdhami SriLankaDelegation USDMA UttarakhandDisasterManagement uttarakhandgovernance UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleGopeshwarNews : आयुक्त ने 106 शिकायतों की सुनवाई कर 15 दिन में निस्तारण का दिया अल्टीमेटम
Next Article BanshidharTiwari : आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार : VC बंशीधर तिवारी
Narad Post

Related Posts

UttarakhandIndustrialDevelopment : प्रदेश को आर्थिक उड़ान देगा IMC खुरपिया – CM Dhami 

August 18, 2026

BanshidharTiwari : आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार : VC बंशीधर तिवारी

August 18, 2026

GopeshwarNews : आयुक्त ने 106 शिकायतों की सुनवाई कर 15 दिन में निस्तारण का दिया अल्टीमेटम

August 18, 2026

HeartHealth : दिल की बीमारी ! इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

August 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandIndustrialDevelopment : प्रदेश को आर्थिक उड़ान देगा IMC खुरपिया – CM Dhami 

By Narad PostAugust 18, 20260

UttarakhandIndustrialDevelopment : प्रदेश को आर्थिक उड़ान देगा IMC खुरपिया – CM Dhami  :-  मुख्यमंत्री पुष्कर…

BanshidharTiwari : आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार : VC बंशीधर तिवारी

August 18, 2026

USDMA : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के आपदा मॉडल की सराहना

August 18, 2026

GopeshwarNews : आयुक्त ने 106 शिकायतों की सुनवाई कर 15 दिन में निस्तारण का दिया अल्टीमेटम

August 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?