Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

February 10, 2026

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandVocationalEducation : उत्तराखंड के 544 विद्यालयों में पढ़ाये जायेंगे व्यावसायिक कोर्स
उत्तराखंड

UttarakhandVocationalEducation : उत्तराखंड के 544 विद्यालयों में पढ़ाये जायेंगे व्यावसायिक कोर्स

Under the scheme, students will be proficient in 8 vocational subjects.
Narad PostBy Narad PostJanuary 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandVocationalEducation
UttarakhandVocationalEducation : उत्तराखंड के 544 विद्यालयों में पढ़ाये जायेंगे व्यावसायिक कोर्स
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandVocationalEducation : उत्तराखंड के 544 विद्यालयों में पढ़ाये जायेंगे व्यावसायिक कोर्स :- अबतक व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर चुके 146 छात्रों को मिला कैम्पस प्लेसमेंट.

सूबे में समग्र शिक्षा के तहत 544 और विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा का संचालन किया जायेगा, जिसकी स्वीकृति भारत सरकार ने दे दी है। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पारम्परिक विषयों के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा दी जायेगी, जिससे वह व्यावहारिक व तकनीकी कौशल में दक्ष होंगे साथ ही भविष्य में रोजगार व स्वरोजगार के लिये भी सक्षम हो सकेंगे।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
योजना के तहत वर्तमान शैक्षणिक सत्र से  छात्र-छात्राओं को 8 विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक शिक्षा दी जायेगी। नवीन स्वीकृत विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के शीघ्र संचालन को विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये हैं।

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में एनईपी-2020 के अनुरूप विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा भी दी जा रही है। इसी क्रम में समग्र शिक्षा एवं पीएम-श्री योजना के तहत प्रदेश के 544 और नये विद्यालयों का चयन व्यावसायिक शिक्षा के संचालन को किया गया है, जिन्हें भारत सरकार द्वारा स्वीकृत दे दी गई है।

इन विद्यालयों में इसी शैक्षणिक सत्र से 8 विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक शिक्षा का संचालन किया जाएगा।  जिसमें एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर, आईटी, पलम्बिंग, रिटेल तथा टूरिज्म व हॉस्पिटैलिटी शामिल है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन सभी सेक्टर को उत्तराखंड बोर्ड व सीबीएसई के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। जिन्हें विद्यालय स्तर पर एक विषय के रूप में पढ़ाया जायेगा। उक्त व्यावसायिक विषयों में कक्षा-10 व 12 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के माध्यम से क्रमशः लेवन-3 व 4 के दक्षता प्रमाण पत्र दिये जायेंगे।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के संचालन को पीएसएससीआईवीई (पंडित सुंदरलाल शर्मा केन्द्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान) के मानकों के अनुरूप 548 प्रयोगशालाएं स्थापित की गई है। साथ ही व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु अनुभवी प्रशिक्षकों की तैनाती निर्धारित योग्यता के अनुरूप की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि उक्त विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालन के लिये प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, शासनादेश के उपरांत व्यावसायिक शिक्षा के संचालन को विभागीय स्तर पर निविदा आयोजित की जायेगी।

अधिकारियों के बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 531 विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इन विषयों में कुल 50903 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। जिसमें 27561 छात्राएं व 23342 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा 28 हब्स एंड स्पोक विद्यालय भी संचालित किये जा रहे हैं। जिसमें 612 छात्राएं व 361 छात्र सहित कुल 973 बच्चे शामिल हैं।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके तहत एयरोस्पेस एंड एविएशन तथा फूड इंडस्ट्री सेक्टर के संचालन को भी भारत सरकार द्वारा अनुमति दे दी गई है। जिसे उत्तराखंड बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के तहत कक्षा-12 के प्रथम बैच में अध्ययनरत छात्रों के लिये राज्य स्तरीय जाॅब फेयर आयोजित किया गया, जिसमें 146 छात्रों को विभिन्न कंपनियों द्वारा जाॅब आफर दिये गये।

AerospaceFoodIndustryVocational AgricultureVocationalTraining AutomotiveSkillsUttarakhand BeautyWellnessCourses CampusPlacement146Students ITVocationalUttarakhand khojinarad naradpost naradpostbreakingnews NEP2020Vocational NSQFLevel3-4 PlumbingRetailTraining PMShriVocationalSchools TourismHospitalitySkills Uttarakhand544Schools UttarakhandJobFair UttarakhandVocationalEducation VocationalCoursesUttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleArdhaKumbhHaridwar : अर्धकुंभ से पहले संवर जायेगा हरिद्वार गंगा घाटों का नजारा
Next Article CongressFactionalism : आपसी बिखराव रोकने की जुगत मे कांग्रेस :  विनोद चमोली 
Narad Post

Related Posts

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

February 10, 2026

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026

UttarakhandDisaster : यू-प्रिपेयर प्रोजेक्ट्स की सुस्त रफ्तार से मुख्य सचिव नाराज

February 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

By Narad PostFebruary 10, 20260

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी :-  उत्तराखंड विधानसभा में नेता…

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026

UttarakhandDisaster : यू-प्रिपेयर प्रोजेक्ट्स की सुस्त रफ्तार से मुख्य सचिव नाराज

February 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?