Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PlasticNotesIndia : पायलट प्रोजेक्ट के तहत छपेंगे 2 अरब पॉलीमर नोट

August 7, 2026

ChandipuraVirus : यह क्यों माना जाता है खतरनाक ?

August 7, 2026

LoC : क्या होता है वन-वे अटैक ड्रोन ?

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » LoC : क्या होता है वन-वे अटैक ड्रोन ?
देश

LoC : क्या होता है वन-वे अटैक ड्रोन ?

The ‘Kaal’ drone has been designed to carry out long-range strikes.
Narad PostBy Narad PostAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
LoC
LoC : क्या होता है वन-वे अटैक ड्रोन ?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

LoC : क्या होता है वन-वे अटैक ड्रोन ? :-  भारत ने अपनी रक्षा ताकत को बढ़ाते हुए एक नया स्वदेशी वन-वे अटैक ड्रोन तैयार किया है. इस ड्रोन का नाम ‘काल’ रखा गया है. इसे भारतीय रक्षा कंपनी आईजी डिफेंस ने देश में ही डिजाइन और विकसित किया है.यह ड्रोन करीब 1000 किलोमीटर तक हमला करने की क्षमता रखता है।

कंपनी के अनुसार, आने वाले समय में इसे चीन और पाकिस्तान सीमा से जुड़े इलाकों में तैनात किया जा सकता है. सरकार से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद इस ड्रोन को मित्र देशों को भी निर्यात करने की योजना है।

‘काल’ ड्रोन को लंबी दूरी तक हमला करने के लिए बनाया गया है. इसकी कई खास बातें हैं-

यह ड्रोन करीब 1000 किलोमीटर तक लक्ष्य को निशाना बना सकता है.
यह लगातार 7 से 8 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है.
यह करीब 50 किलोग्राम तक हथियार या पेलोड ले जा सकता है.
इसका इस्तेमाल दुश्मन के टैंक, सैन्य ठिकानों, बंकर और महत्वपूर्ण पोस्ट को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है.
ड्रोन में आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और सटीक हमला करने वाली तकनीक लगाई गई है. इससे सैनिकों को खतरे में डाले बिना दुश्मन के इलाके में दूर तक हमला किया जा सकता है.

क्या होता है वन-वे अटैक ड्रोन ?

‘काल’ एक वन-वे अटैक यानी कामिकाजे ड्रोन है. इसे वापस लौटने के लिए नहीं बनाया जाता. यह अपने लक्ष्य तक पहुंचकर उससे टकराता है और उसे नष्ट कर देता है. इसी वजह से इसे लोइटरिंग म्यूनिशन भी कहा जाता है.ऐसे ड्रोन कम लागत में बड़े प्रभाव वाले हथियार माने जाते हैं. रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे संघर्षों में इनकी उपयोगिता देखने को मिली है, जिसके बाद दुनियाभर में इनकी मांग बढ़ी है।

कंपनी के मुताबिक, ‘काल’ ड्रोन उसी श्रेणी का है जिसमें ईरान का शाहेद-136, रूस का गेरान-2 और अमेरिका के कुछ लंबी दूरी वाले अटैक ड्रोन शामिल हैं.इन ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत कम कीमत में दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमला करने की क्षमता है।

आईजी डिफेंस का कहना है कि भविष्य में लंबी दूरी तक हमला करने वाले ड्रोन की जरूरत और बढ़ेगी. ‘काल’ भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है. इस ड्रोन के जरिए भारत कम लागत में आधुनिक हथियार बनाने की क्षमता दिखा रहा है.कंपनी ने बताया कि सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही इसे दूसरे देशों को बेचा जाएगा।

भारत सरकार भी ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत रक्षा उत्पादन और हथियारों के निर्यात को बढ़ावा दे रही है.आईजी डिफेंस इसके अलावा इंटरसेप्टर ड्रोन, एफपीवी कॉम्बैट ड्रोन, एआई आधारित ड्रोन सिस्टम और काउंटर-ड्रोन तकनीक पर भी काम कर रही है।

khojinarad naradpost naradpostbreakingnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSpiderManBrandNewDay : बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन’ का जलवा: रिलीज के 7 दिनों में दुनियाभर में ₹10,983 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन
Next Article ChandipuraVirus : यह क्यों माना जाता है खतरनाक ?
Narad Post

Related Posts

PlasticNotesIndia : पायलट प्रोजेक्ट के तहत छपेंगे 2 अरब पॉलीमर नोट

August 7, 2026

ChandipuraVirus : यह क्यों माना जाता है खतरनाक ?

August 7, 2026

SpiderManBrandNewDay : बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन’ का जलवा: रिलीज के 7 दिनों में दुनियाभर में ₹10,983 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

August 7, 2026

GauravKumarDM : हर मतदाता को मिले सरल समाधान : गौरव कुमार , डीएम

August 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

PlasticNotesIndia : पायलट प्रोजेक्ट के तहत छपेंगे 2 अरब पॉलीमर नोट

By Narad PostAugust 7, 20260

PlasticNotesIndia : पायलट प्रोजेक्ट के तहत छपेंगे 2 अरब पॉलीमर नोट :-  भारत में करेंसी…

ChandipuraVirus : यह क्यों माना जाता है खतरनाक ?

August 7, 2026

LoC : क्या होता है वन-वे अटैक ड्रोन ?

August 7, 2026

SpiderManBrandNewDay : बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन’ का जलवा: रिलीज के 7 दिनों में दुनियाभर में ₹10,983 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

August 7, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?