Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TeriAankhonKeSiva : 57 साल पहले बना था हिंदी सिनेमा का सबसे रोमांटिक गाना

September 10, 2026

UttarakhandBJP : 2027 में उत्तराखंड का संदेश देश तक जाएगा: नितिन नवीन

September 10, 2026

GreenBuilding : आवासीय परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग मानक के निर्देश

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » जब मुख्यमंत्री बने हॉकी खिलाड़ी, मैदान में दिखाया दमदार खेल
NationalGames

जब मुख्यमंत्री बने हॉकी खिलाड़ी, मैदान में दिखाया दमदार खेल

Big achievements are being achieved in the 38th National Games - CM.
Sponsored By: KABIR SINGHFebruary 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
38वे राष्ट्रीय खेलों
38वे राष्ट्रीय खेलों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

जब मुख्यमंत्री बने हॉकी खिलाड़ी, मैदान में दिखाया दमदार खेल : 38वे राष्ट्रीय खेलों में बड़ी उपलब्धि मिल रही है – सीएम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्दना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुॅचकर 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत आयोजित कुश्ती तथा हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी हम सभी के लिए बड़ा अवसर है। उत्तराखंड के सभी लोगों की तरफ से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमें मेजबानी का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि नेशनल गेम्स के सभी आयोजन बहुत अच्छे हो रहे हैं। अन्य प्रदेशों के जो खिलाड़ी आए हैं, वह भी एक अच्छा अनुभव देवभूमि से लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अच्छी खेल सुविधाएं विकसित हुई हैं और खिलाड़ियों ने भी बड़ा अच्छा प्रदर्शन करके राज्य का मान-सम्मान बढ़ाया है। पदक तालिका में भी हम टोप टेन में शामिल हैं, जबकि गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों में हम 25 वें स्थान पर थे।

उन्होंने कहा कि अब हमारी देवभूमि खेल भूमि के रूप में स्थापित होगी और यहां के खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, ऐंसे खिलाड़ियों को अच्छा स्थान मिलेगा, खिलाड़ियों के व्यक्तित्व का विकास होगा, खेलों के क्षेत्र में उनको अच्छा प्रदर्शन करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कई सारे खेल स्ट्रक्चर हरिद्वार व देहरादून में भी बने हैं। राज्य में वेलो ड्रम्स बनाया गया है, अनेक स्विमिंग पूल से लेकर साइकिलिंग के साथ ही अनेक ऐसी प्रतियोगिताएं जो अन्य राष्ट्रीय खेलों में हैंगर्स में होती थीं, वे सारी प्रतियोगिताएं हमारे राज्य में परमानेंट स्ट्रक्चर पर हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे प्रदर्शन की कामना की।

उन्होंने कहा कि जब बच्चे खाली होते हैं तो बच्चों के नशे एवं ड्रग्स की लत की तरफ आकर्शित होने की संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए खेल एक बड़ा माध्यम बनने वाला है। 15 फरवरी से शुरू होने वाली शारदीय कांवड़ यात्रा पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कावड़ यात्रा हमारे लिए बहुत बड़ा आयोजन है, राज्य सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा पर भी अच्छी व्यवस्था की जाएगी। चार धाम यात्रा भी प्रारंभ होने वाली है, उसकी भी तैयारी कर रहे हैं। शीतकालीन यात्रा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी आने वाले हैं उसकी भी हम तैयारी कर रहे हैं। 14 फरवरी को राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह हल्द्वानी में हो रहा है सभी तैयारियां जोर शोर से से चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में नंदा राज जात यात्रा के साथ ही मां गंगा के तट पर 2027 में अर्द्धकुंभ का भी आयोजन होना है, इसकी भी तैयारियां चल रही है।

#CM #india AthleticCM CMHockeyGame CMInAction CMOnField CMsNewRole Dehradun DynamicCM GameChangerCM GameSpirit GovtSupportsSports HockeyChampion HockeyMagic HockeyPassion HockeyPower HockeyWithCM InspiringLeadership LeadershipInSports narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news PowerfulShots pushkarsinghdhami SportsFever SportsForAll SportsLoverCM uttarakhand जब मुख्यमंत्री बने हॉकी खिलाड़ी मैदान में दिखाया दमदार खेल
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleनर्मदा नदी उल्टी क्यों बहती है ?
Next Article दरबार साहिब की ज़मीन कब्जाने पहुंचे पूर्व डीजीपी को ग्रामीणों ने खदेड़ा
Narad Post

Related Posts

UttarakhandBJP : 2027 में उत्तराखंड का संदेश देश तक जाएगा: नितिन नवीन

September 10, 2026

GreenBuilding : आवासीय परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग मानक के निर्देश

September 10, 2026

DigitalArrest : व्हाटसप कॉल के माध्यम से किया गया था 12 दिनो तक “डिजिटल अरेस्ट”

September 10, 2026

AshtabhujaTemple ; नितिन नवीन पहुंचे अष्टभुजा मंदिर

September 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

TeriAankhonKeSiva : 57 साल पहले बना था हिंदी सिनेमा का सबसे रोमांटिक गाना

By Narad PostSeptember 10, 20260

TeriAankhonKeSiva : 57 साल पहले बना था हिंदी सिनेमा का सबसे रोमांटिक गाना :-  फैज…

UttarakhandBJP : 2027 में उत्तराखंड का संदेश देश तक जाएगा: नितिन नवीन

September 10, 2026

GreenBuilding : आवासीय परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग मानक के निर्देश

September 10, 2026

DigitalArrest : व्हाटसप कॉल के माध्यम से किया गया था 12 दिनो तक “डिजिटल अरेस्ट”

September 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?