Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RudraprayagNews : डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण

February 7, 2026

UttarakhandModel : देवभूमि उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों पर – योगी

February 7, 2026

UttarakhandRecruitment : उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

February 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » क्यों लगती है ईवी बाइक्स और कार में आग ?
BREAKING NEWS

क्यों लगती है ईवी बाइक्स और कार में आग ?

In view of the rising prices of petrol and diesel, electronic vehicles (EVs) have emerged as a big option in the world of motor bikes.
Narad PostBy Narad PostApril 16, 2025Updated:April 16, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
ईवी बाइक्स
ईवी बाइक्स
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए मोटर बाइक की दुनिया में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल (ईवी) बड़ा विकल्प बनकर आए हैं। ईवी प्रदूषण भी कम करते हैं और इससे जेब पर भी कोई ज्यादा भार नहीं पड़ता। वर्तमान समय में तेजी से इलेक्ट्रॉनिक बाइक्स और कार का चलन बढ़ रहा है। अब पहले से प्रतिष्ठित मोटर बाइक कंपनियां भी इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। बड़े ब्रांड्स ने अपनी ईवी लॉन्च की हैं। लेकिन आए दिन इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों की बैटरी में होने वाली धमाके की खबर डराने वाली है। आखिर क्या कारण है कि ई-बाइक्स की बैटरी के फटने की घटनाएं बढ़ रही है। आइए जानते हैं क्या है इसका कारण और इससे कैसे बचा जा सकता है।

क्यों होती है बैटरी फटने की घटनाएं

ई-स्कूटरों में लीथियम-आयन बैटरियों का उपयोग होता है। इसी बैटरी का उपयोग दुनियाभर में स्मार्टफोन से लेकर लैपटाप और इलेक्ट्रिक कार से लेकर स्मार्टवाच तक में हो रहा है। लीथियम-आयन बैटरी में होने वाले विस्फोट के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से सबसे मुख्य दो कारण हैं। पहला, बैटरी के निर्माण की खराब क्वालिटी और दूसरा, बैटरी पर किसी तरह का कंपन आना या शॉर्ट सर्किट होना। बहुत अधिक कंपन की वजह से भी आग लग सकती है, क्योंकि लीथियम-आयन बैटरी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती है। अक्सर देखा गया है कि गर्मी बढ़ते ही बैटरी वाली गाड़ियों में विस्फोट की घटनाएं बढ़ने लगती है। इसे देखते हुए यह भी कहा जा सकता है कि बैटरी एक हद तक ही गर्मी बर्दाश्त कर सकती है, उससे ज्यादा गरम होने पर उसमें विस्फोट की संभावना होती है।

बैटरी में थर्मल रनअवे से तेजी से बढ़ता है तापमान

थर्मल रनअवे बैटरी सेल के भीतर एक तरह का रिएक्शन होता है। इससे बैटरी के अंदर एक रासायनिक प्रतिक्रिया होती है और तापमान बहुत बढ़ जाता है। गर्मी की वजह से बैटरी में दूसरी रासायनिक प्रतिक्रियाएं भी शुरू हो जाती हैं, जो अत्यधिक गर्मी पैदा करती हैं। थर्मल रनअवे में बैटरी सेल का तापमान तेजी से बढ़ता है और उस बैटरी में स्टोर ऊर्जा बहुत तेजी से बाहर निकलने लग जाती है। तापमान बढ़ने की वजह से बैटरी में गैस बन सकती है और यह आग लगने का एक बड़ा कारण बन जाती है।

खतरे का संकेत देती है बैटरी

आपकी गाड़ी की बैटरी खराब हो गई है या उसमें किसी भी वक्त आग लगने की घटना हो सकती है इसका संकेत खुद बैटरी देती है। कुछ बातों का ध्यान रखकर हम समय रहते बैटरी बदल सकते हैं और जानलेवा घटनाओं से बच सकते हैं। बैटरी जब फैली हुई लगे, उसका रंग फीका पड़े या धुआं निकलने लगे तो आप सतर्क हो जाएं। ये संकेत दिखने पर सावधानी पूर्वक कदम उठाएं। अगर धुंआ उठना शुरु हो गया हो तो गाड़ी किसी खाली जगह पर रख दें।

गाड़ी में आग लगने से कैसे बचें

अगर आप भी ईवी लेने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें, जिससे आप अपनी ईवी को लंबे समय तक बिना किसी नुकसान के उपयोग में ला सकते हैं। कहीं से गाड़ी चलाकर वापस पर तुरंत बाद ईवी बैटरी को चार्ज नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि उस समय बैटरी के अंदर लीथियम-आयन सेल बहुत गर्म रहती है। इसके बजाय, बैटरी को ठंडा होने दें, फिर चार्ज करें। कभी भी गाड़ियों में सस्ती बैटरी ना लगवाएं बल्कि कंपनी से लग कर आई बैटरी का ही उपयोग करें। साथ ही कंपनी से आई चार्जिंग केबल का ही उपयोग करें। अगर बैटरी में किसी भी तरह की कोई खराबी नजर आती है तो तुरंत उसे चेक कराएं। बैटरी पर चार्जर लगा कर ना छोड़ें, चार्ज होते ही चार्जर हटा लें। स्कूटर पर जरूरत से ज्यादा भार ना रखें। बहुत ज्यादा धूप या गर्म स्थानों पर गाड़ियों को ना छोड़ें।

#dehradun #uttarakhadn #fire #accident #naradpost electronic vehicle ev machine
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleआ गया यूट्यूब म्यूजिक बनाने का AI फीचर
Next Article जगन्नाथ मंदिर के ध्वज चील ने भागा , पढ़िए रहस्य
Narad Post

Related Posts

AadhaarCard : 2.5 करोड़ आधार बंद , कहीं लिस्ट में आप तो नहीं ?

February 7, 2026

LivingRoomCrystal : घर के लिविंग रूम में लगाएं क्रिस्टल बॉल होगा लाभ

February 6, 2026

UPSCTopper : IAS – IPS की कमाई का देखिये हिसाब किताब

February 5, 2026

Border2 : दुनिया में गूंजी सनी देओल Border 2 की दहाड़

January 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

RudraprayagNews : डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण

By Narad PostFebruary 7, 20260

RudraprayagNews : डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण :- मुख्यमंत्री…

UttarakhandModel : देवभूमि उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों पर – योगी

February 7, 2026

UttarakhandRecruitment : उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

February 7, 2026

iOSupdate : iOS 26.2.1 अपडेट से क्रैश हो रहे एप्स

February 7, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?