Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

OneNationOneElection : लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों – शिवराज सिंह चौहान

August 24, 2026

SalmanKhanRajkumarSantoshi : कॉमेडी करेंगे सलमान – संतोषी बनाएंगे फिल्म

August 24, 2026

MayonnaiseHealthRisks : क्या आप भी मोमोज के साथ खा रहे हैं मेयोनीज ?

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » अक्षय तृतीया क्यों मनाई जाती है ?
NARAD POST BREAKING NEWS

अक्षय तृतीया क्यों मनाई जाती है ?

This year in 2025, the festival of Akshaya Tritiya will be celebrated on 30th April.
Sponsored By: KABIR SINGHApril 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
अक्षय तृतीया
अक्षय तृतीया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

अक्षय तृतीया क्यों मनाई जाती है : इस साल 2025 में अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के त्योहार का विशेष महत्व माना गया है. हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है. अक्षय तृतीया के दिन विवाह, गृह प्रवेश और कई चीजों की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है. वहीं, इस दिन सोना-चांदी की खरीदारी करना भी लाभकारी माना गया है. ज्योतिष के अनुसार अक्षय तृतीया की तिथि स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त मानी गई है यानी इस दिन कोई भी शुभ-मांगलिक कार्य बिना शुभ मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं.धार्मिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का महत्व इसलिए काफी होता है क्योंकि इस तिथि से कई पौराणिक घटनाएं जुड़ी हुई हैं. आइए जानते हैं अक्षय तृतीया का पर्व क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व क्या है।

2025 में अक्षय तृतीया कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 5:31 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 30 अप्रैल को दोपहर 2:12 मिनट पर होगा. ऐसे में अक्षय तृतीया इस वर्ष 30 अप्रैल, दिन बुधवार को मनाई जाएगी. इस तिथि को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है.अक्षय तृतीया को आखा तीज और कृतयुगादि तृतीया के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग का आरंभ भी इसी तिथि पर हुआ था. धार्मिक दृष्टि से भी अक्षय तृतीया का विशेष महत्व होता है, इसलिए इसे युगादि तिथि भी कहते हैं. पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन परशुराम का जन्म हुआ था. साथ ही, इस तिथि पर भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर को अक्षय पात्र दिया था. इसके अलावा, अक्षय तृतीया के दिन मां गंगा का अवतरण हुआ था।

अक्षय तृतीया का पर्व क्यों मनाया जाता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम, हयग्रीव और नर-नारायण का अवतरण धरती पर हुआ था. ये तीनों ही श्रीहरि विष्णु के अवतार माने गए हैं. ऐसा माना जाता है कि इसी दिन से सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत भी हुई थी. वहीं, मान्यता यह भी है कि इसी दिन पर द्वापर युग का समापन भी हुआ था.अक्षय तृतीया को मुख्य रूप से इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका अक्षय फल (असीम और कभी न खत्म होने वाला) प्राप्त होता है. अक्षय तृतीया तिथि इसलिए खास मानी जाती है, क्योंकि इसमें हर तरह के कार्य करना शुभ होता है और इसका फल हमेशा के लिए रहता है।

#HinduBeliefs #india AkshayaTritiya AkshayaTritiya2025 AkshayaTritiyaCelebration AkshayaTritiyaSignificance AkshayaTritiyaSpecial AuspiciousDay CelebratingTradition DivineDay FestivalOfProsperity FestiveVibes GoldBuyingDay GoldShoppingDay GoodFortuneDay HinduFestivals HinduTradition IndianCulture MythologyInIndia narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news SpiritualIndia WealthAndProsperity
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleटॉयलेट रोका तो गंभीर होगा नतीजा – महिलाये सावधान
Next Article  जेल में रोमांस – कमरा भी तैयार
Narad Post

Related Posts

ClappingInFrontOfShivling : शिवलिंग के सामने ताली क्यों बजाते है ?

August 21, 2026

AlluArjun : अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ की हीरोइनों की डिटेल्स लीक

August 13, 2026

FacebookUpdate: Meta Facebook चलाने वाले ध्यान दें… बड़ा बदलाव

July 27, 2026

UttarakhandPolitics : दावेदारों की फ़ौज तैयार – जोश में हैं दावेदार

July 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

OneNationOneElection : लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों – शिवराज सिंह चौहान

By Narad PostAugust 24, 20260

OneNationOneElection : लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों – शिवराज सिंह चौहान :-  हरिद्वार…

SalmanKhanRajkumarSantoshi : कॉमेडी करेंगे सलमान – संतोषी बनाएंगे फिल्म

August 24, 2026

MayonnaiseHealthRisks : क्या आप भी मोमोज के साथ खा रहे हैं मेयोनीज ?

August 24, 2026

ITRDeadline31August2026 : 31 अगस्त से पहले फाइल करें ITR…… वरना

August 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?