Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

InternationalWomensDay : देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह

February 18, 2026

Lakshadweep : टॉपलेस अगत्ती द्वीप की रोमांचक सैर

February 18, 2026

TehriGarhwalHouse : उत्तराखंड की रियासत का टिहरी गढ़वाल हाउस दिल्ली में क्यों, कितना खास? 1 हजार करोड़ की डील से चर्चा में

February 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » TehriGarhwalHouse : उत्तराखंड की रियासत का टिहरी गढ़वाल हाउस दिल्ली में क्यों, कितना खास? 1 हजार करोड़ की डील से चर्चा में
उत्तराखंड

TehriGarhwalHouse : उत्तराखंड की रियासत का टिहरी गढ़वाल हाउस दिल्ली में क्यों, कितना खास? 1 हजार करोड़ की डील से चर्चा में

Why was there a need for this building?
Narad PostBy Narad PostFebruary 18, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
TehriGarhwalHouse
TehriGarhwalHouse : उत्तराखंड की रियासत का टिहरी गढ़वाल हाउस दिल्ली में क्यों, कितना खास? 1 हजार करोड़ की डील से चर्चा में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

TehriGarhwalHouse : उत्तराखंड की रियासत का टिहरी गढ़वाल हाउस दिल्ली में क्यों, कितना खास? 1 हजार करोड़ की डील से चर्चा में :-  दिल्ली के लुटियंस बंगलो ज़ोन का टिहरी गढ़वाल हाउस चर्चा में है. इसके 1 हजार करोड़ रुपए में बिकने की बात सामने आई है।

भिंडी का पानी पीने के फायदे
यह उत्तराखंड की एक ऐतिहासिक रियासत, दिल्ली के सत्ता-परिसर और बदलते समय के रिश्तों की भी कहानी है. वर्तमान में यह टिहरी राज परिवार की सदस्य और संसद सदस्य माला राज्य लक्ष्मी शाह का आवास है. जानिए, क्या है इसका इतिहास, उत्तराखंड की रियासत ने इसे दिल्ली में क्यों बनवाया और किसने डिजाइन किया।

दिल्ली के सबसे विशिष्ट इलाके लुटियंस बंगलो ज़ोन (LBZ) में एक पता इन दिनों खास चर्चा में है. टिहरी गढ़वाल हाउस, 5, भगवान दास रोड. वजह है इसकी कथित संभावित बिक्री. लेकिन यह बंगला केवल महंगी ज़मीन का टुकड़ा और उस पर बना इमारत भर नहीं है।

यह उत्तराखंड की एक ऐतिहासिक रियासत, दिल्ली के सत्ता-परिसर और बदलते समय के रिश्तों की भी कहानी है. वर्तमान में यह टिहरी राज परिवार की सदस्य और संसद सदस्य माला राज्य लक्ष्मी शाह का आवास है.

आइए, इस महत्वपूर्ण इमारत की बिक्री की चर्चा के बीच इसके इतिहास, भव्यता आदि के बारे में जानते हैं. इसका निर्माण क्यों किया गया था? साथ ही टिहरी गढ़वाल रियासत का संक्षिप्त, लेकिन समृद्ध इतिहास भी जानेंगे।

5, भगवान दास रोड, टिहरी गढ़वाल हाउस के नाम से जानी-पहचानी जाती है. इसका क्षेत्रफल 3.2 एकड़ बताया गया है, जो लगभग 12,950 वर्ग मीटर है यानी दिल्ली के केंद्र में जमीन का इतना बड़ा टुकड़ा मिलना किसी के लिए दुर्लभ है. यह इलाका लुटियंस बंगलो ज़ोन (LBZ) का हिस्सा है जिसे ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने 19121930 के बीच डिजाइन किया था. यह दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित आवासीय क्षेत्रों में गिना जाता है।

केला खाने के अचूक फायदे

भव्यता केवल इमारत की सजावट से तय नहीं होती. इस क्षेत्र में भव्यता का बड़ा पैमाना जमीन, लोकेशन खुली जगह आदि माने जाते हैं. जो यहां खूब है. इसके कई कारण भी हैं।

3.2 एकड़ का विशाल प्लॉट: सेंट्रल दिल्ली में इतना बड़ा निजी प्लॉट आज लगभग संग्रहालय-स्तर की दुर्लभता रखता है. बंगले में खुली जगह और बड़े लॉन इसे खास बनाते हैं।

लोकेशन-पावर: भगवान दास रोड जैसे पते दिल्ली के प्रशासनिक, संवैधानिक, सांस्कृतिक केंद्रों के बेहद पास माने जाते हैं. इसलिए इसे केवल घर नहीं बल्कि एड्रेस-एसेट समझा जाता है।

LBZ की रेगुलेटेड सप्लाई: इस ज़ोन में नई आपूर्ति बहुत सीमित, नियंत्रित मानी जाती है, इसलिए पुराने बड़े बंगलों की कीमतें ट्रॉफी की तरह व्यवहार करती हैं.

इस इमारत की जरूरत क्यों बनी?

यह सवाल बहुत महत्वपूर्ण है. एक हिमालयी रियासत को दिल्ली के केंद्र में इतना बड़ा ठिकाना क्यों चाहिए था? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोरखा आक्रमणों, युद्धों के बाद बने राजनीतिक हालात और बढ़ते ब्रिटिश प्रभाव के दौर में, टिहरी गढ़वाल के शाही परिवार ने दिल्ली में इस तरह की संपत्ति को बनाया, विकसित किया ताकि प्रशासनिक, औपचारिक और नेटवर्किंग संबंधी जरूरतें पूरी हों।

यह भवन साल 1940 के दशक में बना और ब्रिटिश सरकार ने कई रियासतों को लुटियंस दिल्ली में आवास बनाने के लिए जमीन आवंटित की थी. यानी यह बंगला राजसी दिल्ली-उपस्थिति की नीति का हिस्सा भी रहा. टिहरी गढ़वाल हाउस एक तरह से रियासत का दिल्ली वाला दफ्तर, मेहमानखाना, और शक्ति-केंद्रों तक पहुंच का माध्यम बना. यहाँ रिश्ते, औपचारिक मुलाकातें और प्रतिनिधित्व की एक लंबी परंपरा है।

एक हजार करोड़ में बिकने की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टिहरी गढ़वाल के महाराजा मनुजेंद्र शाह द्वारा इस संपत्ति को एक हजार करोड़ में बेचने की बात कही गई है. खरीदार के बारे में स्पष्ट जानकारी अब तक छपी किसी भी रिपोर्ट में नहीं दिखाई पड़ी. हां, उसे स्थानीय उद्यमी और फूड एंड बेवरेज सेक्टर में मजबूत दखल रखने वाला बताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक सौदा अंतिम चरण में है. ऐसे में देखना रोचक होगा कि अगर यह इमारत बिकती है तो यहां किस तरह का नया ढांचा खड़ा होगा या फिर मौजूद इमारत को ही नई साज-सज्जा के साथ तैयार किया जाएगा.

1000CroreDeal 3.2AcrePlot BhagwanDasRoad DelhiBungalowSale FandBTycoon HistoricEstate khojinarad LBZProperty LutyensDelhi MaharajaManujendraShah MalaRajyaLaxmiShah ManujendraShah naradpost NaradPostbreakiangNews RoyalHeritage TehriGarhwalHouse TehriRoyalFamily UttarakhandRiyasat
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSamudrikShastra : होंठ, ठुड्डी और भौहें…महिलाओं का स्वभाव
Next Article Lakshadweep : टॉपलेस अगत्ती द्वीप की रोमांचक सैर
Narad Post

Related Posts

InternationalWomensDay : देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह

February 18, 2026

Lakshadweep : टॉपलेस अगत्ती द्वीप की रोमांचक सैर

February 18, 2026

SamudrikShastra : होंठ, ठुड्डी और भौहें…महिलाओं का स्वभाव

February 18, 2026

DoonPolice : एसएसपी देहरादून के निर्देशों अलर्ट मोड पर दून पुलिस

February 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

InternationalWomensDay : देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह

By Narad PostFebruary 18, 20260

InternationalWomensDay : देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह :-  प्रदेश की उन…

Lakshadweep : टॉपलेस अगत्ती द्वीप की रोमांचक सैर

February 18, 2026

TehriGarhwalHouse : उत्तराखंड की रियासत का टिहरी गढ़वाल हाउस दिल्ली में क्यों, कितना खास? 1 हजार करोड़ की डील से चर्चा में

February 18, 2026

SamudrikShastra : होंठ, ठुड्डी और भौहें…महिलाओं का स्वभाव

February 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?