Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShaniDev : शनि की सीधी चाल बदलेगी किस्मत का खेल !

November 13, 2026

DharampurAssembly : धर्मपुर में कांग्रेस दावेदारों की भीड़, संकट में ज्योति !

November 13, 2026

CharDhamWinterYatra : शीतकालीन दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण

November 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » DharampurAssembly : धर्मपुर में कांग्रेस दावेदारों की भीड़, संकट में ज्योति !
उत्तराखंड

DharampurAssembly : धर्मपुर में कांग्रेस दावेदारों की भीड़, संकट में ज्योति !

Will the throng of contenders prove to be a challenge or a strength?
Narad PostBy Narad PostNovember 13, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DharampurAssembly
DharampurAssembly : धर्मपुर में कांग्रेस दावेदारों की भीड़, संकट में ज्योति !
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

धर्मपुर में कांग्रेस दावेदारों की बढ़ रही फौज.
ज्योति रौतेला के सामने टिकट और सपोर्ट की चुनौती !

DharampurAssembly :  धर्मपुर में कांग्रेस दावेदारों की भीड़, संकट में ज्योति ! : – उत्तराखंड की धर्मपुर विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर राजनीतिक संघर्ष गहराता जा रहा है। टिकट किसी को मिला नहीं लेकिन कोई महिला दावेदारी तो कोई युवा दावेदार बनकर आमने सामने खड़े है होर्डिंगों और प्रचार में एक दूसरे में ही होड़ लगा रहे हैं। वहीँ भाजपा और उसके मौजूदा मजबूत किलेदार विनोद दूर से ही इस नूराकुश्ती को देख कर मुस्कुरा रहे हैं।

दरअसल न किसी का अभी पार्टी ने टिकट घोषित किया है और न कोई खुद को ही असली दावेदार बताने की स्थिति में है लेकिन पानी की तरह पैसा बहाकर ये कॉंग्रेसी नेता अभी से खुद को सबसे आगे बताने में मशगूल हैं। कांग्रेस महिला की प्रदेश अध्यक्ष तो बीते कई महीनों से निजी चुनाव में ऎसी उलझी हैं कि प्रदेश स्तर पर महिला कांग्रेस को चुनाव के लिए तैयार करने की ज़िम्मेदारी को किनारे करती दिख रही हैं ,हां राजधानी में कभी कभी पुतला दहन और प्रदर्शन में जरूर दिख जाती हैं। यही कमोवेश हाल अन्य दावेदारों का भी है जो निजी चुनाव की आस में पार्टी संगठन कम ही दिखा रहे हैं।

मजबूत संगठन और एकजुट भाजपा के सामने धर्मपुर सीट पर कांग्रेस की ओर से दावेदारी करने वाले नेताओं की संख्या बढ़ने के बीच प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला की सक्रियता पर संकट के सियासी बादल मंडरा रहे हैं वही होर्डिंग बैनर और सोशल मीडिया में दावेदारों की भीड़ ज्योति की उम्मीद को धुँधला करने में जुटी हुई है। पार्टी के भीतर टिकट को लेकर संभावित प्रतिस्पर्धा और स्थानीय नेताओं की सक्रियता आने वाले दिनों में संगठन और महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष ज्योति के लिए एक कठिन चुनौती बनती दिख रही है।

धर्मपुर में कई चेहरे ठोक रहे ताल

धर्मपुर विधानसभा सीट पर ज्योति रौतेला के अलावा वैभव वालिया, संदीप चमोली, हरि प्रसाद भट्ट और याकूब सिद्दीकी जैसे नाम भी टिकट की दावेदारी में सामने आए हैं। इसके अतिरिक्त सुरेंद्र रांगड़ की सक्रियता और अन्य स्थानीय नेताओं की दावेदारी ने भी राजनीतिक चर्चाओं को गति दी है। ज्योति रौतेला ने फरवरी 2026 में धर्मपुर से अपनी दावेदारी सार्वजनिक की थी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उनकी दावेदारी को संगठनात्मक पहचान भी हासिल है। लेकिन उनके ऊपर एक बड़े पद की ज़िम्मेदारी भी है जो उनकी निजी चुनावी व्यस्तता में पिछड़ती नजर आ रही है।

दावेदारों की भीड़ बनेगी चुनौती या ताकत ?

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक सबसे बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस धर्मपुर में टिकट वितरण के बाद सभी दावेदारों को एक मंच पर लाने में कितनी सफल होगी। यदि टिकट की दौड़ में शामिल नेताओं के बीच आपसी सहमति नहीं बनती और समर्थक अलग-अलग खेमों में बंटे रहते हैं, तो इसका असर पार्टी की चुनावी तैयारियों पर पड़ सकता है।

वहीं,अगर ज्योति रौतेला को टिकट मिलता भी है तो उनके सामने भी केवल महिला कांग्रेस अध्यक्ष की पहचान पर्याप्त नहीं होगी। उन्हें क्षेत्र में अपनी व्यक्तिगत राजनीतिक पकड़, स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद और जनसमर्थन को लेकर अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी।

टिकट के बाद एकजुटता होगी असली परीक्षा

धर्मपुर में कांग्रेस के लिए चुनौती केवल उम्मीदवार घोषित करने तक सीमित नहीं है। असली परीक्षा टिकट वितरण के बाद शुरू होगी। पार्टी जिस भी चेहरे पर दांव लगाएगी, उसे अन्य दावेदारों और उनके समर्थकों को साथ लेकर चलना होगा।

बड़ा सवाल यही है कि क्या धर्मपुर में कांग्रेस ज्योति रौतेला के नाम पर एकजुट होगी या टिकट की खींचतान पार्टी के सामने नई मुश्किलें खड़ी करेगी ? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले धर्मपुर की कांग्रेस राजनीति में दावेदारों की बढ़ती संख्या ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। फिलहाल किसी भी दावेदार की राजनीतिक स्थिति या चुनावी नतीजे को लेकर अंतिम निष्कर्ष निकालना अभी जल्दबाजी होगी।

#JyotiRautela 2027AssemblyElection CongressTicketRace DehradunPolitics DharampurAssembly DharampurCongress khojinarad naradpost UttarakhandPolitics VaibhavWalia
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleCharDhamWinterYatra : शीतकालीन दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण
Next Article ShaniDev : शनि की सीधी चाल बदलेगी किस्मत का खेल !
Narad Post

Related Posts

ShaniDev : शनि की सीधी चाल बदलेगी किस्मत का खेल !

November 13, 2026

CharDhamWinterYatra : शीतकालीन दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण

November 13, 2026

BalenShahIndiaVisit : 22 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह

November 13, 2026

SupremeCourtVerdict : सरकारी नौकरी वालों को जबरन रिटायर कर सकती है सरकार; सुप्रीम कोर्ट

November 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ShaniDev : शनि की सीधी चाल बदलेगी किस्मत का खेल !

By Narad PostNovember 13, 20260

ShaniDev :  शनि की सीधी चाल बदलेगी किस्मत का खेल ! :- ज्योतिष शास्त्र में…

DharampurAssembly : धर्मपुर में कांग्रेस दावेदारों की भीड़, संकट में ज्योति !

November 13, 2026

CharDhamWinterYatra : शीतकालीन दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण

November 13, 2026

BalenShahIndiaVisit : 22 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह

November 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?