Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य स्वागत

August 10, 2026

HandmadeTiranga : समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा

August 10, 2026

BadWeatherUttarakhand : उत्तराखंड में ख़राब मौसम ने रोकी उड़ानों की रफ्तार!

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » SaltGrainsCount : 100 ग्राम के नमक में 13 लाख से ज्यादा दाने, तो 1 किलो में कितने? युवक ने सोशल मीडिया पर उड़ाए लोगों के होश
NARAD POST BREAKING NEWS

SaltGrainsCount : 100 ग्राम के नमक में 13 लाख से ज्यादा दाने, तो 1 किलो में कितने? युवक ने सोशल मीडिया पर उड़ाए लोगों के होश

Actually, a young man emptied a 1-kilogram packet of salt onto a table and, together with his three friends, began counting the grains.
Narad PostBy Narad PostApril 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
SaltGrainsCount
SaltGrainsCount : 100 ग्राम के नमक में 13 लाख से ज्यादा दाने, तो 1 किलो में कितने? युवक ने सोशल मीडिया पर उड़ाए लोगों के होश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

SaltGrainsCount : 100 ग्राम के नमक में 13 लाख से ज्यादा दाने, तो 1 किलो में कितने? युवक ने सोशल मीडिया पर उड़ाए लोगों के होश  :- दुनिया में अजीबोगरीब शौक रखने वालों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ लोग तो मेहनत की सारी हदें ही पार कर देते हैं. क्या आपने कभी रसोई में रखे नमक के डिब्बे को देखकर ये सोचा है कि इसमें नमक के कितने नन्हे दाने होंगे? शायद नहीं, क्योंकि हम इसे नामुमकिन मानकर छोड़ देते हैं. लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में चार दोस्तों ने इस ‘नामुमकिन’ काम को मुमकिन कर दिखाया है. इन लड़कों ने 1 किलो नमक के पैकेट को एक-एक दाना करके गिना और जो नतीजा सामने आया, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

असल में एक युवक ने टेबल पर 1 किलो नमक का पैकेट खाली किया और अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर दानों की गिनती शुरू कर दी. ये काम जितना सुनने में उबाऊ लगता है, करने में उससे कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण था. नमक के दाने इतने बारीक होते हैं कि जरा सी हवा या एक छींक पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती थी. लेकिन इन चारों ने हार नहीं मानी और पूरे 9 दिनों तक दिन-रात एक कर दिया. जब गिनती खत्म हुई, तो उनके पास फाइनल नंबर था 1 करोड़ 42 लाख 13 हजार 753. एक किलो के पैकेट में इतने सारे दानों का होना किसी को भी हैरान कर सकता है।

इन दोस्तों ने अपनी गिनती के दौरान एक छोटा सा टेस्ट और किया. उन्होंने पाया कि महज 100 ग्राम नमक में करीब 13 लाख 75 हजार दाने होते हैं. अगर हम गणित के हिसाब से इसे 10 से गुना करें, तो 1 किलो में करीब 1 करोड़ 37 लाख दाने होने चाहिए थे. लेकिन असल गिनती में ये आंकड़ा थोड़ा ज्यादा निकला, जिससे ये साफ हो गया कि हर पैकेट में दानों की संख्या नमक की पिसाई और उसकी क्वालिटी के आधार पर बदल सकती है.वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार, ये आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर नमक के दाने बहुत ज्यादा बारीक हैं, तो 1 किलो में ये संख्या 80 करोड़ तक भी पहुंच सकती है।

आजकल इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर ऐसे ‘अजीब’ वीडियो का एक नया ट्रेंड चल पड़ा है. लोग अब सिर्फ डांस या कॉमेडी नहीं, बल्कि ऐसी चीजें देखना पसंद कर रहे हैं जो उनके दिमाग को घुमा दें. कभी कोई मिक्स अचार के डिब्बे से एक-एक फांक अलग करके दिखा रहा है, तो कभी कोई रेत के कण गिनने की कोशिश कर रहा है. सुनने में ये बातें भले ही समय की बर्बादी लगें, लेकिन इन वीडियो पर लाखों-करोड़ों व्यूज आ रहे हैं. लोग इन दोस्तों के धैर्य और उनकी इस ‘बेमतलब’ सी दिखने वाली मेहनत के कायल हो रहे हैं. आखिरकार, 9 दिन तक सिर्फ नमक के दाने गिनना हर किसी के बस की बात नहीं है।

100gm13Lakh 142LakhGrains 1KgSaltChallenge 80CroreFineSalt 9DaysCounting BizarreViralChallenge DhanaCountingFriends InstagramSaltTrend khojinarad NamumkinToMumkin naradpost naradpostbreakingnews PatienceViralVideo SaltGrainsCount SaltParticlesTest ViralSaltVideo WeirdHobbiesTrend YouTubePatienceTest
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleChhattisgarhShaadi : अनोखी शादी के पीछे बेहद भावुक कारण
Next Article IncomeTax : ITR भरने में हो गई गलती ? घबराएं नहीं !
Narad Post

Related Posts

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य स्वागत

August 10, 2026

HandmadeTiranga : समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा

August 10, 2026

BadWeatherUttarakhand : उत्तराखंड में ख़राब मौसम ने रोकी उड़ानों की रफ्तार!

August 10, 2026

KhargeInUttarakhand : भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प: कार्यकर्ताओं में जोश भरने और प्रदेश में बदलाव की दिशा तय करने आया हूँ : खड़गे

August 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
नैनीताल

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य स्वागत

By Narad PostAugust 10, 20260

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य…

HandmadeTiranga : समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा

August 10, 2026

BadWeatherUttarakhand : उत्तराखंड में ख़राब मौसम ने रोकी उड़ानों की रफ्तार!

August 10, 2026

KhargeInUttarakhand : भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प: कार्यकर्ताओं में जोश भरने और प्रदेश में बदलाव की दिशा तय करने आया हूँ : खड़गे

August 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?