WomanThrowsMoney : महिला ने पति के गुस्से में उड़ाए 162,247 डॉलर ! :- चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला ने हांगकांग के 1,000 डॉलर के नोटों की एक बड़ी राशि अपने अपार्टमेंट से बाहर फेंकी. खबरों के अनुसार, महिला के नोट उड़ा देने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उनमें से कुछ लोग लूटने की कोशिश करने लगे. स्थानीय प्रॉपर्टी मैनेजमेंट ने यह पुष्टि की है कि नोट असली थे. महिला ने इतनी बड़ी राशि को हवा में क्यों उड़ा दिया, यह सवाल अभी भी अनसुलझा है।
पति से विवाद या पारिवारिक परेशानी?
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि महिला ने अपने पति से किसी विवाद के बाद यह कदम उठाया, वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह किसी पारिवारिक मित्र की बीमारी से परेशान थी. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने यह निर्णय किसी व्यक्तिगत कारण से लिया या किसी और वजह से. सोशल मीडिया पर लोग इस घटना पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं, और इस बारे में कई कयास लगाए जा रहे हैं।
घटना के बाद, स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जमा किए गए नोट वापस करने की अपील की. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना ग्वांगडोंग प्रांत के शान्तौ शहर की एक ऊंची इमारत में हुई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बड़ी मात्रा में हांगकांग डॉलर के नोट हवा में उड़ा रही थी. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और सभी कैश को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।
कुछ ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महिला ने जो राशि फेंकी थी, वह 20 लाख हांगकांग डॉलर तक हो सकती है. प्रॉपर्टी मैनेजमेंट के कर्मचारियों ने बताया कि कुछ निवासियों ने नोट वापस कर दिए थे. पुलिस के अनुसार, मामला अब सुलझा लिया गया है और अधिकारियों ने निवासियों से सभी पैसे वापस करने की अपील की है।
