Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PoliceReforms : अपराध होने पर तय हो पुलिस की जवाबदेही : धस्माना

October 8, 2026

KedarnathNews : केदारनाथ में 5 महीने में निकला 50.30 मीट्रिक टन कचरा

October 8, 2026

ChemistryNobel : केमिस्ट्री में 2026 का नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोआई को मिला

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » WashroomControversy : 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका?
पर्यटन

WashroomControversy : 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका?

Woman raised questions about the hotel.
Narad PostBy Narad PostOctober 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
WashroomControversy
WashroomControversy : 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

WashroomControversy : 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका? :-  दिल्ली की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. महिला का दावा है कि उसे एक 5-स्टार होटल में सिर्फ इसलिए वॉशरूम इस्तेमाल करने नहीं दिया गया, क्योंकि वह उस होटल की गेस्ट नहीं थी. महिला ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाया, जिसे ‘एक्स’ पर यूजर प्रज्ञा ने दोबारा शेयर किया।

इसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई कि क्या किसी होटल में गैर-गेस्ट को बाथरूम इस्तेमाल करने से रोका जा सकता है, खासकर तब जब किसी को इमरजेंसी में इसकी जरूरत हो. वीडियो में महिला खुद को रिकॉर्ड करते हुए बताती है कि वह होटल में आई थी, लेकिन उसे वॉशरूम इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा रही. इसके बाद वह कैमरा होटल की तरफ करती है और होटल का नाम Shangri-La Eros New Delhi दिखाई देता है. वीडियो में होटल की बड़ी बिल्डिंग और उसका पूरा परिसर भी नजर आता है।

महिला ने होटल को लेकर उठाया सवाल

वीडियो में महिला कहती है कि होटल ने इतनी बड़ी जगह और इतनी सुविधाएं बनाई हैं, लेकिन लोगों को वॉशरूम इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा रही. इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा कि क्या होटल सिर्फ इसलिए किसी व्यक्ति को वॉशरूम इस्तेमाल करने से मना कर सकता है क्योंकि वह वहां का गेस्ट नहीं है।

‘एक्स’ पर वीडियो शेयर करने वाली प्रज्ञा ने भी इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाए. पोस्ट के कैप्शन में Indian Sarais Act, 1867 का जिक्र किया गया और दावा किया गया कि इस कानून के तहत यात्रियों को होटलों में टॉयलेट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलता है।

प्रज्ञा ने सवाल किया कि क्या किसी व्यक्ति का होटल का गेस्ट नहीं होना ही उसे वॉशरूम इस्तेमाल करने से रोकने की पर्याप्त वजह है. उन्होंने यह भी कहा कि मामले को केवल होटल की प्राइवेट प्रॉपर्टी और उसके नियमों के आधार पर देखने के बजाय संबंधित कानूनी प्रावधानों पर भी ध्यान देना चाहिए।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिली. कुछ यूजर्स ने कहा कि वॉशरूम की सुविधा एक बुनियादी जरूरत है और मॉल, होटल जैसी सार्वजनिक जगहों पर लोगों को इसका इस्तेमाल करने की सुविधा मिलनी चाहिए. कुछ लोगों ने पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग वॉशरूम की व्यवस्था की बात भी कही।

वहीं, कुछ यूजर्स ने होटल के पक्ष में भी बात रखी. उनका कहना था कि होटल में सुरक्षा के अपने नियम होते हैं और गैर-गेस्ट को अंदर आने की अनुमति देने से सुरक्षा से जुड़े सवाल खड़े हो सकते हैं. कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि ऐसी स्थिति में लोगों को सार्वजनिक वॉशरूम का इस्तेमाल करना चाहिए।

सुरक्षा को लेकर भी उठे सवाल

एक यूजर ने कहा कि होटल में किसी भी गैर-गेस्ट को सीधे प्रवेश देने से सुरक्षा से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है. यूजर के मुताबिक, होटल में आने वाले लोगों की एंट्री दर्ज होना जरूरी है, ताकि किसी घटना की स्थिति में यह पता लगाया जा सके कि कौन व्यक्ति होटल में मौजूद था।

इस तरह, यह मामला सिर्फ वॉशरूम इस्तेमाल करने की सुविधा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें लोगों की बुनियादी जरूरत, होटल के नियम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बहस शुरू हो गई है।

5StarHotel DelhiHotel delhinews DelhiViralVideo HotelGuest HotelRules HotelSecurity HotelWashroom IndianSaraisAct khojinarad naradpost naradpostbreakingnews PublicWashroom ShangriLaEros SocialMediaDebate TrendingNews ViralVideo WashroomControversy
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleRajpalYadavCase : SC ने एक्टर राजपाल को दिया आखिरी मौका
Next Article HospitalGreenCurtains : अस्पताल में पर्दा हरा और चादर सफ़ेद क्यों ?
Narad Post

Related Posts

PoliceReforms : अपराध होने पर तय हो पुलिस की जवाबदेही : धस्माना

October 8, 2026

KedarnathNews : केदारनाथ में 5 महीने में निकला 50.30 मीट्रिक टन कचरा

October 8, 2026

ChemistryNobel : केमिस्ट्री में 2026 का नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोआई को मिला

October 8, 2026

ShaniGochar : शनि के गोचर से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत ।

October 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

PoliceReforms : अपराध होने पर तय हो पुलिस की जवाबदेही : धस्माना

By Narad PostOctober 8, 20260

राजधानी में हुई घटनाओं का कांग्रेस ने उठाया मुद्दा. पुलिस तंत्र को अधिक जवाबदेह और…

KedarnathNews : केदारनाथ में 5 महीने में निकला 50.30 मीट्रिक टन कचरा

October 8, 2026

ChemistryNobel : केमिस्ट्री में 2026 का नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोआई को मिला

October 8, 2026

ShaniGochar : शनि के गोचर से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत ।

October 8, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?