Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

February 10, 2026

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 
उत्तराखंड

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

Mothers' laps are becoming empty - Yashpal Arya
Narad PostBy Narad PostFebruary 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
YashpalArya
YashpalArya “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी :-  उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने काशीपुर में खनन कार्य में लगे तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपरों को “चलती-फिरती मौत” बताते हुए कहा कि इन लगातार हो रही मौतों की सीधी जिम्मेदारी राज्य सरकार, प्रशासन और पुलिस विभाग की है।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

ओवरलोड डंपर बन चुके हैं ‘मौत की मशीनें’ – यशपाल आर्य

उन्होंने कहा कि सोमवार को काशीपुर क्षेत्र के ढकिया नंबर-1 स्थित शिवनगर ग्राम में एक ग्रामीण की खनन वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बीते दो-तीन दिनों में ढकिया, कुंडेश्वरी, कुण्डेश्वरा और ब्रह्मनगर क्षेत्रों में खनन वाहनों से पांच निर्दोष नागरिकों की अकाल मृत्यु हो चुकी है।
यशपाल आर्य ने तीखे शब्दों में कहा कि “काशीपुर में जिस रफ्तार से लोग मर रहे हैं, उतनी मौतें अब युद्ध या प्राकृतिक आपदा में भी नहीं होतीं। यह हादसे नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही से हो रही जनहत्याएं हैं।”

सरकार और प्रशासन जनहत्याओं के जिम्मेदार- यशपाल आर्य

ओवरलोड डंपरों से उत्पन्न प्रमुख मुद्दे:
जनहानि: तेज रफ्तार और क्षमता से अधिक माल ले जा रहे डंपरों से हो रही दुर्घटनाओं के कारण निर्दोष लोगों की मौत हो रही है।
प्रशासनिक विफलता: इन घटनाओं को केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की विफलता माना जा रहा है।
नियमों का उल्लंघन: भारी वाहन (14-टायर वाले – 25 टन, 12-टायर – 15 टन, आदि) नियमों का उल्लंघन कर क्षमता से अधिक भार ले जा रहे हैं, जबकि कई मामलों में चालान भी किए जा रहे हैं।
सुरक्षा में कमी: ओवरलोडिंग के साथ-साथ तेज गति, नशा और लापरवाही के कारण ये वाहन सड़कों पर काल बनकर दौड़ रहे हैं।
आक्रोश: घटनाओं के बाद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है, साथ ही परिजनों पर केस वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है।
चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
नेता प्रतिपक्ष ने इन ओवरलोड डंपरों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और सख्त निगरानी करने की मांग की है, अन्यथा जन आंदोलन की चेतावनी दी है।

माताओं की गोद सूनी हो रही है – यशपाल आर्य

उन्होंने आरोप लगाया कि“ रोज किसी न किसी घर का चिराग बुझ रहा है,  बच्चों के सिर से पिता का साया उठ रहा है लेकिन सरकार और प्रशासन सत्ता की कुर्सी पर बैठकर गहरी नींद में सोए हुए हैं।”नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि “तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपरों से हो रही मौतें उत्तराखंड सरकार की पूरी तरह विफल और संवेदनहीन कार्यशैली को उजागर करती हैं।
आज आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है।”उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तत्काल ओवरलोड डंपरों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया, खनन वाहनों पर सख्त निगरानी नहीं हुई, ट्रैफिक नियमों को कड़ाई से लागू नहीं किया गया और जिम्मेदार अधिकारियों पर आपराधिक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सड़क से सदन तक बड़ा जनआंदोलन छेड़ेंगे और सरकार को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
#GovernmentNegligence #UttarakhandAssembly #YashpalArya AdministrativeFailure ChaltiFirtiMaut DeathMachines DhakiyaVillage JanHatya KashipurMining khojinarad Kundeshwari MiningBanDemand naradpost naradpostbreakingnews OverloadDumpers ShivnagarAccident SpeedingVehicles TrafficRulesViolation
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन
Narad Post

Related Posts

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026

UttarakhandDisaster : यू-प्रिपेयर प्रोजेक्ट्स की सुस्त रफ्तार से मुख्य सचिव नाराज

February 10, 2026

SpotifyLyrics : Spotify में आए ये नए ये नए फीचर्स, iOS और Android यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

February 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

By Narad PostFebruary 10, 20260

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी :-  उत्तराखंड विधानसभा में नेता…

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026

UttarakhandDisaster : यू-प्रिपेयर प्रोजेक्ट्स की सुस्त रफ्तार से मुख्य सचिव नाराज

February 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?