Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

KishoreKumar : किशोर दा की किस्मत में नहीं था बॉलीवुड का ये मशहूर गाना

July 6, 2026

UttarakhandNews : पहाड़ की महिलाओं के लिए सरकार का बड़ा कदम

July 6, 2026

UttarakhandSTF : फर्जी हथियार और लाइसेंस के साथ आत्मसमर्पण की अपील – एसटीएफ उत्तराखंड

July 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » मुस्लिम डांसर से शादी पर 100 कोड़े की सजा
वीडियो

मुस्लिम डांसर से शादी पर 100 कोड़े की सजा

Akal Takht is considered the supreme institution in the Sikh community.
Sponsored By: Ananya SahgalDecember 7, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
100 कोड़े
100 कोड़े
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

मुस्लिम डांसर से शादी पर 100 कोड़े की सजा : सिख समुदाय में अकाल तख्त सर्वोच्च संस्था मानी जाती है। इसका निर्माण गुरु हरगोबिंद ने न्याय के लिए किया था। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब अकाल तख्त के सख्त नियमों की वजह से किसी बड़े नेता या शख्सियत को सजा मिली हो। अकाल तख्त की सजा का इतिहास काफी पुराना है। आइए आपको आज से 223 साल पुराने उस किस्से के बारे में बताते हैं, जब एक ताकतवर राजा को भी अपनी ‘एक गलती’ की वजह से कोड़े खाने पड़े।

महाराजा रणजीत सिंह को मिली सजा

हम बात कर रहे हैं पंजाब के शेर महाराजा रणजीत सिंह की। दरअसल, रणजीत सिंह पर हीरामंडी की 12 साल की मुस्लिम नर्तकी मोरन सरकार से शादी करने का आरोप था। रणजीत सिंह को उनकी प्रसिद्धि के चलते शेर-ए-पंजाब कहा जाता था। महाराजा रणजीत सिंह के नेतृत्व में सिखों ने 1799 में लाहौर पर विजय हासिल की। उन्होंने अपने साम्राज्य की राजधानी गुजरांवाला बनाई थी। हालांकि अब लाहौर और गुजरांवाला दोनों पाकिस्तान में हैं। माना जाता है कि रणजीत सिंह ने अपनी राजधानी लाहौर बनाने के लिए रणनीतिक कारण बताए थे, लेकिन इसकी एक बड़ी वजह मोरन के प्रति उनका प्यार भी था। वे अपनी मृत्यु तक वहीं रहे।

सिर्फ 17 साल में जीत लिया लाहौर

जब वह 21 साल के थे, तो उन्हें हीरामंडी की डांसर मोरन सरकार से प्यार हो गया था। महाराजा उसकी सुंदरता से काफी प्रभावित थे। उन्होंने इसके बारे में काफी सुना था। ये वो समय था, जब भारत पर 18वीं सदी की शुरुआत में मुगल साम्राज्य का प्रभाव कम होने लगा था। औरंगजेब की भी मौत हो चुकी थी। फिर अहमद शाह दुर्रानी और अफगान सेना के लाहौर पहुंचने के बाद हीरामंडी वेश्यावृत्ति का एक प्रमुख केंद्र बन गया। इसके बाद शुकरचकिया सिख समूह के युवा नेता रणजीत सिंह ने महज 17 साल की उम्र में लाहौर पर कब्जा कर लिया। उन्होंने इसके बाद 1801 में खुद को पंजाब का महाराजा घोषित कर दिया था।

मोरन से की शादी

रणजीत सिंह सौंदर्यप्रेमी थे। मार्च 1802 को रणजीत सिंह को मोरन सरकार के बारे में पता चला। ये होली से कुछ समय पहले का वक्त था। रणजीत सिंह ने मोरन के घर संदेश भेजा। फिर जब वे वहां पहुंचे तो बेहद सुंदर लड़की उनका स्वागत करने आई। उसने छह अन्य संगीतकारों के साथ गाना गाया और बेहतरीन नृत्य कर रणजीत सिंह का दिल जीत लिया। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों करीब आए और प्यार परवान चढ़ने लगा। आखिरकार रणजीत सिंह ने मोरन से शादी कर ली।

सरेआम मारे गए 100 कोड़े

हालांकि अकाल तख्त को जैसे ही इसके बारे में पता चला तो जत्थेदार अकाली फूला सिंह ने एक आदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने रणजीत सिंह को सिख समुदाय के बाहर शादी करने की वजह से सिख संगत के सामने पेश होने का हुक्म सुनाया। राजा आदेश का पालन करते हुए वे अमृतसर गए और अपनी गलती स्वीकार की। फिर उन्हें पीठ पर कोड़े मारने का आदेश दिया गया। राजा को इमली के पेड़ से बांधा गया और उनकी नंगी पीठ पर जमकर कोड़े बरसाए गए। हालांकि अपने राजा को पिटता देख लोग रोने लगे। इसके बाद रणजीत सिंह को केवल एक पट्टा पीठ पर बांधकर जाने दिया गया।

#india 100Lashes controversy FreedomToLove HumanRights ReligiousLaw InternationalCriticism MarriagePunishment MuslimDancer narad post NARAD POST BREAKING narad post breaking news today Narad Post News punjabi ShariaLaw SocialJustice मुस्लिम डांसर रणजीत सिंह शेर-ए-पंजाब
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमच्छर खून क्यों पीते हैं? जानें कारण
Next Article “नीली रौशनी के खतरों से बचें, सेहत का रखें ध्यान”
Narad Post

Related Posts

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026

MataLakshmi : माता लक्ष्मी को चंचला क्यों कहा जाता है ?

June 6, 2026

CBSEChairman : CBSE को मिला नया बॉस: लोखंडे प्रशांत बने चेयरमैन, भारद्वाज को मिली सचिव की कमान

June 3, 2026

Sawan2026 : कब से शुरू होगा सावन 2026?

June 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
मुंबई

KishoreKumar : किशोर दा की किस्मत में नहीं था बॉलीवुड का ये मशहूर गाना

By Narad PostJuly 6, 20260

KishoreKumar : किशोर दा की किस्मत में नहीं था बॉलीवुड का ये मशहूर गाना :- …

UttarakhandNews : पहाड़ की महिलाओं के लिए सरकार का बड़ा कदम

July 6, 2026

UttarakhandSTF : फर्जी हथियार और लाइसेंस के साथ आत्मसमर्पण की अपील – एसटीएफ उत्तराखंड

July 6, 2026

AlphaBoxOffice : आलिया भट्ट की ‘Alpha’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

July 6, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?