Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HistoryOfGlasses : जब नहीं था चश्मा, तब कैसे पढ़ते थे लोग? जानें सदियों पुराने अनोखे तरीके

August 3, 2026

WrongRecharge : गलत नंबर रिचार्ज हो जाए तो क्या करें?

August 3, 2026

CyberCrime1930 : क्रिमिनल केस बनाम मुआवजे का केस: दोनों में क्या अंतर है?

August 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » DehradunNews : खुलने जा रहा 132 एकड़ का राष्ट्रपति उद्यान
उत्तराखंड

DehradunNews : खुलने जा रहा 132 एकड़ का राष्ट्रपति उद्यान

The open-air theatre and sports zone will also be special features.
Narad PostBy Narad PostAugust 3, 2026Updated:August 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DehradunNews
DehradunNews : खुलने जा रहा 132 एकड़ का राष्ट्रपति उद्यान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

DehradunNews : खुलने जा रहा 132 एकड़ का राष्ट्रपति उद्यान :-  देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना परिसर में 132 एकड़ में बन रहा राष्ट्रपति उद्यान अंतिम चरण में है, जहां जॉगिंग ट्रैक, साइकिलिंग, ओपन एयर थिएटर और स्पोर्ट्स जोन जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

दूनवासियों और पर्यटकों के लिए जल्द ही प्रकृति, फिटनेस और मनोरंजन का नया ठिकाना तैयार होने जा रहा है। राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर में विकसित हो रहा 132 एकड़ का राष्ट्रपति उद्यान अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।

यह परियोजना पूरी होने के बाद देहरादून को एक विश्वस्तरीय हरित एवं मनोरंजन केंद्र मिलेगा, जहां लोग सैर, योग, साइकिलिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकेंगे।

स्वास्थ्य, पर्यटन और मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा उद्यान

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ सभी निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक शुक्रवार को परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति उद्यान केवल एक हरित क्षेत्र नहीं होगा, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यटन और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

यहां विकसित की जा रही प्रत्येक सुविधा आम नागरिकों और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार परियोजना के तहत 2,700 मीटर लंबा जॉगिंग, साइकिलिंग और वॉकिंग ट्रैक, 840 मीटर लंबा बोर्डवॉक, आधुनिक थीम पार्क, कैफेटेरिया, फूड कोर्ट और प्राकृतिक परिवेश से जुड़ी कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

वर्तमान में विद्युत विभाग का लगभग 80 प्रतिशत और उद्यान विभाग का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की निगरानी में केबीजी इंजीनियर्स निर्माण कार्य कर रहे हैं।

ओपन एयर थिएटर और स्पोर्ट्स जोन भी होंगे खास

राष्ट्रपति उद्यान में 800 दर्शकों की क्षमता वाला ओपन एयर थिएटर, योगा पवेलियन, व्यूइंग एवं वाटरफॉल डेक, आधुनिक स्पोर्ट्स जोन और विशाल लीची गार्डन भी विकसित किए जा रहे हैं।

स्पोर्ट्स जोन का लगभग 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। आगंतुकों की सुविधा के लिए परियोजना में तीन भव्य प्रवेश द्वार, अत्याधुनिक पार्किंग और अन्य आधुनिक नागरिक सुविधाएं भी तैयार की जा रही हैं।

अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद यह उद्यान देहरादून के प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन स्थलों में शामिल होगा।

#CPWD #DehradunNews #DehradunPark #GreenDehradun #JoggingTrackDehradun #LitchiGarden #OpenAirTheater #RajpurRoadDehradun #RashtrapatiAshiana #RashtrapatiUdyan #UttarakhandTourism AshishChauhanDM DehradunTourism DehradunUpdates khojinarad naradpost naradpostbreakingnews UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleFSSAINews : सरकार का बड़ा फैसला: FSSAI ने कंपनियों को दिया झटका, ‘Energy Drink’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाया बैन
Next Article GoogleSecurity : सेल्फी वीडियो से होगा अकाउंट रिकवर
Narad Post

Related Posts

HistoryOfGlasses : जब नहीं था चश्मा, तब कैसे पढ़ते थे लोग? जानें सदियों पुराने अनोखे तरीके

August 3, 2026

WrongRecharge : गलत नंबर रिचार्ज हो जाए तो क्या करें?

August 3, 2026

CyberCrime1930 : क्रिमिनल केस बनाम मुआवजे का केस: दोनों में क्या अंतर है?

August 3, 2026

ECigarette : क्या वेपिंग से बढ़ सकता है फेफड़ों के कैंसर का खतरा?

August 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

HistoryOfGlasses : जब नहीं था चश्मा, तब कैसे पढ़ते थे लोग? जानें सदियों पुराने अनोखे तरीके

By Narad PostAugust 3, 20260

HistoryOfGlasses : जब नहीं था चश्मा, तब कैसे पढ़ते थे लोग? जानें सदियों पुराने अनोखे…

WrongRecharge : गलत नंबर रिचार्ज हो जाए तो क्या करें?

August 3, 2026

CyberCrime1930 : क्रिमिनल केस बनाम मुआवजे का केस: दोनों में क्या अंतर है?

August 3, 2026

ECigarette : क्या वेपिंग से बढ़ सकता है फेफड़ों के कैंसर का खतरा?

August 3, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?