TrendingNews : 148% महिलाएं कर रहीं एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग !! :- अब डिजिटल दुनिया और बदलते सामाजिक नजरियों ने शादी और रिश्तों की परंपरा में नए बदलाव लाने शुरू कर दिए हैं. एक एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप Gleeden ने हाल ही में 4 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा पार किया है।
यह आंकड़ा दिखाता है कि भारत में लोग अब पारंपरिक रिश्तों के अलावा भी अपनी फिलिंग्स और इच्छाओं को तलाशने लगे हैं. जिसमें पुरुष अब भी लगभग 65 प्रतिशत ज्यादा यूजर्स हैं, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिलाओं की संख्या पिछले दो साल में 148 प्रतिशत बढ़ गई है॥
यह बदलाव सिर्फ संख्या का नहीं, बल्कि सोच में भी बदलाव का संकेत है. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत में अफेयर ऐप्स की बढ़ती संख्या के बीच आधुनिक शादी कैसे खतरे में है।
डेटा से पता चलता है कि महिलाएं अब सिर्फ पारंपरिक भूमिकाओं में नहीं रह रही हैं. महिलाएं अपनी शादी में स्थिरता और सुरक्षा चाहती हैं, लेकिन वहीं वे कहीं और रोमांच या भावनात्मक जुड़ाव की तलाश भी करती हैं. यह बदलाव बड़े शहरों जैसे बेंगलुरु और मुंबई में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है ।
IPSOS के 2025 सर्वे के अनुसार, लोग अफेयर करने के लिए हमेशा गलत कारण नहीं रखते, अक्सर यह टाइम की कमी या पर्सनल समय की कमी के कारण होता है. 33 प्रतिशत लोग कहते हैं कि वे अपनी जिंदगी में अपने लिए समय नहीं निकाल पाते, काम और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच, कुछ लोग डिजिटल दुनिया में छोटा सा थ्रिल या रोमांच ढूंढते हैं।
पहले यह धारणा थी कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर सिर्फ पुरुष करते हैं, लेकिन नए आंकड़े दिखाते हैं कि अब महिलाएं भी बराबरी से इसमें शामिल हैं. सर्वे के अनुसार, 43 प्रतिशत पुरुष और 42 प्रतिशत महिलाएं मानती हैं कि उन्होंने अपने शादी के बाहर भावनात्मक या शारीरिक रिश्ते बनाए हैं।
डेटा के अनुसार, बड़े शहरों में यह सबसे ज्यादा है. बेंगलुरु और हैदराबाद में लोग सबसे ज्यादा अफेयर ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब छोटे शहर जैसे लखनऊ और सूरत भी इस सूची में आगे बढ़ रहे हैं. ज्यादातर लोग लंच ब्रेक और रात के समय ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं।
पुरुष अक्सर युवा साथी जैसे 25 से 30 साल की महिलाएं पसंद करते हैं, जबकि महिलाएं अपने लिए स्थापित पेशेवर पुरुषों जैसे डॉक्टर, CA को पसंद करती हैं. इसका मतलब यह है कि शादी के बाहर भी स्थिरता और वित्तीय सुरक्षा का महत्व कम नहीं हुआ है।
सोशल मीडिया और इंटरनेट ने अफेयर करना आसान बना दिया है. 60 प्रतिशत लोग मानते हैं कि ऑनलाइन फ्लर्टिंग की सुविधा अफेयर बढ़ने का बड़ा कारण है. ये ऐप्स लोगों को सुरक्षित वातावरण देते हैं, जहां वे अपनी भावनाओं और इच्छाओं की तलाश कर सकते हैं।
