Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

July 2, 2026

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका

July 2, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका
Blog

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

The most serious and practical crisis facing the party is the inability to reach a consensus on organizational changes and new appointments.
Narad PostBy Narad PostJuly 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandElection2027
UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका :-  उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर  एक तरफ जहां सत्ताधारी भाजपा अपनी बिसात बिछाने की रफ़्तार बढ़ा रही है उद्घाटन , शिलान्यास और घोषणाएं की जा रही हैं , वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के भीतर का ‘अंतरकलह ’ चुनावी ताप के बीच सुलगता नजर आ रहा है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी कुमारी शैलजा संगठन को पटरी पर लाने और चुनावी तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए लगातार उत्तराखंड के दौरे कर रही हैं। लेकिन, जमीनी हकीकत यह है कि हाईकमान की तमाम कोशिशों और कड़े निर्देशों के बावजूद पार्टी के भीतर गुटबाजी और आपसी खींचतान कम होने के बजाय और गहरी होती जा रही है। चुनावी साल में कांग्रेस के लिए नेताओं की यह अंदरूनी कलह चुनावी खेल और नतीजे बिगाड़ भी सकती है।

पार्टी के सामने सबसे गंभीर और व्यावहारिक संकट यह है कि सांगठनिक बदलावों और नई नियुक्तियों को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पा रही है। जिला और महानगर स्तर पर मजबूत टीम खड़ी करने की कोशिशें तो हो रही हैं, लेकिन अलग-अलग गुटों के दबाव और अपने करीबियों को पद दिलाने की होड़ के कारण इस पूरी प्रक्रिया पर ब्रेक लगा हुआ है।

हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी कुमारी शैलजा ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ हिदायत दी है कि जो भी पदाधिकारी आगामी चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे संगठन के पदों को छोड़ दें ताकि नए चेहरों को मौका मिले।

सांगठनिक फैसलों में आ रही इस रुकावट और नेताओं के अड़ियल रवैये को लेकर प्रभारी ने केंद्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी को भी राज्य के मौजूदा हालात से अवगत कराया है, जिससे साफ है कि यह रार अब दिल्ली दरबार की चौखट तक पहुंच चुकी है।

उत्तराखंड कांग्रेस में क्षत्रपों की आपसी जंग का इतिहास पुराना है, लेकिन इस बार यह लड़ाई सीधे तौर पर पार्टी की चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुंचा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पदाधिकारियों की एकजुट टीम समय पर तैयार नहीं होती है, तो इसका सबसे घातक असर टिकट आवंटन के दौरान दिखेगा।

वर्तमान में जो नेता अंदरूनी रूप से एक-दूसरे की जड़ें काटने और अपना वर्चस्व स्थापित करने में जुटे हैं, वे टिकट बंटवारे के वक्त खुलकर आमने-सामने आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में पार्टी के भीतर बड़े पैमाने पर बगावत और अंतर्घात (भीतरघात) का खतरा पैदा हो सकता है, जो कांग्रेस के बने-बनाए खेल को बिगाड़ देगा।

किसी भी चुनाव को जीतने के लिए एक मजबूत और एकजुट सांगठनिक ढांचे की जरूरत होती है। जब तक निचले स्तर पर काम करने वाली कोर टीम ही तय नहीं होगी, तब तक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और सत्ता विरोधी माहौल को वोटों में तब्दील करना लगभग नामुमकिन होगा।

कुमारी शैलजा की बार-बार की नसीहतों का असर नेताओं के बयानों में तो ‘अखिल भारतीय एकजुटता’ के रूप में दिखता है, लेकिन धरातल पर कार्यकर्ताओं का मनोबल नेताओं की आपसी रंजिश की भेंट चढ़ रहा है। यदि कांग्रेस ने समय रहते इस अंदरूनी कलह को काबू में नहीं किया, तो अनुकूल माहौल होने के बावजूद उसे आगामी विधानसभा चुनाव की दहलीज पर भारी राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह लेख सोशल मीडिया से साभार लगा है।

BjpVsCongressUttarakhand CongressBhitarghatAlert CongressInternalFightUttarakhand CongressThreeTestForTicket CongressTicketFormula2027 DelhiDarbarCongressDecision khojinarad KumariSeljaStrictWarning KumariSeljaUttarakhandVisit naradpostbreakingnews RahulGandhiCongressMeeting TicketDistributionUttarakhand2027 UttarakhandCongressFactionalism UttarakhandElection2027 UttarakhandPoliticalCrisis UttarakhandPoliticsNews2026 UttarakhandYouthCongress
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleViksitBharatJiRamJiYojana : प्रदेश में 91.57% सक्रिय श्रमिकों की e-KYC पूरी – सचिव, ग्राम्य विकास
Next Article HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका
Narad Post

Related Posts

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

July 2, 2026

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका

July 2, 2026

ViksitBharatJiRamJiYojana : प्रदेश में 91.57% सक्रिय श्रमिकों की e-KYC पूरी – सचिव, ग्राम्य विकास

July 2, 2026

UttarakhandMedicalNews : उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बनेगा AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

July 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

By Narad PostJuly 2, 20260

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के…

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका

July 2, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026

ViksitBharatJiRamJiYojana : प्रदेश में 91.57% सक्रिय श्रमिकों की e-KYC पूरी – सचिव, ग्राम्य विकास

July 2, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?