Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

LakhpatiDidi : ‘लखपति दीदी’ की पहचान बनी संतोषी सोलंकी

January 23, 2026

DMSavinBansal : बडे बकायेदारों से वसूली तेज करने के सख्त निर्देश – डीएम

January 23, 2026

UCCDayUttarakhand : यूसीसी दिवस मनाएगी उत्तराखंड सरकार

January 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » 9 महीने में बच्चा पैदा करो
BREAKING NEWS

9 महीने में बच्चा पैदा करो

give birth to a baby in 9 months
Sponsored By: Ananya SahgalMarch 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
9 महीने में बच्चा पैदा करो
9 महीने में बच्चा पैदा करो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

9 महीने में बच्चा पैदा करो: चंद सालों तक दुनिया में बढ़ती आबादी चिंता का विषय थी. भारत में अब भी बड़ी आबादी एक बड़ी समस्या है. लेकिन, अब दुनिया के तमाम देशों में घटती आबादी नई समस्या बन गई है. चंद साल पहले तक दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश रहा चीन अब घटती आबादी से परेशान है. इस वक्त दुनिया में भारत सबसे अधिक आबादी वाला मुल्क है. बीते तीन-चार दशकों में चीन ने बेहिसाब आर्थिक प्रगति की है. इस प्रगति का सबसे बुरा असर वहां के युवाओं पर पड़ा है. युवा करियर और पैसों की चाहत में इस कदर पागल हो चुके हैं कि उनका परिवार नामक संस्था से भरोसा उठ गया है. यही हाल चीन के पड़ोसी मुल्कों जापान और दक्षिण कोरिया की है. दक्षिण कोरिया में फर्टिलिटी रेट दुनिया में सबसे निचले स्तर पर आ गई है.

चीन में घटती फर्टिलिटी रेट से वहां की सरकार बेहद चिंतित है. अगर यही ट्रेंड रहा तो आने वर्षों में चीन में कामकाजी लोगों की भारी कमी हो जाएगी. ऐसे में सरकार ने अपनी जनसंख्या नीति में बदलाव किया है. चीन की सरकार ने एक बच्चे की नीति को खत्म कर दिया है. पहले चीन में एक दंपत्ति एक बच्चा का नियम था. अब चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वह अगले नौ महीने के दौरान बच्चे पैदा करें वरना उनको नौकरी से निकल दिया जाएगा.

यह कंपनी है शंगडोंग शंटियन केमिकल ग्रुप. इसने एक आंतरिक आदेश में कहा है कि हमारे कर्मचारी मेहनती और भरोसेमंद हैं. वे देश की बेहतरी के लिए बच्चा पैदा करना चाहते हैं. इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि कर्मचारी 30 सितंबर तक वे फैमिली प्लानिंग कर लें वरना…शंगडोंग शंटियन चीन के एकमात्र कंपनी नहीं है जो ऐसा आदेश दे रही है. कुछ सप्ताह एक लोकप्रिय सुपर मार्केट चेन ने भी कुछ ऐसा ही आदेश दिया था. उसने कहा कि युवा जोड़े शादी-सगाई में गिफ्ट की डिमांड न करें. इन कंपनियों के आदेशों की खूब आलोचना भी हुई.

इस बीच चीन की सरकार अपने देश में आबादी की मौजूदा दर को बनाए रखने के लिए नया नियम भी लागू करने की तैयारी में है. वह बाली उमर में शादी के अनुमति देने वाली है. अभी चीन में शादी के लिए लड़कों की न्यूनतम उम्र 22 साल और लड़कियों की न्यूनतम उम्र 21 साल है. सरकार के पास लड़का-लड़की की उम्र 18 साल करने का प्रस्ताव आया है.चीन की आर्थिक प्रगति के साथ से वहां लिविंग कॉस्ट में काफी बढ़ोतरी हुई है. युवाओं का एक वर्ग कहना है कि कॉस्ट बढ़ने की वजह से वह बच्चे पैदा नहीं करना चाहते हैं. साथ एक वर्ग अपनी निजी आजादी का हवाला देकर बच्चा पैदा नहीं करना चाहता.

 

युवा लिव इन में रहना चाहते हैं. वह शादी से कतराने लगे हैं. बीते साल चीन में 61 लाख शादियां हुई जो 2023 की तुलना में 20 फीसदी कम है. यह आंकड़ा 1986 के बाद से सबसे कम है. बीते तीन साल से चीन की आबादी लगातार गिर रही है. चीन की सरकार इन ट्रेंड्स को रोकना चाहती है. सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों महिलाओं के पास जा रहे हैं और उनके प्रेग्नेंट होने के बारे में सलाह दे रहे हैं. ऐसे प्रचार किए जा रहे हैं कि प्रेग्नेंसी से महिलाएं और ज्यादा खूबसूरत होती हैं.

BabyOnTheWay BumpLife ExpectingBaby MomToBe narad post narad post blog NARAD POST BREAKING narad post breaking news narad post entertainment narad post government narad post religious narad post sensational Narad Post Space narad post youth NineMonths NineMonthsOfLove PregnancyGoals PregnancyJourney PregnancyVibes PregnantAndProud
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleआंगनबाड़ियों में सैनेटरी नैपकिन बांटेगी सरकार 
Next Article अब आप मरे लोगों से कर सकते हैं बातें
Narad Post

Related Posts

AllahabadHighCourt : इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

January 19, 2026

childmobileaddiction : ज्यादा मोबाइल देखने से बच्चे की मौत !

January 8, 2026

UttarakhandHealthMission : पर्वतीय जिलों को मिली विशेषज्ञ चिकित्सकों की सौगात

January 8, 2026

UttarakhandGovernment : सरकार की सशक्त और प्रभावी कार्यवाही – धामी

January 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
India

LakhpatiDidi : ‘लखपति दीदी’ की पहचान बनी संतोषी सोलंकी

By Narad PostJanuary 23, 20260

LakhpatiDidi : ‘लखपति दीदी’ की पहचान बनी संतोषी सोलंकी :-  प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर…

DMSavinBansal : बडे बकायेदारों से वसूली तेज करने के सख्त निर्देश – डीएम

January 23, 2026

UCCDayUttarakhand : यूसीसी दिवस मनाएगी उत्तराखंड सरकार

January 23, 2026

UttarakhandNews : मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी

January 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?