Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

StrayDogs : आवारा कुत्तों का भी बनेगा ‘आधार कार्ड’!

September 24, 2026

AllahabadHighCourt : 3 बच्चों की हत्या में मां को मिली फांसी कोर्ट ने किया बरी

September 24, 2026

RAWMovie : गुमनाम नायकों की कहानी ला रहे हैं धर्मा प्रोडक्शंस

September 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » मुस्कान बिखेरता ऑपरेशन स्माइल
Blog

मुस्कान बिखेरता ऑपरेशन स्माइल

Operation Smile campaign launched in state to trace missing children, men and women
Narad PostBy Narad PostOctober 15, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
ऑपरेशन स्माइल
ऑपरेशन स्माइल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

डीजीपी अभिनव कुमार के निर्देशानुसार गुमशुदा बच्चों, पुरुषों व महिलाओं को तलाश किये जाने के लिए प्रदेश में ऑपरेशन स्माइल अभियान को अगले दो महीने तक फिर चलाया जायेगा। इस अभियान को वर्ष 2015 से 13 बार चलाया गया है। इसी वर्ष 2024 में इस अभियान को चलाया गया, जिसमें 1370 गुमशुदाओं को बरामद किया गया। वर्ष 2015 से चलाये गये अभियान में जून 2024 तक 2951 बच्चे, 1721 महिला, 1309 पुरुष (कुल 5981 गुमशुदाओं) को बरामद किया जा चुका है।

पुलिस मुख्यालय स्तर पर अभियान की नोडल अधिकारी विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस अधीक्षक, अपराध उत्तराखण्ड हैं। जनपदों में सहायक पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद देहरादून, हरि‌द्वार, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर में 05-05 तलाशी टीम व शेष जनपदों में 01-01 तलाशी टीम (प्रत्येक टीम में उपनिरीक्षक-1, आरक्षी-4) का गठन किया गया है। प्रत्येक तलाशी टीम में गुमशुदा बरामद बच्चों व महिलाओं से पूछताछ हेतु एक महिला पुलिस कर्मी भी अनिवार्य रूप से नियुक्त की गयी है।

प्रत्येक टीमों की सहायता हेतु उपरोक्त तलाशी टीमों के अतिरिक्त 01-01 विधिक एवं टेक्निकल टीम का भी गठन किया गया है। इस अभियान हेतु अन्य सम्बन्धित विभागों/संस्थाओं यथा सी0डब्लू०सी०, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, अभियोजन, श्रम विभाग, आश्रय गृह, एन०जी०ओ० एवं चाइल्ड हेल्प लाईन का सहयोग भी लिया जा रहा है।

जनपद व अन्य राज्यों के ऐसे स्थान जहां गुमशुदाओं के मिलने की सम्भवना अधिक है, जैसे शेल्टर होम्स/नारी निकेतन/वृद्धाआश्रम/संप्रेक्षण गृह/विशेष गृह ढाबे / कारखाने/बस अड्डे/रेलवे स्टेशन/ धार्मिक स्थान/आश्रम / धर्मशाला आदि में विशेष रूप से गुमशुदाओं को तलाश किया जायेगा।

नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभियान को सफल बनाये जाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गये हैँ — वर्ष 2017 से बरामद हेतु शेष समस्त गुमशुदाओं को बरामद किये जाने हेतु सर्वसम्भव प्रयास किये जायें।

गुमशुदाओं का मिलान प्रदेश/सीमावर्ती राज्यों में बरामद लावारिस शवों से भी अनिवार्य रूप से किया जाये।

ऑपरेशन स्माइल में नियुक्त टीमों द्वारा अपने जनपदों के अतिरिक्त अन्य जनपदों के गुमशुदाओं को भी तलाश किये जाने का पूर्ण प्रयास किया जाये।

गुमशुदाओं के बरामद होने पर उनकी सुपुर्दगी/पुनर्वास के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही की जाये।

बच्चों व महिलाओं से नियमानुसार पूछताछ की जाये।

बरामद बच्चों/महिला/पुरुषों के सम्बन्ध में किसी अपराध के घटित होने की जानकारी मिलने पर नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाये।

narad post operation smile operation smile in uttarakhand operation smile india operation smile team operation smile video up police operation muskan uttarakhand news uttarakhand police uttarakhand police control room
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त सड़के करने का वायदा झूठा निकला
Next Article आलिया भट्ट की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल
Narad Post

Related Posts

UttarakhandElection2027 : 2027 के चुनावी रण से पहले उत्तराखंड में बढ़ी हलचल

September 23, 2026

UttarakhandFilmAwards : उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार: 5 अक्टूबर तक होंगे आवेदन

September 23, 2026

UttarakhandNews : CM धामी ने तय की जिम्मेदारी, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज

September 22, 2026

UttarakhandGovernment : CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

September 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

StrayDogs : आवारा कुत्तों का भी बनेगा ‘आधार कार्ड’!

By Narad PostSeptember 24, 20260

StrayDogs ; आवारा कुत्तों का भी बनेगा ‘आधार कार्ड’! :-  आवारा कुत्तों के प्रबंधन को…

AllahabadHighCourt : 3 बच्चों की हत्या में मां को मिली फांसी कोर्ट ने किया बरी

September 24, 2026

RAWMovie : गुमनाम नायकों की कहानी ला रहे हैं धर्मा प्रोडक्शंस

September 24, 2026

RanveerSingh : रणवीर सिंह ने उठाया 1000 लड़कियों की पढ़ाई का जिम्मा

September 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?