Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम

October 9, 2026

ShardiyaNavratri : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग

October 9, 2026

PitruPaksha2026 : पितरों की विदाई के दिन क्या-क्या करना चाहिए

October 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandElection2027 : 2027 के चुनावी रण से पहले उत्तराखंड में बढ़ी हलचल
देहरादून

UttarakhandElection2027 : 2027 के चुनावी रण से पहले उत्तराखंड में बढ़ी हलचल

BJP's focus on the organization.
Narad PostBy Narad PostSeptember 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandElection2027
UttarakhandElection2027 : 2027 के चुनावी रण से पहले उत्तराखंड में बढ़ी हलचल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandElection2027 : 2027 के चुनावी रण से पहले उत्तराखंड में बढ़ी हलचल :-  उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं. राज्य विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 28 मार्च 2027 को समाप्त होना है. ऐसे में अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दोनों प्रमुख दल अपने-अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुटे हैं।

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 19 सीटें मिली थीं. अब आगामी चुनाव के लिए भाजपा संगठन को मजबूत करने और पिछली बार हारी सीटों पर विशेष ध्यान देने की दिशा में काम कर रही है।

भाजपा का संगठन पर फोकस

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान 2027 चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठकों में चर्चा हुई. हल्द्वानी में हुई विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, युवा और महिला मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने, सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने समेत सात एजेंडों पर फोकस रखा गया.भाजपा ने 2022 में जिन 23 विधानसभा सीटों पर हार का सामना किया था, उन पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया है।

पार्टी की ओर से सेवा संकल्प अभियान, जन-जन तक पहुंच और डिजिटल प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रमों के जरिए संगठनात्मक गतिविधियां आगे बढ़ाई जा रही हैं. साथ ही आंतरिक सर्वे के जरिए संभावित उम्मीदवारों और विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े फीडबैक पर भी काम किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं को चुनावी तैयारी के प्रमुख आधारों में शामिल बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं।

कांग्रेस ने भी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन और चुनावी रणनीति पर काम तेज किया है. पार्टी की ओर से आंतरिक सर्वे के जरिए विधानसभा क्षेत्रों, संगठन, संभावित उम्मीदवारों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ा फीडबैक जुटाने की बात कही गई है.कांग्रेस की चुनावी तैयारियों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के उत्तराखंड दौरों की योजना भी शामिल है।

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठकों में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और राज्य संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हो चुकी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से भी केंद्रीय नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं के उत्तराखंड दौरों की बात कही गई है. पार्टी की ओर से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं।

कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने पार्टी के नेतृत्व और संगठन को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी चुनाव में पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी. भाजपा की ओर से किए गए दावों पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुद्दों और संगठनात्मक तैयारियों पर जोर बढ़ रहा है. भाजपा सरकार की उपलब्धियों और संगठन विस्तार पर केंद्रित गतिविधियां आगे बढ़ा रही है, जबकि कांग्रेस स्थानीय मुद्दों और वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों के जरिए अपनी तैयारी कर रही है।

फिलहाल 2027 विधानसभा चुनाव की आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है. निर्वाचन आयोग के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल 28 मार्च 2027 तक है, इसलिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।

#BJPUttarakhand #BJPvsCongress AssemblyElection2027 BJPStrategy CongressStrategy CongressUttarakhand DehradunPolitics khojinarad Mission2027 naradpost naradpostbreakingnews NitinNabin PoliticalNews pushkarsinghdhami UttarakhandElection UttarakhandElection2027 UttarakhandNews UttarakhandPolitics
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleMikaSingh : उम्र और शरीर को लेकर ट्रोलिंग बंद होनी चाहिए – मीका सिंह
Next Article WorldsSmallestCow : दुनिया की सबसे छोटी नैनो गाय पहुंची एसजीआरआर
Narad Post

Related Posts

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम

October 9, 2026

ShardiyaNavratri : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग

October 9, 2026

PitruPaksha2026 : पितरों की विदाई के दिन क्या-क्या करना चाहिए

October 9, 2026

OnlineShoppingFraud : महिलायें सावधान! सस्ते के चक्कर में डूब जाएंगे पैसे

October 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
यूथ

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम

By Narad PostOctober 9, 20260

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम :-  आंखों में…

ShardiyaNavratri : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग

October 9, 2026

PitruPaksha2026 : पितरों की विदाई के दिन क्या-क्या करना चाहिए

October 9, 2026

OnlineShoppingFraud : महिलायें सावधान! सस्ते के चक्कर में डूब जाएंगे पैसे

October 9, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?