Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान

August 11, 2026

MiyakoCatlett : पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको

August 11, 2026

5CroreMcLarenKanwar : 5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार में कांवड़ यात्रा

August 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » खाने के बाद ठंड क्यों लगती है? यह है इसके पीछे का रहस्य!
स्वास्थ्य

खाने के बाद ठंड क्यों लगती है? यह है इसके पीछे का रहस्य!

Do you also feel cold after eating? Know its science and solution!
Narad PostBy Narad PostDecember 4, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
खाने के बाद ठंड क्यों लगती है
खाने के बाद ठंड क्यों लगती है
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

खाने के बाद ठंड क्यों लगती है? : नारद पोस्ट में आज बात गर्मागर्म खाना और ठंड से रिश्ते पर करेंगे …. ये तो आप भी महसूस करते होंगे कि खाना खाने के बाद अक्सर ठंड लगने लगती है. खाना खाने के बाद थोड़ी ठंड लगना आम है हर किसी को ऐसा महसूस होता है. हां, अगर आपको ज्यादा ही ठंड लगती है तो आपको डॉक्टर को तुरंत सलाह लेनी चाहिए. लेकिन आपको सिर्फ थोड़ी सी ठंड महसूस होती हो तो ये आम है. ऐसे में इस रिपोर्ट यही जानेंगे कि आखिर ऐसा क्यों होता है? इसकी वजह शरीर की एनर्जी बैलेंस और थर्मोरेग्यूलेशन यानी शरीर के तापमान को बनाए रखने की प्रक्रिया से जुड़ी होती है. इसे पूरी तरह से समझने के लिए कुछ वैज्ञानिक पहलुओं पर ध्यान दिया जा सकता है. खाना खाने के बाद शरीर को उसे पचाने, एब्जॉर्ब करने और मेटाबॉलिजम के लिए काम करना पड़ता है।

इस प्रोसेस को थर्मिक इफेक्ट ऑफ फूड कहते हैं. जब खाना पचता है, तो शरीर का ब्लड फ्लो डाइजेस्टिव सिस्टम की ओर ज्यादा केंद्रित होता है. जिससे स्किन और बाहरी अंगों में ब्लड फ्लो कम हो जाता है. इससे शरीर का बाहरी तापमान गिरने लगता है और ठंड महसूस होती है. ये हर किसी के साथ होता है, ये आम है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, यह प्रक्रिया शरीर की स्वाभाविक प्रतिक्रिया है और चिंता का कारण नहीं है. लेकिन यदि यह अक्सर और असामान्य रूप से ठंड लगने का कारण बनता है, तो डॉक्टर से परामर्श करें. कई बार तो ये खाने के प्रकार पर डिपेंड करती है. जैसे कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की बात करें. इन्हें पचाने में ज्यादा ऊर्जा लगती है, जिससे शरीर अधिक गर्मी पैदा करता है. लेकिन कभी-कभी यह ऊर्जा त्वचा तक न पहुंचकर शरीर के अंदर ही रह जाती है।

इस कारण भी कई बार ठंड महसूस होने लगती है. वहीं अगर आप ठंडा पानी, आइसक्रीम, या ठंडा भोजन करें, तो इससे आपके शरीर का तापमान अस्थायी रूप से कम हो सकता है, जिससे ठंड लगना स्वाभाविक है. भोजन के बाद शुगर का स्तर बढ़ता है, और इसे नियंत्रित करने के लिए इंसुलिन हार्मोन रिलीज होता है. इंसुलिन शरीर में ऊर्जा वितरण को प्रभावित करता है और रक्त के प्रवाह को धीमा कर सकता है. यह प्रभाव भी ठंड लगने का कारण बन सकता है. वहीं अगर आप भारी भोजन करते हैं, तो आपका शरीर आराम की स्थिति में चला जाता है, जिसे Postprandial Dip कहा जाता है. इस दौरान दिल की धड़कन और ऊर्जा उत्पादन थोड़ी देर के लिए धीमी हो सकती है, जिससे ठंड महसूस होती है.  इंटरमिटेंट फास्टिंग करने वाले लोग अक्सर लंबे समय तक भूखे रहते हैं, जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है।

यह स्थिति शरीर को उच्च तनाव में डालती है, और पाचन के दौरान शरीर की गर्मी उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है. लंबे समय तक उपवास रखने वालों को खाना खाने के बाद अक्सर ठंड महसूस होती है क्योंकि उनका शरीर अचानक से पाचन प्रक्रिया के लिए तैयार नहीं होता है. थायराइड हार्मोन का निम्न स्तर (हाइपोथायरायडिज्म) पाचन क्रिया और शरीर की गर्मी उत्पादन प्रक्रिया को प्रभावित करता है. थायराइड हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिजम को नियंत्रित करता है, और इसके निम्न स्तर से शरीर ठंडा महसूस कर सकता है. यह स्थिति उन लोगों में अधिक आम है जिनका थायराइड इलाज के तहत नहीं है या जिनकी हार्मोनल असंतुलन की समस्या है।

narad post narad post breaking news इसके पीछे का रहस्य क्या आपको भी खाने के बाद ठंड लगती है? खाने के बाद क्यों लगती है ठंड? खाने के बाद ठंड का इलाज खाने के बाद ठंड क्यों लगती है? यह है खाने के बाद ठंड लगने के कारण जानिए इसका विज्ञान और समाधान जानिए इसके कारण और उपाय जानें इसके कारण
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleटॉयलेट में Reel बनाओ, पाओ शानदार इनाम: जानिए कैसे!
Next Article हूर की परी: एक अद्भुत सच्चाई जो आपको चौंका देगी!
Narad Post

Related Posts

ECigarette : क्या वेपिंग से बढ़ सकता है फेफड़ों के कैंसर का खतरा?

August 3, 2026

Omega3FattyAcid : ओमेगा-3 फैटी एसिड से दिमाग को फायदा नहीं

July 30, 2026

KarondaBenefits : लिवर से वेट लॉस तक में फायदेमंद है करोंदा

July 28, 2026

WomensHealth : महिलाओं के लिए कितनी नींद है जरूरी? कम सोने से बिगड़ सकता है हार्मोन्स का पूरा संतुलन!

July 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान

By Narad PostAugust 11, 20260

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान :-  सोमवार को हुई तेज बारिश के…

MiyakoCatlett : पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको

August 11, 2026

5CroreMcLarenKanwar : 5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार में कांवड़ यात्रा

August 11, 2026

KoteshwarMahadev : उत्तराखंड के इस मंदिर में विश्राम मुद्रा में है शिवलिंग

August 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?