Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PMModiVisit : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

April 9, 2026

PFBR : भारत में बिजली की बढ़ती खपत

April 9, 2026

AIChatbotAddiction : AI की गुलाम बनी बहन भाई ने सुनाई दर्द भरी कहानी

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » घर में नहीं रखनी चाहिए शनिदेव की मूर्ति
शिक्षा

घर में नहीं रखनी चाहिए शनिदेव की मूर्ति

According to religious legends, Lord Shani Dev is considered to be the god of justice.
Narad PostBy Narad PostDecember 11, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
शनिदेव
शनिदेव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है. शनिवार का दिन इन्हें समर्पित है. इन्हें प्रसन्न करने से कृपा बरसती और भाग्य खुल जाते हैं. दूसरी तरफ जिस पर शनिदेव की कुदृष्टि पड़ती है उसके जीवन में दुख और परेशानियां घर कर जाते हैं. इसलिए कृपा पाने के लिए लोग शनि मंदिर जाकर शनिदेव की पूजा करते हैं.

हिंदू धर्म में बहुत से देवी देवताओं की पूजा की जाती है. लोग अपने आराध्य देव की मूर्ति अपने घर में या घर के मंदिर में स्थापित कर के उनकी पूजा करते हैं. देवी देवताओं की तस्वीर या मूर्तियां घर में रखना शुभ भी माना जाता है. लेकिन हिंदू धर्म में जहां देवी देवताओं की मूर्तियों की पूजा होती है और उन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है, वहीं शनिदेव एक ऐसे देवता माने जाते हैं जिनकी प्रतिमा या मूर्ति घर में रखना वर्जित माना जाता है.

मान्यताओं के अनुसार घर में शनिदेव की मूर्ति या प्रतिमा रखना अशुभ फलदायक होता है. शनिदेव की मूर्ति घर में न रखने के पीछे एक पौराणिक कथा है, जिसके अनुसार शनिदेव को श्राप मिला था कि जिस पर भी उनकी दृष्टि पड़ेगी उसी का अशुभ होना शुरू हो जाएगा.

पौराणिक कथा के अनुसार, Shani Dev भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त थे और सदा उनकी भक्ति में ही लीन रहते थे. एक बार शनिदेव की पत्नी शनिदेव से मिलने उनके पास आई. उस समय भी शनिदेव अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के ध्यान भक्ति में मग्न थे. शनिदेव की पत्नी के बहुत बार प्रयास करने के बाद भी शनिदेव का ध्यान नहीं टूट पाया और वे भक्ति में लीन रहे.

इससे उनकी पत्नी क्रोधित हो गईं और क्रोध में ही शनिदेव को श्राप दे दिया कि आज से जिस पर भी शनिदेव की दृष्टि पड़ेगी उसका अमंगल होगा. बाद में शनिदेव को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने अपनी पत्नी से माफी भी मांगी पर श्राप वापस लेने की शक्ति उनकी पत्नी में नहीं थी. इस कारण तभी से ही शनिदेव अपना सिर झुकाकर चलते हैं ताकि उनकी दृष्टि किसी पर न पड़े और उसका अमंगल न हो.

शनिदेव की दृष्टि के कारण ही उनकी तस्वीर या प्रतिमा घर में नही रखी जाती है. जिससे लोग उनकी दृष्टि से बचें रहें और उनका अमंगल न हो. इसलिए शनिदेव के ज्यादातर मंदिरों में उनकी प्रतिमा की पूजा के बजाए उनकी शिला की पूजा की जाती है ताकि उनकी बुरी दृष्टि किसी पर न पड़ सके. इसी कारण मान्यता है कि Shani Dev की प्रतिमा की आंखों में नहीं देखना चाहिए, केवल शनिदेव के चरण कमलों के ही दर्शन करने चाहिए.

narad post NARAD POST BREAKING आरती शनिदेव की आरती शनिदेव जी की महिमा शनिदेव की महिमा शनिदेव भक्ति शनिदेव शनिदेव अमृतवाणी शनिदेव आराधना शनिदेव चालीसा शनिदेव जी की कथा शनिदेव पूजा शनिदेव भक्ति भजन शनिदेव मंत्र शनिदेव शनिदोष से मुक्ति देते है
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleदोस्त ने ‘मजा आएगा’ कहकर इंजेक्शन की लत लगवाई, ओवरडोज से मौत
Next Article उत्तराखंड में आफत का अलर्ट, मौसम ने बदला मिजाज
Narad Post

Related Posts

Astrology :  इन राशि वालों की किस्मत बुलंदी पर !

April 8, 2026

MentalHealth : क्यों आने लगता है मरने का ख्याल ?

April 3, 2026

CouplesStudy : खुशहाल रिश्ते के लिए पढ़ें ये नई स्टडी

April 3, 2026

UPBoard : सर, फेल हुई तो शादी हो जाएगी’

March 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

PMModiVisit : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

By Narad PostApril 9, 20260

PMModiVisit : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर :- प्रधानमंत्री के…

PFBR : भारत में बिजली की बढ़ती खपत

April 9, 2026

AIChatbotAddiction : AI की गुलाम बनी बहन भाई ने सुनाई दर्द भरी कहानी

April 9, 2026

Negativeenergy : कैसे जानें घर में नेगेटिव एनर्जी है कि नहीं ?

April 9, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?