Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

DrinkingStrawProsCons : स्ट्रॉ से पीने के नुकसान है या फायदे -पढ़िए काम की खबर

August 19, 2026

IntellectualInfrastructure : क्या है अडानी का ‘इंटेलेक्चुअल इंफ्रास्ट्रक्चर’ फॉर्मूला?

August 19, 2026

JalnaFarmersProtest : गहरे कुएं के अंदर चारपाई पर अनोखा धरना

August 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड में खेलों का नया युग शुरू होगा
खेल

राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड में खेलों का नया युग शुरू होगा

Excited about National Games in Uttarakhand.
Sponsored By: Ananya SahgalJanuary 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
राष्ट्रीय खेलों
राष्ट्रीय खेलों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड में खेलों का नया युग शुरू होगा : पूर्व हॉकी कोच मीर रंजन नेगी  राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्साहित, राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड आएंगे मीर रंजन नेगी, चक दे इंडिया फेम पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी व कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि पहाड़ के खिलाड़ियों के सपने राष्ट्रीय खेल से पूरे होंगे। खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा और खेल का ऐसा माहौल उत्तराखंड में बनेगा, कि पूरी दुनिया देखेगी। नेगी 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड भी आएंगे। उन्होंने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं दीं।

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के निवासी मीर रंजन नेगी लंबे समय से मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रह रहे हैं। उत्तराखंड से उनका जुड़ा कभी कम नहीं रहा है। यही कारण है कि वह कभी उत्तराखंडी फिल्मों में अभिनय करते नजर आते हैं, तो महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून में खिलाड़ियों को टिप्स देते दिखते हैं। बकौल नेगी-राष्ट्रीय खेल के आयोजकों की ओर से उनसे संपर्क किया गया है। राष्ट्रीय खेलों के दौरान वह उत्तराखंड आएंगे। नेगी का कहना है कि अपनी जन्मभूमि में खेलों के इस महाकुंभ के आयोजन से वह बेहद खुश हैं।

मीर रंजन नेगी को कुछ महीनों पहले ही मध्य प्रदेश हाॅकी टीम का कोच भी नियुक्त किया गया है। एक बातचीत में नेगी ने कहा-राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में खेलों के अनुकूल माहौल बनेगा और सकारात्मक बदलाव को महसूस किया जाएगा। पहाड़ के खिलाड़ी अभी तक सपने देखते थे और सुविधाओं के अभाव में उसे पूरा नहीं कर पाते थे, मगर राष्ट्रीय खेलों से उनके सपने पूरे होंगे।

खेलों का बजट बढ़ा, बढ़ गई हैं सुविधाएं

पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच मीर रंजन नेगी का कहना है कि अब खेलों पर सरकार का फोकस है। इसलिए बजट भी बढ़ गया है और सुविधाएं भीं। इसी तरह, खेलों की तकनीक में भी जमीन-आसमान का अंतर आ गया है। जिस वक्त वह खेला करते थे, तब इस तरह की सुविधाएं नहीं हुआ करती थी। प्रशिक्षण का स्तर भी आज की तरह ऊंचा नहीं था।

#india Dehradun narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news uttarakhand उत्तराखंडखेल खेलप्रशिक्षक खेलप्रशिक्षण खेलप्रेमी खेलप्रेरक खेलप्रेरणा खेलमाहौल खेलविकास खेलसपने खेलसमाचार खेलसमाज खेलसुविधाएं खेलोंकायुग मीररंजननेगी राष्ट्रीयखेल
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleनैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 मनचलों की गिरफ्तारी
Next Article मुख्यमंत्री की DP बदलने की अपील, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ संदेश
Narad Post

Related Posts

UttarakhandIndustrialDevelopment : प्रदेश को आर्थिक उड़ान देगा IMC खुरपिया – CM Dhami 

August 18, 2026

UttarakhandNews : सरकार की उपलब्धियां घर घर पहुंचाए – धामी

August 17, 2026

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

August 15, 2026

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
स्वास्थ्य

DrinkingStrawProsCons : स्ट्रॉ से पीने के नुकसान है या फायदे -पढ़िए काम की खबर

By Narad PostAugust 19, 20260

DrinkingStrawProsCons :स्ट्रॉ से पीने के नुकसान है या फायदे -पढ़िए काम की खबर :-  पेय…

IntellectualInfrastructure : क्या है अडानी का ‘इंटेलेक्चुअल इंफ्रास्ट्रक्चर’ फॉर्मूला?

August 19, 2026

JalnaFarmersProtest : गहरे कुएं के अंदर चारपाई पर अनोखा धरना

August 19, 2026

AngerHealthEffects : किस वजह से आपकी सेहत का दुश्मन बनता है गुस्सा

August 19, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?