Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

KoffeeWithKaran : बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो

October 3, 2026

RajkummarRao : राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी लगाएगी डर का तड़का ?

October 3, 2026

BloodGroupDiabetes : ब्लड ग्रुप से जानिए डायबिटीज कनेक्शन

October 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » CancerMedicine : कैंसर की दवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त
देश

CancerMedicine : कैंसर की दवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

A bench comprising Justice Vikram Nath and Justice Sandeep Mehta [heard the matter regarding] the prices of medicines.
Narad PostBy Narad PostOctober 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
CancerMedicine
CancerMedicine : कैंसर की दवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

CancerMedicine : कैंसर की दवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त :-  कैंसर की दवाओं पर अस्पतालों की मनमानी और कई गुना ज्यादा कीमत वसूलने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई कैंसर की दवा कंपनी रिटेलर को 2,700 रुपये में देती है और अस्पताल या दूसरी जगह वही दवा 27,000 रुपये की मिलती है, तो यह बहुत गंभीर मामला है। कोर्ट ने सभी दवाओं पर 16 प्रतिशत तक एक समान मार्जिन रखने के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार से विचार करने के लिए कहा है।

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ दवाओं की कीमत, जेनेरिक दवाओं की बिक्री और मेडिकल डिवाइस की कीमतों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही थी।

यह मामला DPCO 2013 से भी जुड़ा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि आखिर दवाओं की कीमत में इतना बड़ा अंतर क्यों है? कोर्ट ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक जरूरी कैंसर की दवा का MRP 27,000 रुपये है, जबकि वही दवा रिटेलर को सिर्फ 2,700 रुपये में दी जाती है। कोर्ट ने पूछा कि कीमत में इतना बड़ा अंतर किसके फायदे के लिए है और इसका फायदा किसे मिल रहा है।

कोर्ट ने केंद्र सरकार से यह भी कहा कि वह इस बात की जांच करे कि कई बड़े निजी अस्पताल मरीजों को अपनी ही फार्मेसी या किसी खास केमिस्ट से दवा खरीदने के लिए क्यों कहते हैं।

कोर्ट ने सवाल उठाया कि अगर मरीज बाहर से दवा खरीदता है तो कुछ अस्पताल इलाज की गारंटी या सुविधा देने से इनकार क्यों करते हैं। कॉर्पोरेट अस्पताल किसी को नहीं बख्शते। वो तो शव तक को बाहर नहीं ले जाने देते। फार्मा सेक्टर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

पीठ ने कहा कि अगर मरीज का इलाज सरकारी योजना के तहत हो रहा है तो दवा और इलाज का खर्च आखिरकार टैक्सपेयर्स के पैसे से ही आता है। ऐसे में दवाओं की कीमत तय करने के लिए एक समान नियम क्यों नहीं होना चाहिए।

कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर कोई केमिस्ट जरूरतमंद मरीज को दवा कम कीमत पर देने की कोशिश करता है, तो मरीज को उल्टा यह शक हो सकता है कि कहीं दवा नकली तो नहीं है।

केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और इसका कोई बैलेंस समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने इसके लिए दो सप्ताह का समय मांगा। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को तय की है।

इससे पहले 22 सितंबर को भी सुप्रीम कोर्ट ने जरूरी कैंसर दवाओं की ज्यादा कीमत वसूले जाने पर कड़ी चिंता जताई थी। मामले में दवाओं की कीमत नियंत्रित करने और मरीजों से कथित तौर पर ज्यादा कीमत वसूले जाने को रोकने की मांग की गई है।

#CancerDrugPrice #CancerMedicine #CancerPatients #CancerTreatment #DPCO2013 #DrugPrice #DrugPricing #HospitalPharmacy #MedicalNews #MedicineCost #MedicinePrice #PharmaIndustry HealthcareNews indianews khojinarad naradpost naradpostbreakingnews SupremeCourt
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleVastuShastra : सीढ़ियों की संख्या तय करती है घरवालों की किस्मत !
Next Article BloodGroupDiabetes : ब्लड ग्रुप से जानिए डायबिटीज कनेक्शन
Narad Post

Related Posts

KoffeeWithKaran : बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो

October 3, 2026

RajkummarRao : राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी लगाएगी डर का तड़का ?

October 3, 2026

BloodGroupDiabetes : ब्लड ग्रुप से जानिए डायबिटीज कनेक्शन

October 3, 2026

VastuShastra : सीढ़ियों की संख्या तय करती है घरवालों की किस्मत !

October 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

KoffeeWithKaran : बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो

By Narad PostOctober 3, 20260

KoffeeWithKaran : बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो :-  फिल्म निर्माता करण…

RajkummarRao : राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी लगाएगी डर का तड़का ?

October 3, 2026

BloodGroupDiabetes : ब्लड ग्रुप से जानिए डायबिटीज कनेक्शन

October 3, 2026

CancerMedicine : कैंसर की दवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

October 3, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?