Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandElection2027 : ‘मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य नहीं होना चाहिए’, हरीश रावत का बयान

October 5, 2026

Champawat : पट्टेदारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

October 5, 2026

UttarakhandNews : संस्कृति और गौरव का प्रतीक है आदि रंगोत्सव : मुख्यमंत्री

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » उत्तराखंड के अभिनव प्रयासों से 38 वें राष्ट्रीय खेलों में बनी नई पहचान
स्पोर्ट्स

उत्तराखंड के अभिनव प्रयासों से 38 वें राष्ट्रीय खेलों में बनी नई पहचान

Uttarakhand's green initiative is also visible in the selection of mascot for the National Games.
Narad PostBy Narad PostFebruary 5, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
38 वें राष्ट्रीय खेलों
38 वें राष्ट्रीय खेलों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

उत्तराखंड के अभिनव प्रयासों से 38 वें राष्ट्रीय खेलों में बनी नई पहचान : शुभंकर चयन से लेकर खेल वन तक में हरित पहल की छाप, उत्तराखंड की ग्रीन गेम्स की पहल की पीएम कर चुके हैं सराहना, राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड अपनी धरती पर खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का साक्षी बन रहा है। खास बातें उत्तराखंड की उन सार्थक पहल से भी जुड़ी हैं, जिनके प्रभावी संदेश देश-दुनिया तक पहुंच रहे हैं। ग्रीन गेम्स की थीम को जमीन पर उतारने के लिए उत्तराखंड के प्रयास सबसे खास हैं, जिनकी तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। महिला स्वास्थ्य, लोक संस्कृति, पर्यटन, रोमांच से जुडे़ अन्य संदेशों की अपनी अलग जगह है।

ग्रीन गेम्स थीम की हर जगह छाया

-राष्ट्रीय खेलों में शुभंकर के चयन में भी उत्तराखंड की हरित पहल के दर्शन हो रहे हैं। हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले राज्य पक्षी मोनाल को शुभंकर बनाकर उत्तराखंड ने यह पहल की है। खेलों में जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पदक ई-वेस्ट से तैयार कराए गए हैं। साथ ही, पदक जीतने वाले विजेताओं के नाम से खेल वन की स्थापना उत्तराखंड कर रहा है। इसके लिए 2.77 हेक्टेयर जमीन को इन दिनों तैयार किया जा रहा है, जहां पर 1600 रूद्राक्ष के पौधे रोपे जाएंगे। खेलों से जुडे़ आमंत्रण पत्र वेस्ट मटेरियल से तैयार कराए गए, जबकि खेल स्थलों पर एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि प्रदूषण न होने पाए। सोलर पैनल के प्रयोग से लेकर पानी के लिए रीयूसबल वाॅटर बाॅटल की व्यवस्था से प्रभावी संदेश निकल रहे हैं।

स्पोर्ट्स वेस्ट भी है बहुत काम की चीज

-राष्ट्रीय खेलों के दौरान ई-वेस्ट ही नहीं, बल्कि बेकार खेल सामग्रियों का भी बेहतर इस्तेमाल किया गया है। आयोजन स्थल पर कई जगहों पर स्पोर्ट्स वेस्ट मटेरियल से प्रतीक तैयार किए गए हैं। इनमें भागता हुआ खिलाड़ी और मोनाल पक्षी प्रमुख हैं। ई-वेस्ट से बनाए गए भारीभरकम टाइगर भी आकर्षण का केंद्र है।

साइकिल के इस्तेमाल से दो-दो संदेश

-राष्ट्रीय खेलों के आयोजन स्थलों पर साइकिल उपलब्ध कराकर एक नहीं दो-दो संदेश दिए गए हैं। पहला संदेश पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण का है, तो दूसरे संदेश में फिट रहने की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके पर लोगों से फिटनेस पर ध्यान देने का आह्वान किया था।

महिला खिलाड़ियों को अलग वैलकम किट

-राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों को अलग वैलकम किट देकर भी उत्तराखंड ने अलग संदेश देने का प्रयास किया है। यह संदेश महिला स्वास्थ्य से जुड़ा है, जिसके अंतर्गत महिला खिलाड़ियों के वैलकम किट में सेनेटरी पैड व अन्य सामान उपलब्ध कराए गए हैं।

धर्म-अध्यात्म की भूमि में योग-मलखंब

-देवभूमि उत्तराखंड में हो रहे राष्ट्रीय खेलों में योग व मलखंब जैसे पारंपरिक खेल भी मेडल टेली में शामिल हैं। इससे पहले, गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में ऐसा नहीं था। उत्तराखंड ने इन दो खेलों को राष्ट्रीय खेलों में शामिल कराने के लिए ठोस पैरवी की थी।

लोक संस्कृति, पर्यटन, पहाड़ सबके संदेश

-उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों को बडे़ शहरों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि टिहरी, अल्मोड़ा जैसे ठेठ पर्वतीय शहरों तक भी पहुंचा दिया\इसके अलावा, खाने से लेकर तमाम कलाकृतियों में लोक संस्कृति की झलक दिख रही है। खाने में झंगोरा, गहथ की दाल व अन्य व्यंजन परोसे जा रहे हैं, वहीं पर्वतीय कला एपण के दर्शन पोस्टर, बैनरों से लेकर तमाम जगहों पर हो रहे हैं।

राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड ने कई ऐसी पहल की हैं, जिनके माध्यम से पूरे देश में ठोस व प्रभावी संदेश जा रहे हैं। विशेष रूप से ग्रीन गेम्स की थीम को अमल में लाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उत्तराखंड की पहल के साथ देशभर से आए खिलाड़ी व मेहमान जुड़ रहे हैं, ये हर्ष का विषय है।

                   पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

#india 38वेंराष्ट्रीयखेल Dehradun narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news uttarakhand अभिनवप्रयास उत्तराखंडकीउपलब्धि उत्तराखंडकीखेलउपलब्धि उत्तराखंडकीसफलता उत्तराखंडखेल उत्तराखंडखेलराज्य उत्तराखंडस्पोर्ट्स खेलउत्सव खेलकायात्रा खेलसमारोह खेलसमारोहउत्तराखंड खेलसेराज्यविकास खेलोंकीनईदिशा खेलोंकीशान खेलोंमेंउत्तराखंड मीलकापत्थर राष्ट्रीयखेल राष्ट्रीयखेल2025
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleबटरफ्लाई गार्डन और जैव विविधता संरक्षण का कनेक्शन
Next Article 7 फरवरी: नगर निकायों में राजनीति का नया दौर, मेयर और पार्षद लेंगे शपथ
Narad Post

Related Posts

UttarakhandElection2027 : ‘मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य नहीं होना चाहिए’, हरीश रावत का बयान

October 5, 2026

Champawat : पट्टेदारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

October 5, 2026

UttarakhandNews : संस्कृति और गौरव का प्रतीक है आदि रंगोत्सव : मुख्यमंत्री

October 5, 2026

YashpalArya : BJP के लिए नारी सिर्फ ‘नारा’ है – यशपाल आर्य

October 5, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandElection2027 : ‘मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य नहीं होना चाहिए’, हरीश रावत का बयान

By Narad PostOctober 5, 20260

UttarakhandElection2027 : ‘मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य नहीं होना चाहिए’, हरीश रावत का बयान :-  उत्तराखंड…

Champawat : पट्टेदारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

October 5, 2026

UttarakhandNews : संस्कृति और गौरव का प्रतीक है आदि रंगोत्सव : मुख्यमंत्री

October 5, 2026

WHOReport : बांग्लादेश, अमेरिका और कनाडा से कम है भारतीयों की एवरेज लाइफ

October 5, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?