Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

1January2026Rules : 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम

December 31, 2025

CongressProtest :  भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का नगर निगम घेराव

December 31, 2025

 ChamoliPolice : पुलिस अधीक्षक ने दी घायलों और घटना की पूरी जानकारी

December 31, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » चमत्कार से कम नहीं उत्तराखंड के पदकों का शतक
NationalGames

चमत्कार से कम नहीं उत्तराखंड के पदकों का शतक

Just hours before the conclusion of the 38th National Games, Uttarakhand has created history by winning a century of medals.
Sponsored By: KABIR SINGHFebruary 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
38 वें राष्ट्रीय खेलों
38 वें राष्ट्रीय खेलों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

चमत्कार से कम नहीं उत्तराखंड के पदकों का शतक : राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड ने छुआ 101 का शुभ आंकड़ा, आज तक किसी राष्ट्रीय खेल में नहीं बरसे इतने पदक, गोवा में आए थे 24 पदक, इस बार चमत्कारिक प्रदर्शन, 38 वें राष्ट्रीय खेलों के समापन से कुछ घंटे पूर्व ही उत्तराखंड ने पदकों का शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। कभी इतने पदक उत्तराखंड की झोली में आकर नहीं गिरे थे। उत्तराखंड का यह प्रदर्शन चमत्कारिक है और खेलों की दुनिया में असल वसंत खिलने का आभास करा रहा है। गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों में सिर्फ 24 पदक उत्तराखंड ने जीते थे और पदक तालिका में वह 25 वें स्थान पर रहा था। इस बार पदकों की संख्या और पदक तालिका में उत्तराखंड की स्थिति दोनों में ही जबरदस्त उछाल आ गया है। गुरूवार की शाम को पदक तालिका में उत्तराखंड कुल 101 पदकों के साथ सातवें नंबर पर नजर आया।

अपने घरेलू मैदान में मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियोें ने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले राष्ट्रीय खेलों में जहां सिर्फ तीन स्वर्ण पदक उत्तराखंड ने देखे थे, वहीं इस बार स्वर्णिम सफलता की बयार चली है। उत्तराखंड ने 24 स्वर्ण पदक झटके हैं। इसके अलावा, 35 रजत और 42 कांस्य पदकों के साथ कुल 101 पदक अपने खाते में डाल दिए हैं। पदकों के मामले में देखा जाए, तो तालिका में उत्तराखंड से सिर्फ सर्विसेज, महाराष्ट्र, हरियाणा ही आगे हैं। इस लिहाज से उत्तराखंड का चौथा नंबर है, लेकिन स्वर्ण पदकों की कुल संख्या से होने वाले आंकलन के चलते उसका सातवां नंबर बना है। स्वर्ण पदक ज्यादा होने के कारण कर्नाटक, मध्य प्रदेश व तमिलनाडू जैसे राज्य पदक तालिका में उत्तराखंड से आगे हैं।

इस प्रदर्शन से उत्तराखंड का उत्साह सातवें आसमान पर है। खिलाड़ियों की अथक मेहनत और सरकार के प्रयासों ने मिलकर ऐसा रंग जमाया, कि उत्तराखंड में खेलों का असल वसंत अब दिखाई दे रहा है। पदकों के लिहाज से उत्तराखंड ने इतिहास रच दिया है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों को उसके घरेलू मैदान के अलावा सरकार की तमाम उन योजनाओं ने आगे बढ़ने में मदद की, जो उनके कल्याण से सीधे जुड़ी हैं।

खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। 101 पदक जीतकर उत्तराखंड ने इतिहास रच दिया है। इससे पहले कभी उत्तराखंड पदकों के शतक तक नहीं पहुंचा था। निश्चित तौर पर यह उत्तराखंड के खेलभूमि बनने की तरफ ऊंची छलांग है। हम खेल विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं देशभर से आए खिलाड़ियों और अन्य मेहमानों के प्रति भी आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान किया है।

#india 100Medals AthleticSpirit BreakingRecords ChampionState GameChanger GoldenVictory HistoricWin IndianAthletes MedalRain narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News NEWS DEHRADUN ProudIndia ProudMoment SensationalWin SportsAchievement SportsFever SportsGlory uttarakhand UttarakhandPride UttarakhandShines VictoryCelebration WinningStreak
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleदरबार साहिब की ज़मीन कब्जाने पहुंचे पूर्व डीजीपी को ग्रामीणों ने खदेड़ा
Next Article पुलवामा हमला: 40 शहीदों की चीखें, जिसने भारत को झकझोर दिया !
Narad Post

Related Posts

CongressProtest :  भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का नगर निगम घेराव

December 31, 2025

 ChamoliPolice : पुलिस अधीक्षक ने दी घायलों और घटना की पूरी जानकारी

December 31, 2025

 AuliTourism : नव वर्ष से पहले पर्यटकों से पुलिस की अपील

December 31, 2025

Modi2025 : पीएम मोदी के लिए कैसा रहा साल 2025 ?

December 30, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

1January2026Rules : 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम

By Narad PostDecember 31, 20250

1January2026Rules : 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम  :-  साल 2025 की विदाई…

CongressProtest :  भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का नगर निगम घेराव

December 31, 2025

 ChamoliPolice : पुलिस अधीक्षक ने दी घायलों और घटना की पूरी जानकारी

December 31, 2025

 AuliTourism : नव वर्ष से पहले पर्यटकों से पुलिस की अपील

December 31, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?