Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PravasiUttarakhandi : CM धामी के आवास पर सजी प्रवासी उत्तराखण्डियों की महफिल!

November 14, 2026

HaridwarKumbh2027 : पेशवाई में दिखेगी भव्य कुम्भ की शानदार तस्वीरें

November 14, 2026

WinterPreparedness : ठंड और बर्फ़बारी से बचाएगा जिला प्रशासन का अलर्ट एक्शन

November 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » PravasiUttarakhandi : CM धामी के आवास पर सजी प्रवासी उत्तराखण्डियों की महफिल!
देहरादून

PravasiUttarakhandi : CM धामी के आवास पर सजी प्रवासी उत्तराखण्डियों की महफिल!

A gathering of migrant Uttarakhandis was organised at the Chief Minister's residence late in the evening.
Narad PostBy Narad PostNovember 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
PravasiUttarakhandi
PravasiUttarakhandi : CM धामी के आवास पर सजी प्रवासी उत्तराखण्डियों की महफिल!
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

PravasiUttarakhandi : CM धामी के आवास पर सजी प्रवासी उत्तराखण्डियों की महफिल! :-   प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के समापन के बाद  मुख्यमंत्री आवास में देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से आए प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके साथ संवाद किया और उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में उनके योगदान की सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी केवल प्रदेश से बाहर रहकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने वाले लोग ही नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपराओं और पहचान के सशक्त संवाहक भी हैं।

वे जहां भी रहते हैं, अपनी मातृभूमि की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और जीवन मूल्यों को अपने साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डियों के साथ इस प्रकार का आत्मीय मिलन राज्य और प्रवासी समाज के बीच भावनात्मक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और आध्यात्मिक चेतना से है। राज्य से बाहर रहने वाली नई पीढ़ी को भी अपनी भाषा, बोली, लोकगीतों, लोकनृत्यों और परंपराओं से परिचित कराना आवश्यक है। प्रवासी उत्तराखण्डी अपनी अगली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान को देश-दुनिया में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि प्रवासी उत्तराखण्डी प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदार बनें और अपने ज्ञान एवं अनुभव का लाभ राज्य के युवाओं, उद्यमियों तथा स्थानीय समुदायों तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने पैतृक गांवों से जुड़े रहना और उनके विकास में योगदान देना अपनी मातृभूमि के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने अपने गांवों को गोद लेकर वहां विकास कार्यों में सहयोग करने वाले प्रवासियों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार, स्थानीय आजीविका के अवसरों को बढ़ाने और रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रवासी समाज और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोकगीतों, लोकनृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देवभूमि की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

विशेष रूप से मां नंदा देवी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता तथा उत्तराखण्ड की विशिष्ट परंपरा से जुड़े नंदा राजजात पर आधारित कार्यक्रम ने उपस्थित अतिथियों को भावविभोर कर दिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से उत्तराखण्ड की आस्था, लोकविश्वास, परंपरा और सांस्कृतिक एकता का सुंदर चित्रण किया गया।

CMResidenceDinner FolkDanceUttarakhand khojinarad NandaRajJat naradpost PravasiConference PravasiUttarakhandi pushkarsinghdhami ReverseMigration UttarakhandCulture
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleHaridwarKumbh2027 : पेशवाई में दिखेगी भव्य कुम्भ की शानदार तस्वीरें
Narad Post

Related Posts

HaridwarKumbh2027 : पेशवाई में दिखेगी भव्य कुम्भ की शानदार तस्वीरें

November 14, 2026

WinterPreparedness : ठंड और बर्फ़बारी से बचाएगा जिला प्रशासन का अलर्ट एक्शन

November 14, 2026

NewObesityDefinition : दुनियाभर में बदल गई मोटापे की परिभाषा

November 14, 2026

KodaguIncident : मां की खौफनाक करतूत आई सामने

November 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

PravasiUttarakhandi : CM धामी के आवास पर सजी प्रवासी उत्तराखण्डियों की महफिल!

By Narad PostNovember 14, 20260

PravasiUttarakhandi : CM धामी के आवास पर सजी प्रवासी उत्तराखण्डियों की महफिल! :-   प्रवासी उत्तराखण्डी…

HaridwarKumbh2027 : पेशवाई में दिखेगी भव्य कुम्भ की शानदार तस्वीरें

November 14, 2026

WinterPreparedness : ठंड और बर्फ़बारी से बचाएगा जिला प्रशासन का अलर्ट एक्शन

November 14, 2026

NewObesityDefinition : दुनियाभर में बदल गई मोटापे की परिभाषा

November 14, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?