Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

MadhopattiVillage : यहाँ पैदा होना वरदान ,रहस्य या संयोग ?

February 17, 2026

Postbirthbrain : मर्दों का दिमाग पापा बनते ही सिकुड़ जाता है

February 17, 2026

Kalava : हिन्दू धर्म में रक्षा सूत्र क्यों माना जाता हैं भरोसे का प्रतीक ?

February 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » दून अस्पताल की सुविधाएं हो रही शानदार – डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून

दून अस्पताल की सुविधाएं हो रही शानदार – डॉ. धन सिंह रावत

Health Minister Dr. Dhan Singh Rawat officially inaugurated it.
Sponsored By: KABIR SINGHMarch 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
दून अस्पताल
दून अस्पताल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

दून अस्पताल की सुविधाएं हो रही शानदार – डॉ. धन सिंह रावत : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया विधिवत शुभारम्भ, कहा, अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिलेगी हर प्रकार की सुविधाएं, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में आधा दर्जन से अधिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, साथ ही उन्हें समय पर बेहरत चिकित्सा सुविधाएं भी मिल सकेंगी।सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राजकीय मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में आधा दर्जन से अधिक विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का विधिवत शुभारम्भ किया। जिसमें लेजर सर्जरी, नेक्स्ट जनरेशन ई-हॉस्पिटल, ओ.पी.डी. हेल्प डेस्क, कलर डॉपलर अल्ट्रासाउंड लेवल-2, ब्लड सेम्पलिंग व रिपोर्टिंग काउंटर का शुभारम्भ किया गया। इसके अलावा ओपीडी भवन के तृतीय तल पर मेडिसिन, रेस्पेटरी मेडिसिन, नेत्र विभाग एवं दन्त विभाग के लिये पृथक से ओ.पी.डी. पंजीकरण के अतिरिक्त काउंटर का शुभारम्भ किया गया, ताकि तृतीय तल पर आने वाले मरीजों को पंजीकरण के लिये भूतल पर न जाना पड़े।

विभागीय मंत्री ने बताया कि दून अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुये लगातार सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में उपरोक्त सुविधाएं विस्तारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अस्पताल के वार्डों एवं परिसर में बेहतर सफाई व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं, साथ ही सफाई कर्मियों व अन्य चतुर्थ श्रेणी स्टॉफ के लिये ड्रेस कोड अनिवार्य रूप से लागू करने को कहा गया है। इसी क्रम में सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को बेडशीट प्रत्येक दिन बदलने के निर्देश दिये गये हैं, जिसमें प्रत्येक दिन के लिये अलग-अलग रंग की बेडशीट निर्धारित रहेगी। विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि अस्पताल के 50 वार्ड ब्वॉय को एम्स ऋषिकेश में एमटीएस का प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि मरीजों एवं तीमारदारों को व्यवहारपूर्वक गाइड कर सकें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन नये भवन में शीघ्र ही स्टॉफ कैंटीन भी शुरू की जायेगी।

दून अस्पताल में खुलेंगे दो नये विभाग

सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में सरकार ने दून मेडिकल कॉलेज में दो नये विभाग न्यूरोलॉजी व गैस्ट्रोलॉजी को खुलने का निर्णय लिया है, साथ ही कार्डियोलॉजी विभाग में शीघ्र ही एक और फैकल्टी तैनात की जायेगी।

दून मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे 300 नये नर्सिंग अधिकारी

विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से करीब 1314 नर्सिंग अधिकारियों का चयन किया गया है। जिसमें से 300 नर्सिंग अधिकारी दून मेडिकल कॉलेज में तैनात किये जायेंगे। जिनको आगामी 31 मार्च से पहले नियुक्ति दे दी जायेगी। नये नर्सिंग अधिकारी मिलने से दून चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

#india BetterHealthcare Dehradun DoonsHospital DoonsHospitalImprovements DoonsHospitalNews DrDhansinghRawat DrRawatStatements HealthcareImprovement HealthcareRevolution HealthcareServices HealthcareUpdates HealthNews HealthReforms HospitalCare #DrRawat HospitalChanges HospitalDevelopment HospitalFacilities MedicalCareIndia MedicalFacilities MedicalInnovations MedicalUpdates NARAD POSR NEWS narad post NARAD POST BREAKING news uttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleअब प्लास्टिक बैग में पैदा होंगे बच्चे !
Next Article स्कूली बच्चों को मिली बस की सुविधा
Narad Post

Related Posts

RoadSafetyAwareness : सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण, मुख्यमंत्री ने दौड़ का किया फ्लैग ऑफ

February 17, 2026

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

February 16, 2026

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

February 14, 2026

UPCLPreparation : बिजली चोरी करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई – धामी

February 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तर प्रदेश

MadhopattiVillage : यहाँ पैदा होना वरदान ,रहस्य या संयोग ?

By Narad PostFebruary 17, 20260

MadhopattiVillage : यहाँ पैदा होना वरदान ,रहस्य या संयोग ? :-  उत्तर प्रदेश के जौनपुर…

Postbirthbrain : मर्दों का दिमाग पापा बनते ही सिकुड़ जाता है

February 17, 2026

Kalava : हिन्दू धर्म में रक्षा सूत्र क्यों माना जाता हैं भरोसे का प्रतीक ?

February 17, 2026

RoadSafetyAwareness : सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण, मुख्यमंत्री ने दौड़ का किया फ्लैग ऑफ

February 17, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?