Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandNews : इन जिलों में आपदा से निपटने की तैयारियों का परीक्षण खत्म

March 19, 2026

UttarakhandPolitics : राज्य सरकार सो रही, जनता रो रही  : हरदा

March 19, 2026

HinduNewYear2026 : हिंदू नववर्ष पर ये 7 काम जरूर करें, बनी रहेगी समृद्धि

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » कुट्टू के कहर से हिला स्मार्ट दून
BREAKING NEWS

कुट्टू के कहर से हिला स्मार्ट दून

Smart Doon shaken by the havoc of Buckwheat
Sponsored By: Ananya SahgalApril 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
कुट्टू के कहर से हिला स्मार्ट दून
कुट्टू के कहर से हिला स्मार्ट दून
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

कुट्टू के कहर से हिला स्मार्ट दून:  देहरादून के विभिन्न स्थानों से लोगो के एक साथ अचानक बीमार होने तथा विभिन्न अस्पतालों में भर्ती होने की सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा उपचाराधीन व्यक्तियों से मुलाकात कर उनसे जानकारी प्राप्त की गई तो सभी व्यक्तियों द्वारा कुटटू के आटे का सेवन करने से तबीयत खराब होना बताया । मुख्यमंत्री धामी द्वारा स्वयं अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन व्यक्तियों से उनके स्वास्थ के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उपस्थित अधिकारियों को इस घटना के लिये जिम्मेदार व्यक्तियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

 

पीडित व्यक्तियों से प्रारम्भिक पूछताछ में उनके द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग दुकानों से कुटटू का आटा खरीदा जाना बताया गया। जिस पर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सम्बन्धित दुकान स्वामियों सहित कुटटू का आटे के सम्बंध में जानकारी करने पर उनके द्वारा सहारनपुर से उक्त कुटटू के आने तथा उक्त आटे के सहारनपुर, उत्तरप्रदेश में विकास गोयल की चक्की में पीसे जाने की जानकारी दी गई, साथ ही आटे का देहरादून में मुख्य सप्लायर लक्ष्मी ट्रेडिंग, संगम विहार भोजावाला रोड, निकट आर्मी कैन्टीन विकासनगर होने की जानकारी दी गई। घटना के सम्बंध में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मनीष सिंह द्वारा थाना बसंत विहार में दी गई तहरीर के आधार पर (1)- शीशपाल चौहान( लक्ष्मी ट्रेडिंग, संगम विहार भोजावाला रोड, विकासनगर) (2)- विकास गोयल(चक्की मालिक जामा मस्जिद के पास, कोतवाली शहर सहारनपुर) (3)- मैसर्स श्री गोविन्द सहाय शंकर लाल, बसंत विहार देहरादून के विरूद्व थाना बंसत विहार पर मु0अ0सं0- 65/25, धारा 274, 318(2), 61(2)बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

इस घटना के सम्बंध में देहरादून पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए लक्ष्मी ट्रेडिंग के मालिक के सम्बंध में जानकारी प्राप्त कर उनके द्वारा अपमिश्रित आटे को जिन दुकानों में विक्रय किया गया था, उन सभी दुकानों के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही लक्ष्मी ट्रैडिंग के मेहुवाला स्थित मुख्य गोदाम को खाद्य विभाग की टीम के साथ मिलकर सीज किया गया तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुटटू के आटे की सप्लाई की गई 30 दुकानों को चिन्हित कर वहां से अपमिश्रित कुटटू के आटे को जब्त किया गया,बिक्री को रोका गया व अपमिश्रित आटे को नष्ट करने की कार्यवाही की गयी।

घटना के जल्द खुलासे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, इसी दौरान पता चला कि मैसर्स श्री गोविन्द सहाय शंकर लाल के मालिक दीपक मित्तल तथा नलनीश मित्तल द्वारा कुटटू को शीशपाल चौहान को साबूत बेचा गया था, जिसके द्वारा कुटटू के आटे को सहारनपुर निवासी विकास गोयल की चक्की में पीसवाकर देहरादून लाया गया था तथा अन्य दुकानदारों को विक्रय किया गया था। जिस पर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया, जिनसे बाद पूछताछ पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleफोन पर रोज 5 घंटे बिताते हैं भारत के लोग
Next Article लिव इन रिलेशनशिप पर भ्रम फ़ैल रहे लोग – धामी
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : इन जिलों में आपदा से निपटने की तैयारियों का परीक्षण खत्म

March 19, 2026

HinduNewYear2026 : हिंदू नववर्ष पर ये 7 काम जरूर करें, बनी रहेगी समृद्धि

March 19, 2026

NoraFatehi :’सरके चुनर तेरी’ विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी

March 19, 2026

UttarakhandMockDrill : राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल में राहत एवं बचाव तंत्र की रियलिटी चेक

March 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

UttarakhandNews : इन जिलों में आपदा से निपटने की तैयारियों का परीक्षण खत्म

By Narad PostMarch 19, 20260

UttarakhandNews  ; इन जिलों में आपदा से निपटने की तैयारियों का परीक्षण खत्म :-  उत्तराखण्ड…

UttarakhandPolitics : राज्य सरकार सो रही, जनता रो रही  : हरदा

March 19, 2026

HinduNewYear2026 : हिंदू नववर्ष पर ये 7 काम जरूर करें, बनी रहेगी समृद्धि

March 19, 2026

PassiveEuthanasia : इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया कैसे करते हैं डॉक्टर ?

March 19, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?