IndonesiaTribe : अनोखा गांव जहाँ पेड़ों पर घर बनाकर रहते है लोग :- दुनिया में कई जनजातिया रहती हैं, जो अपने कल्चर, रहन-सहन और खानपान के कारण अक्सर लोगों को हैरान कर देती है. इस स्टोरी में हम आपको ऐसी जनजाति के बारे में बताएंगे जो जमीन पर घर बनाकर नहीं रहते हैं, बल्कि 50 फीट ऊंचे पेड़ों पर रहते हैं।
इंडोनेशिया के पापुआ क्षेत्र के घने जंगलों में कोरवाई जनजाति की जीवनशैली बेहद अलग है. यहां कुछ समुदायों के लोग जमीन के बजाय ऊंचे पड़ों पर घर बनाने के लिए जाने जाते हैं. इनके ट्री हाउस दुनियाभर में चर्चा में रहते हैं।
कोरवाई समुदाय के कुछ पारंपरिक घर जमीन से करीब 10 से 50 मीटर की ऊंचाई पर बनाए जाते हैं. घने जंगलों के बीच पेड़ों पर बने ये घर दूर से बेहद अनोखे दिखाई देते हैं.इन पारंपरिक ट्री हाउस को बनाने के लिए लकड़ी, पत्तियां और पेड़ों का इस्तेमाल किया जाता है. सीमित साधनों के बावजूद इन्हें रहने के लिए उपयोगी बनाया जाता है।
जंगल में जमीन से काफी ऊपर रहना जंगली जानवरों और दूसरी परेशानियों से बचाव का एक तरीका माना जाता है. ऊंचाई से आसपास के क्षेत्र पर नजर रखना भी आसान होता है।
आज के समय में जब ज्यादातर लोग शहरों और आधुनिक घरों में रहते हैं, वहीं कोरवाई समुदाय की पारंपरिक जीवनशैली लोगों का ध्यान खींचती है. ऊंचे पेड़ों पर बने घर और जंगल के बीच जीवन बिताने का तरीका बेहद अनोखा नजर आता है।
