Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

1January2026Rules : 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम

December 31, 2025

CongressProtest :  भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का नगर निगम घेराव

December 31, 2025

 ChamoliPolice : पुलिस अधीक्षक ने दी घायलों और घटना की पूरी जानकारी

December 31, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » देवभूमि के लक्ष्मण सिद्ध पीठ का रहस्य
उत्तराखंड

देवभूमि के लक्ष्मण सिद्ध पीठ का रहस्य

The secret of Laxman Siddha Peeth of Devbhoomi
Sponsored By: Ananya SahgalApril 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
देवभूमि के लक्ष्मण सिद्ध पीठ का रहस्य
देवभूमि के लक्ष्मण सिद्ध पीठ का रहस्य
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

देवभूमि के लक्ष्मण सिद्ध पीठ का रहस्य: देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में परमात्मा का वास  है. देहरादून में चार सिद्ध मंदिर या पीठ स्थित हैं और यह शहर के चारों कोनों में स्थापित है. देहरादून के इन 4 सिद्ध पीठ में लक्ष्मण सिद्ध, कालू सिद्ध, मानक सिद्ध और मांडु सिद्ध हैं. मुख्य शहर से करीब 12 किमी दूर हर्रावाला में जंगलों के बीच प्राचीन लक्ष्मण सिद्ध मंदिर स्थित है, जो ऋषि दत्तात्रेय के 84 सिद्धपीठों में से एक है. मान्यता है कि रामायण काल में भगवान श्रीराम के भाई छोटे लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया था. जिसके बाद ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए इसी मंदिर में आए थे और उन्होंने संत के रूप में तपस्या की थी.

प्राचीन काल से ही जल रही धूनी

हम सभी जानते हैं कि रावण जाति से ब्राह्मण था और लक्ष्मण ने उसके बेटे मेघनाद का वध किया था. जिसके बाद उन्हें ब्रह्महत्या का दोष लग गया था. कुछ विद्वान संत-तपस्वियों से उन्हें इस जगह पर तपस्या करने की सलाह दी रही. उन्होंने कुछ वर्षों तक ऐसा ही किया. रविवार के दिन यहां भक्तों का तांता लग जाता है. यहां हजारों साल से जल रही प्राचीन धूनी की राख को प्रसाद के तौर पर श्रद्धालुओं में वितरित किया जाता है. यहां आकर लोग चुनरियाँ बांधकर मनोकामना मांगते हैं, जो पूर्ण होती हैं.

लक्ष्मण सिद्ध मंदिर  अपने धार्मिक महत्व  और सुंदर सौंदर्य के लिए भी काफी प्रसिद्ध है | लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के बारे में यह कहा जाता है कि यह सिद्धपीठ ऋषि पीठ ऋषि दत्तात्रेय के चोरासी सिद्धों में से एक है | यह देहरादून में अवस्थित चार सिद्धपीठों में से यह सिद्ध पीठ सर्वश्रेष्ठ है एवम् लोक मान्यता के अनुसार यह मंदिर राजा दशरथ के पुत्र “लक्ष्मण व राम “ के द्वारा रावण का वध करने के पश्चात ब्रह्महत्या के दोष से मुक्ति पाने के लिए भगवान लक्ष्मण ने इसी स्थान पर तपस्या की थी इसलिए इस मंदिर का नाम “लक्ष्मण सिद्धपीठ मंदिर” रखा गया |

पौराणिक कथा के अनुसार संत -स्वामी लक्ष्मण सिद्ध ने इस स्थान पर तपस्या की थी और इसी स्थान पर संत ने समाधि ली थी | इस सिद्धपीठ से 400 मीटर की दूरी पर एक कुआ भी स्थापित है | इस कुए के बारे में यह माना जाता है कि कुए का पानी प्राचीन काल में दूध के रूप में निकलता था | लक्ष्मण जी ने अपने तीर से कुए में पानी निकाला था क्योंकि उस समय इस कुएं में पानी नहीं था | सिद्धपीठ में शिवलिंग की स्थापना की गई है और भक्तगण शिवलिंग की उपासना करते हैं | प्राचीन काल से इस मंदिर में एक अखंड धुना है जो कि प्राचीन काल या त्रेता युग से इस मंदिर में स्थापित है

इस धुनें की राख को प्रसाद स्वरूप सभी श्रद्धालुगण को बांटा जाता है | लोगों की आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ यह मंदिर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है , जिस कारण श्रद्धालुओं व पर्यटकों का आकर्षण इस क्षेत्र में बढ़ रहा है | इस मंदिर पर गुड , घी , दही आदि भेंट के रूप में चढ़ाया जाता है क्योंकि पुराने समय में गुड एवं अन्य सामग्री मिठाई होती थी इसलिए प्राचीन काल से गुड़ का प्रसाद इस मंदिर में चढ़ाया जाता है |  लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में जो कोई भी श्रद्धालु या भक्त सच्चे मन से बाबा मंदिर के चरणों के समीप बैठ कर मनोकामना करता है , श्रद्धा और विश्वास के द्वारा वह मनोकामना पूर्ण हो जाती है |

AncientTemple BrahmHatyaMukti DehradunSiddhPeeths DevBhumi FaithAndBelief HealingPower HistoricalTemple LaxmanSiddhTemple LaxmanTapsya PilgrimageDestination PrayersAndWishes ReligiousPlace SacredSites SpiritualHeritage SpiritualJourney UttarakhandTemples
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleहफ्ते में एक बार खुलकर बहाएं आंसू
Next Article पत्नी के लिए मर्द खाते हैं लाठियां
Narad Post

Related Posts

UttarakhandAgricultureCrisis : खेती पर बड़ा संकट, 25 साल में 27% जमीन हुई गायब

December 30, 2025

UttarakhandNews : अब बीमा मोड पर संचालित होगी आयुष्मान योजना, कर्मचारियों व पेंशनरों का अंशदान बढ़ाया

December 27, 2025

DehradunPoliceAction : उर्मिला और EX MLA सुरेश राठौर पर मुकदमा

December 26, 2025

ManmohanSinghBisht : सेवा को संकल्प बनाकर निभाने वाले अधिकारी: सेवानिवृत्त मनमोहन सिंह बिष्ट बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

December 25, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

1January2026Rules : 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम

By Narad PostDecember 31, 20250

1January2026Rules : 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम  :-  साल 2025 की विदाई…

CongressProtest :  भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का नगर निगम घेराव

December 31, 2025

 ChamoliPolice : पुलिस अधीक्षक ने दी घायलों और घटना की पूरी जानकारी

December 31, 2025

 AuliTourism : नव वर्ष से पहले पर्यटकों से पुलिस की अपील

December 31, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?