Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandRopewayProjects : 9 नवम्बर तक धरातल पर दिखें रोपवे परियोजनाएं: समीक्षा बैठक में भड़के CM धामी

August 25, 2026

UttarakhandFoodSafetyDrive : मिलावट व जमाखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में सर्जिकल स्ट्राइक

August 25, 2026

RakshaBandhan2026Date : कन्फ्यूजन बढ़ी – रक्षा बंधन 27 या 28 अगस्त को ?

August 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » LtGenNSRajaSubramani : लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
देश

LtGenNSRajaSubramani : लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

Anil Chauhan's tenure ends on May 30, 2026.
Narad PostBy Narad PostMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
LtGenNSRajaSubramani
LtGenNSRajaSubramani : लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

LtGenNSRajaSubramani : लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ :-  देश को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) मिल गया है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि (रिटायर) को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वे मौजूदा नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान की जगह लेंगे।

अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई 2026 को खत्म हो रहा है। उनके रिटायर होने के बाद सुब्रमणि नए CDS होंगे। केंद्र सरकार ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है और वे कार्यभार संभालने के बाद अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे।

राजा सुब्रमणि 30 मई 2026 के बाद CDS का पद संभालेंगे। इसके साथ-साथ वे सैन्य मामलों के विभाग (DMA) के सचिव भी होंगे। वर्तमान में सुब्रमणि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार हैं।

सितंबर 2025 से वे इस पद पर सेवाएं दे रहे हैं। जुलाई 2024 से जुलाई 2025 तक वे भारतीय सेना के उप-प्रमुख (VCOAS) भी रहे। वे मार्च 2023 से जून 2024 तक लखनऊ में सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ भी रह चुके हैं और अब नई जम्मेदारी मिली है।

बता दें कि सुब्रमणि ने किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर ऑफ आर्ट्स की। मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्टडीज में एमफिल की। नेशनल डिफेंस एकेडमी के स्टूडेंट रहे। दिसंबर 1985 में गढ़वाल राइफल्स में कमीशन लेकर आर्मी करियर की शुरुआत की।

भारतीय सेना में 39 साल की सेवाएं देने के बाद 31 जुलाई 2025 को वे रिटायर हुए थे। 39 साल के करियर में सुब्रमणि को परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM), अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM), सेना पदक (SM) और विशिष्ट सेवा पदक (VSM) से नवाजा जा चुका है।

बता दें कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पद 15 अगस्त 2019 को बना था और एक जनवरी 2020 से इसे ऑफिशियल लॉन्च किया गया था। इस पद का कार्यकाल 3 साल का होता है और 65 साल की उम्र तक इस पद पर रह सकते हैं।

देश के पहले CDS बिपिन रावत थे। विमान हादसे में उनकी मौत के बाद अनिल चौहान को CDS बनाया गया था और सुब्रमणि देश के तीसरे CDS होंगे। CDS रक्षा विभाग के तीनों अंगों सेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख होते हैं।

AnilChauhanSuccessor ArmyAppointment CentralCommandGOC ChiefOfDefenceStaff DMAsecretary GarhwalRifles IndiaThirdCDS khojinarad KingsCollegeLondon LtGenNSRajaSubramani naradpost naradpostbreakingnews NDAalumnus NewCDS NSCSmilitaryadvisor ParamVishishtSevaMedal PVSMawards VCOAS
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleKapilSharma : Dadi Ki Shaadi ने ओपनिंग डे पर कितने छापे नोट? Michael की रफ्तार 15वें दिन भी जारी
Next Article ThalapathyVijayCM : एक्टर से CM बनते ही विजय ने तोड़े कई नियम !
Narad Post

Related Posts

UttarakhandRopewayProjects : 9 नवम्बर तक धरातल पर दिखें रोपवे परियोजनाएं: समीक्षा बैठक में भड़के CM धामी

August 25, 2026

UttarakhandFoodSafetyDrive : मिलावट व जमाखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में सर्जिकल स्ट्राइक

August 25, 2026

RakshaBandhan2026Date : कन्फ्यूजन बढ़ी – रक्षा बंधन 27 या 28 अगस्त को ?

August 25, 2026

RbiNewFdRules : RBI के नए नियम – अब बैंक के चक्कर काटने की छुट्टी

August 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

UttarakhandRopewayProjects : 9 नवम्बर तक धरातल पर दिखें रोपवे परियोजनाएं: समीक्षा बैठक में भड़के CM धामी

By Narad PostAugust 25, 20260

UttarakhandRopewayProjects : 9 नवम्बर तक धरातल पर दिखें रोपवे परियोजनाएं: समीक्षा बैठक में भड़के CM…

UttarakhandFoodSafetyDrive : मिलावट व जमाखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में सर्जिकल स्ट्राइक

August 25, 2026

RakshaBandhan2026Date : कन्फ्यूजन बढ़ी – रक्षा बंधन 27 या 28 अगस्त को ?

August 25, 2026

RbiNewFdRules : RBI के नए नियम – अब बैंक के चक्कर काटने की छुट्टी

August 25, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?