Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CyberFraud1930 : ऑनलाइन फ्रॉड होते ही डायल करें 1930

November 11, 2026

SupremeCourt : ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट WhatsApp से मांगा जवाब

November 11, 2026

SoniaGandhi : Belonging प्यार, फर्ज, नुकसान और अपनापन की कहानी

November 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » SoniaGandhi : Belonging प्यार, फर्ज, नुकसान और अपनापन की कहानी
देश

SoniaGandhi : Belonging प्यार, फर्ज, नुकसान और अपनापन की कहानी

The video from Cambridge went the most viral.
Narad PostBy Narad PostNovember 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
SoniaGandhi
SoniaGandhi : Belonging प्यार, फर्ज, नुकसान और अपनापन की कहानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

SoniaGandhi :  Belonging प्यार, फर्ज, नुकसान और अपनापन की कहानी :-  कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love आज 10 नवंबर को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. X (पहले ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सिर्फ एक ही नाम ट्रेंड हो रहा है, और वो है सोनिया गांधी. सोनिया गांधी ने खुद इस किताब को प्यार, फर्ज, नुकसान और अपनापन खोजने की कहानी बताया है।

कैम्ब्रिज वाला वीडियो सबसे ज्यादा वायरल

सबसे ज्यादा धमाल सोनिया गांधी के उस वीडियो ने मचाया, जिसमें वो कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्टोरेंट की बात करती हैं. वहीं उनकी राजीव गांधी से पहली मुलाकात हुई थी. उन्होंने कहा, उसी जगह से उनकी लव जर्नी शुरू हुई थी. इस वीडियो को देखकर लोग इमोशनल हो गए।

कई लोगों ने लिखा, मैम…आप वो महिला हैं, जिनकी तरफ पूरा इंडिया देखता है.सोनिया गांधी ने इसी किताब के लिए पहली बार इंस्टाग्राम ज्वाइन किया. पहली ही पोस्ट में उन्होंने किताब की फर्स्ट लुक दिखाई. वीडियो में बेटी प्रियंका गांधी उन्हें गले लगाती दिखीं. पहली पोस्ट को कुछ ही घंटों में 1.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए. खास बात ये है कि सोनिया गांधी सालों से सोशल मीडिया से दूर थीं. अक्टूबर में उन्होंने पहले इंस्टाग्राम और फिर X पर कदम रखा।

किताब में क्या है?

किताब में सोनिया गांधी के इटली में बचपन से लेकर भारत आने, राजीव गांधी से शादी, परिवार और सियासत तक की कहानी है. उन्होंने किताब अपने बच्चों राहुल और प्रियंका और नाती-पोतों रेहान और मिराया को समर्पित की है।

केरल के मुख्यमंत्री ने बताया कि कवर की तस्वीर राजीव गांधी ने 1966 में ट्यूरिन में खींची थी. एक तरफ समर्थक सोनिया गांधी को आयरन लेडी बता रहे हैं और कह रहे हैं, उनकी हिम्मत, गरिमा और त्याग के लिए उन्हें सलाम है. कई पाठकों ने लिखा, Belonging is a solid 10/10, I loved the pictures the most. वहीं हिंदी पाठकों ने हार्परकॉलिन्स इंडिया (HarperCollins India) से हिंदी संस्करण जल्द लाने की मांग की है।

सियासत क्यों गरमा गई?

दूसरी तरफ विरोधी किताब को पॉलिटिकल बता रहे हैं. बीजेपी ने कहा है कि किताब में पर्सनल बातों से ज्यादा पॉलिटिकल बातें हैं. बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि किताब का नाम Belonging की जगह Whitewashing होना चाहिए था. उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें नेहरू-गांधी परिवार की ऐतिहासिक गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिश की गई है।

बीजेपी ने सोनिया गांधी के इमरजेंसी, बाबरी मस्जिद विध्वंस पर आंसू बहाने वाले बयान और 2004 में पीएम पद ठुकराने वाले दावे पर भी सवाल उठाए हैं. वहीं जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि 2004 में मुलायम सिंह यादव ने सोनिया गांधी को समर्थन देने से मना कर दिया था।

पब्लिशर वाला विवाद भी बना वजह

किताब के ट्रेंड होने की एक वजह पब्लिशर विवाद भी है. पहले किताब के राइट्स पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के पास थे, मतभेद के बाद हार्परकॉलिन्स इंडिया को मिले. यह भी पढ़ें: मैंने इंदिरा की आंखों में आंसू देखा था, वह बहुत उदास थीं…सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में ऑपरेशन ब्लू स्टार का किया जिक्र।

सोनिया गांधी ने साफ कहा, ये पॉलिटिकल किताब नहीं, पर्सनल किताब है. दूसरों ने सालों तक उनकी कहानी बताई, अब उनकी बारी है. लॉन्च से पहले उन्होंने ये भी कहा था कि कुछ तमाशा तो होगा ही और अब वही तमाशा सोशल मीडिया पर दिख रहा है. अब देखना ये है कि लोग इसे लव स्टोरी की तरह पढ़ते हैं या सियासी किताब की तरह

#Belonging #BelongingBook #Biography #HarperCollinsIndia #RajivGandhi BJP BookLaunch Congress IndianPolitics khojinarad LoveStory naradpost PriyankaGandhi rahulgandhi SoniaGandhi TrendingNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDebrisFreeSpaceMission : अंतरिक्ष का कचरा साफ करेगा भारत
Next Article SupremeCourt : ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट WhatsApp से मांगा जवाब
Narad Post

Related Posts

CyberFraud1930 : ऑनलाइन फ्रॉड होते ही डायल करें 1930

November 11, 2026

SupremeCourt : ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट WhatsApp से मांगा जवाब

November 11, 2026

DebrisFreeSpaceMission : अंतरिक्ष का कचरा साफ करेगा भारत

November 11, 2026

FaridabadCrime : रईसों को फंसाती फिर में होटल में लूटती थीं…

November 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

CyberFraud1930 : ऑनलाइन फ्रॉड होते ही डायल करें 1930

By Narad PostNovember 11, 20260

CyberFraud1930 : ऑनलाइन फ्रॉड होते ही डायल करें 1930 :- साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों…

SupremeCourt : ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट WhatsApp से मांगा जवाब

November 11, 2026

SoniaGandhi : Belonging प्यार, फर्ज, नुकसान और अपनापन की कहानी

November 11, 2026

DebrisFreeSpaceMission : अंतरिक्ष का कचरा साफ करेगा भारत

November 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?