Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CyberFraud1930 : ऑनलाइन फ्रॉड होते ही डायल करें 1930

November 11, 2026

SupremeCourt : ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट WhatsApp से मांगा जवाब

November 11, 2026

SoniaGandhi : Belonging प्यार, फर्ज, नुकसान और अपनापन की कहानी

November 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » SupremeCourt : ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट WhatsApp से मांगा जवाब
दिल्ली

SupremeCourt : ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट WhatsApp से मांगा जवाब

The Supreme Court has also said that in cases of cyber fraud, it is not just the fraudsters and the digital platforms that are responsible.
Narad PostBy Narad PostNovember 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
SupremeCourt
SupremeCourt : ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट WhatsApp से मांगा जवाब
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

SupremeCourt :  ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट WhatsApp से मांगा जवाब ?:-  डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने व्हाट्सएप और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म से पूछा है कि वे साइबर अपराध रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं. साथ ही, कंपनियों को अपनी योजनाएं भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के साथ शेयर करने का निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि साइबर ठगी के मामलों में सिर्फ ठगों और डिजिटल प्लेटफॉर्म की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि बैंकों को भी जवाबदेह बनाना होगा. अगर बैंक की लापरवाही से किसी ग्राहक के साथ धोखाधड़ी होती है, तो पीड़ित को हुए नुकसान का मुआवजा देने की जिम्मेदारी भी बैंक की हो सकती है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही थी. कोर्ट ने इस मामले में खुद संज्ञान लिया है. सुनवाई के दौरान व्हाट्सएप की ओर से पेश वकील कपिल सिब्बल ने बताया कि कंपनी अब तक करीब 9,400 खातों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।

इसके अलावा, संदिग्ध खातों की पहचान करने और यूजर्स को समय रहते चेतावनी देने के लिए एक खास सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जा रहा है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि व्हाट्सएप और दूसरे संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म अपनी योजनाएं I4C के सामने भी रखें, ताकि साइबर अपराध रोकने के लिए मिलकर काम किया जा सके।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए. मुख्य न्यायाधीश ने पूछा कि अगर कोई ग्राहक अचानक अपने पुराने लेनदेन के मुकाबले बहुत बड़ी रकम ट्रांसफर करने लगता है, तो बैंक उसे रोकने के लिए तुरंत कदम क्यों नहीं उठाते? कोर्ट ने सुझाव दिया कि ऐसे संदिग्ध लेनदेन को बैंक कुछ समय के लिए रोक सकें. साथ ही, इसकी सूचना तुरंत साइबर पुलिस को भी दी जाए. कोर्ट ने कहा कि बैंकों की लापरवाही से साइबर ठगी होने पर पीड़ितों को मुआवजा देने की व्यवस्था होनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रस्तावित KYC संशोधन निर्देश, 2026 पर भी ध्यान दिया है. कोर्ट चाहती है कि इन नियमों में डिजिटल अरेस्ट और साइबर धोखाधड़ी के पीड़ितों को मुआवजा देने से जुड़े प्रावधान शामिल किए जाएं. प्रस्तावित नियमों को 30 नवंबर 2026 तक अधिसूचित करने और 31 दिसंबर 2026 तक लागू करने की योजना है. कोर्ट ने RBI से अगली सुनवाई पर सभी अधिकृत वित्तीय संस्थानों की सूची भी मांगी है।

#BankFraud #I4C #OnlineScam BreakingNews CyberCrime CyberFraud CyberSecurity DigitalArrest DigitalIndia khojinarad naradpost OnlineFraud RBI SupremeCourt whatsapp WhatsAppNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSoniaGandhi : Belonging प्यार, फर्ज, नुकसान और अपनापन की कहानी
Next Article CyberFraud1930 : ऑनलाइन फ्रॉड होते ही डायल करें 1930
Narad Post

Related Posts

CyberFraud1930 : ऑनलाइन फ्रॉड होते ही डायल करें 1930

November 11, 2026

SoniaGandhi : Belonging प्यार, फर्ज, नुकसान और अपनापन की कहानी

November 11, 2026

DebrisFreeSpaceMission : अंतरिक्ष का कचरा साफ करेगा भारत

November 11, 2026

FaridabadCrime : रईसों को फंसाती फिर में होटल में लूटती थीं…

November 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

CyberFraud1930 : ऑनलाइन फ्रॉड होते ही डायल करें 1930

By Narad PostNovember 11, 20260

CyberFraud1930 : ऑनलाइन फ्रॉड होते ही डायल करें 1930 :- साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों…

SupremeCourt : ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट WhatsApp से मांगा जवाब

November 11, 2026

SoniaGandhi : Belonging प्यार, फर्ज, नुकसान और अपनापन की कहानी

November 11, 2026

DebrisFreeSpaceMission : अंतरिक्ष का कचरा साफ करेगा भारत

November 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?